60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
दिवाली से पहले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को DA में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिल सकती है. फिलहाल कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 60% DA मिल रहा है. अगर सरकार इसे बढ़ाकर 63% करती है, तो हर महीने मिलने वाली सैलरी में काफी इजाफा होगा. मान लिजिए, जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, उन्हें हर महीने 540 रुपए ज्यादा मिल सकते हैं. हालांकि, अभी सरकार की तरफ से इस बढ़ोतरी का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है. आइये यहां से इसका सारा हिसाब- किताब समझते हैं. 63% हुआ तो कितनी बढ़ेगी सैलरी?महंगाई भत्ता की कैलकुलेशन बेसिक सैलरी के आधार पर होती है. केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार DA में बदलाव करती है. इस साल जनवरी 2026 से लागू बढ़ोतरी के बाद DA की दर 60% है. अब जुलाई 2026 से लागू होने वाली अगली किस्त का इंतजार किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो DA 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा. हर महीने कितना बढ़ेगा पैसा?अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपए है, तो अभी के 60% DA के हिसाब से उसे हर महीने 10800 रुपए महंगाई भत्ता मिलता है. DA की दर 63% होने पर ये पैसे बढ़कर 11,340 रुपए हो जाएंगे. यानी हर महीने 540 रुपए ज्यादा मिलेंगे. यहां से दूसरे बेसिक सैलरी के हिसाब से समझिए- बेसिक सैलरी अभी 60% डीए 63% डीए होने पर हर महीने कितना बढ़ेगा 18000 रुपए 10800 रुपए 11340 रुपए 540 रुपए 25000 रुपए 15000 रुपए 15750 रुपए 750 रुपए 30000 रुपए 18000 रुपए 18900 रुपए 900 रुपए 56100 रुपए 33600 रुपए 35343 रुपए 1683 रुपए 100000 रुपए 60000 रुपए 63000 रुपए 3000 रुपए जुलाई से लागू हुआ तो मिलेगा एरियर?केंद्रीय कर्मचारियों को एरियर का इंतजार है. अगर सरकार DA में बढ़ोतरी को 1 जुलाई 2026 से लागू करती है, तो कर्मचारियों को जुलाई से बढ़े हुए DA का बकाया भी मिल सकता है. जैसे, 18000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को 3% बढ़ोतरी के हिसाब से हर महीने 540 रुपए एक्स्ट्रा मिलेंगे. अब अगर 3 महीने का एरियर बनता है, तो 1620 रुपए होंगे. आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
दिवाली से पहले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को DA में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिल सकती है. फिलहाल कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 60% DA मिल रहा है. अगर सरकार इसे बढ़ाकर 63% करती है, तो हर महीने मिलने वाली सैलरी में काफी इजाफा होगा.
मान लिजिए, जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, उन्हें हर महीने 540 रुपए ज्यादा मिल सकते हैं. हालांकि, अभी सरकार की तरफ से इस बढ़ोतरी का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है. आइये यहां से इसका सारा हिसाब- किताब समझते हैं.
63% हुआ तो कितनी बढ़ेगी सैलरी?
महंगाई भत्ता की कैलकुलेशन बेसिक सैलरी के आधार पर होती है. केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार DA में बदलाव करती है. इस साल जनवरी 2026 से लागू बढ़ोतरी के बाद DA की दर 60% है.
अब जुलाई 2026 से लागू होने वाली अगली किस्त का इंतजार किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो DA 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा.
हर महीने कितना बढ़ेगा पैसा?
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपए है, तो अभी के 60% DA के हिसाब से उसे हर महीने 10800 रुपए महंगाई भत्ता मिलता है. DA की दर 63% होने पर ये पैसे बढ़कर 11,340 रुपए हो जाएंगे. यानी हर महीने 540 रुपए ज्यादा मिलेंगे. यहां से दूसरे बेसिक सैलरी के हिसाब से समझिए-
| बेसिक सैलरी | अभी 60% डीए | 63% डीए होने पर | हर महीने कितना बढ़ेगा |
| 18000 रुपए | 10800 रुपए | 11340 रुपए | 540 रुपए |
| 25000 रुपए | 15000 रुपए | 15750 रुपए | 750 रुपए |
| 30000 रुपए | 18000 रुपए | 18900 रुपए | 900 रुपए |
| 56100 रुपए | 33600 रुपए | 35343 रुपए | 1683 रुपए |
| 100000 रुपए | 60000 रुपए | 63000 रुपए |
3000 रुपए |
जुलाई से लागू हुआ तो मिलेगा एरियर?
केंद्रीय कर्मचारियों को एरियर का इंतजार है. अगर सरकार DA में बढ़ोतरी को 1 जुलाई 2026 से लागू करती है, तो कर्मचारियों को जुलाई से बढ़े हुए DA का बकाया भी मिल सकता है. जैसे, 18000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को 3% बढ़ोतरी के हिसाब से हर महीने 540 रुपए एक्स्ट्रा मिलेंगे. अब अगर 3 महीने का एरियर बनता है, तो 1620 रुपए होंगे.
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
What's Your Reaction?