56 गेंद में शतक, 75 गेंद में 157 रन…विजय हजारे ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया कोहराम

भारतीय टीम से बाहर चल रहे सरफराज खान ने एक बार फिर अपने बल्ले से जोरदार संदेश दिया है. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई की ओर से खेलते हुए सरफराज ने गोवा के खिलाफ ऐसी पारी खेली, जिसने सीधे चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 56 गेंद में शतक और 75 गेंद में 157 रन..यह सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि टीम इंडिया में वापसी की मजबूत दावेदारी है. गोवा के खिलाफ अपनाया विस्फोटक अंदाज जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत ज्यादा तेज नहीं रही. यशस्वी जायसवाल ने संभलकर 46 रन बनाए, जबकि दूसरे ओपनर अंगकृष रघुवंशी जल्दी आउट हो गए. इसके बाद मैदान पर आए सरफराज खान और उनके छोटे भाई मुशीर खान. यहीं से मैच का रुख पूरी तरह बदल गया. सरफराज ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और सिर्फ 23 गेंद में अर्धशतक पूरा कर दिया. दूसरी ओर मुशीर ने भी संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाते हुए 60 रन की उपयोगी पारी खेली. 56 गेंद में शतक, गेंदबाजों पर टूट पड़े सरफराज मुशीर के आउट होने के बाद भी सरफराज का रुख नहीं बदला. उन्होंने गोवा के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला और महज 56 गेंद में शतक पूरा कर लिया. इस दौरान उनके बल्ले से चौकों-छक्कों की बरसात होती रही. शतक के बाद भी उनकी रफ्तार थमी नहीं और आखिरकार 75 गेंद में 157 रन बनाकर वह आउट हुए. इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 14 छक्के जड़े. किन गेंदबाजों को सबसे ज्यादा नुकसान गोवा के गेंदबाज दर्शन मिसाल और ललित यादव सरफराज के निशाने पर रहे. दर्शन मिसाल की 20 गेंदों पर सरफराज ने 50 रन ठोक दिए, जबकि ललित यादव की गेंदों पर भी जमकर रन बटोरे. करीब 210 के स्ट्राइक रेट से खेली गई यह पारी पूरी तरह एकतरफा रही. घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म सरफराज खान की मौजूदा फॉर्म बेहद शानदार है. पिछले 11 घरेलू टी20 और लिस्ट-ए मैचों की 10 पारियों में उनके नाम 2 शतक और 4 अर्धशतक दर्ज हो चुके हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने लगातार रन बनाए थे और अब विजय हजारे ट्रॉफी में भी उसी लय को जारी रखा है. आईपीएल से लेकर टीम इंडिया तक नजर आईपीएल 2026 ऑक्शन में पहले राउंड में सरफराज के ऊपर किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. अनसोल्ड रहने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स ने 75 लाख रुपये के बेस प्राइज के साथ दूसरे राउंड में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. अब विजय हजारे ट्रॉफी में इस तूफानी पारी के बाद सरफराज ने साफ कर दिया है कि अगर मौका मिला, तो वह टीम इंडिया के लिए भी पूरी तैयारी के साथ तैयार हैं.

Dec 31, 2025 - 16:30
 0
56 गेंद में शतक, 75 गेंद में 157 रन…विजय हजारे ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया कोहराम

भारतीय टीम से बाहर चल रहे सरफराज खान ने एक बार फिर अपने बल्ले से जोरदार संदेश दिया है. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई की ओर से खेलते हुए सरफराज ने गोवा के खिलाफ ऐसी पारी खेली, जिसने सीधे चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 56 गेंद में शतक और 75 गेंद में 157 रन..यह सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि टीम इंडिया में वापसी की मजबूत दावेदारी है.

गोवा के खिलाफ अपनाया विस्फोटक अंदाज

जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत ज्यादा तेज नहीं रही. यशस्वी जायसवाल ने संभलकर 46 रन बनाए, जबकि दूसरे ओपनर अंगकृष रघुवंशी जल्दी आउट हो गए. इसके बाद मैदान पर आए सरफराज खान और उनके छोटे भाई मुशीर खान. यहीं से मैच का रुख पूरी तरह बदल गया.

सरफराज ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और सिर्फ 23 गेंद में अर्धशतक पूरा कर दिया. दूसरी ओर मुशीर ने भी संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाते हुए 60 रन की उपयोगी पारी खेली.

56 गेंद में शतक, गेंदबाजों पर टूट पड़े सरफराज

मुशीर के आउट होने के बाद भी सरफराज का रुख नहीं बदला. उन्होंने गोवा के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला और महज 56 गेंद में शतक पूरा कर लिया. इस दौरान उनके बल्ले से चौकों-छक्कों की बरसात होती रही. शतक के बाद भी उनकी रफ्तार थमी नहीं और आखिरकार 75 गेंद में 157 रन बनाकर वह आउट हुए. इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 14 छक्के जड़े.

किन गेंदबाजों को सबसे ज्यादा नुकसान

गोवा के गेंदबाज दर्शन मिसाल और ललित यादव सरफराज के निशाने पर रहे. दर्शन मिसाल की 20 गेंदों पर सरफराज ने 50 रन ठोक दिए, जबकि ललित यादव की गेंदों पर भी जमकर रन बटोरे. करीब 210 के स्ट्राइक रेट से खेली गई यह पारी पूरी तरह एकतरफा रही.

घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म

सरफराज खान की मौजूदा फॉर्म बेहद शानदार है. पिछले 11 घरेलू टी20 और लिस्ट-ए मैचों की 10 पारियों में उनके नाम 2 शतक और 4 अर्धशतक दर्ज हो चुके हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने लगातार रन बनाए थे और अब विजय हजारे ट्रॉफी में भी उसी लय को जारी रखा है.

आईपीएल से लेकर टीम इंडिया तक नजर

आईपीएल 2026 ऑक्शन में पहले राउंड में सरफराज के ऊपर किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. अनसोल्ड रहने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स ने 75 लाख रुपये के बेस प्राइज के साथ दूसरे राउंड में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. अब विजय हजारे ट्रॉफी में इस तूफानी पारी के बाद सरफराज ने साफ कर दिया है कि अगर मौका मिला, तो वह टीम इंडिया के लिए भी पूरी तैयारी के साथ तैयार हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow