50,000 से भी ज्यादा की छूट! Samsung Galaxy S25 Ultra पर आ गया सबसे बड़ा डिस्काउंट
Galaxy S25 Ultra Price Crash: अगर आप बजट प्राइस में फ्लैगशिप डिवाइस खरीदना चाह रहे हैं तो सैमसंग के Galaxy S25 Ultra फोन पर शानदार डील मिल रही है. अगर आप इसके डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स आदि सब को मिला लें तो 50,000 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं. बता दें कि Galaxy S25 Ultra को लॉन्च हुए भले ही 1.5 साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन अपने फीचर्स और लुक के दम पर यह लेटेस्ट मॉडल्स को भी टक्कर देता है. आइए इस फोन के दमदार फीचर्स और इस पर मिल रही छूट के बारे में विस्तार से जान लेते हैं. Galaxy S25 Ultra में क्या कुछ मिलता है? सैमसंग ने Galaxy S25 Ultra को 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन के साथ लॉन्च किया था, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है, जिसे 12GB रैम से पेयर किया गया है. फोटो और वीडियो के लिए फोन के रियर में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP का टेलीफोटो सेंसर और 10MP का एडिशनल 3x टेलीफोटो लेंस मिलता है. इसके फ्रंट में 12MP का सेंसर लगा हुआ है. फोन में लगा 5,000mAh का बैटरी पैक 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. डिस्प्ले से लेकर प्रोसेसर और कैमरा से लेकर बैटरी पैक तक के मामले में यह फोन दमदार है. Galaxy S25 Ultra पर कहां मिल रही छूट? भारत में इस फोन को 1,29,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी फ्लिपकार्ट पर यह धांसू डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 89,443 रुपये में लिस्ट किया गया है. 40,000 रुपये से ज्यादा के सीधे डिस्काउंट के अलावा इस पर 4,000 रुपये के बैंक ऑफर और 4,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है. इस तरह इसकी कीमत 81,443 रुपये रह जाती है. अब अगर आप इसके बदले में पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो उस पर भी हजारों रुपये की बचत की जा सकती है. इन सारी चीजों को मिलाकर आप Galaxy S25 Ultra पर 50,000 रुपये से ज्यादा की छूट प्राप्त कर सकते हैं. इस कीमत में यह फ्लैगशिप मॉडल एक धांसू ऑप्शन बन जाता है. Google Pixel 10 पर भी उठाएं डिस्काउंट का फायदा इस समय गूगल पिक्सल पर भी डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है. 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह फोन अमेजन पर 67,200 रुपये में लिस्टेड है. इस पर 2,000 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है. ये भी पढ़ें- फोन में न रखें ऐसा कंटेट, घर से उठा ले जाएगी पुलिस, 10 लोग हो गए अरेस्ट
Galaxy S25 Ultra Price Crash: अगर आप बजट प्राइस में फ्लैगशिप डिवाइस खरीदना चाह रहे हैं तो सैमसंग के Galaxy S25 Ultra फोन पर शानदार डील मिल रही है. अगर आप इसके डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स आदि सब को मिला लें तो 50,000 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं. बता दें कि Galaxy S25 Ultra को लॉन्च हुए भले ही 1.5 साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन अपने फीचर्स और लुक के दम पर यह लेटेस्ट मॉडल्स को भी टक्कर देता है. आइए इस फोन के दमदार फीचर्स और इस पर मिल रही छूट के बारे में विस्तार से जान लेते हैं.
Galaxy S25 Ultra में क्या कुछ मिलता है?
सैमसंग ने Galaxy S25 Ultra को 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन के साथ लॉन्च किया था, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है, जिसे 12GB रैम से पेयर किया गया है. फोटो और वीडियो के लिए फोन के रियर में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP का टेलीफोटो सेंसर और 10MP का एडिशनल 3x टेलीफोटो लेंस मिलता है. इसके फ्रंट में 12MP का सेंसर लगा हुआ है. फोन में लगा 5,000mAh का बैटरी पैक 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. डिस्प्ले से लेकर प्रोसेसर और कैमरा से लेकर बैटरी पैक तक के मामले में यह फोन दमदार है.
Galaxy S25 Ultra पर कहां मिल रही छूट?
भारत में इस फोन को 1,29,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी फ्लिपकार्ट पर यह धांसू डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 89,443 रुपये में लिस्ट किया गया है. 40,000 रुपये से ज्यादा के सीधे डिस्काउंट के अलावा इस पर 4,000 रुपये के बैंक ऑफर और 4,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है. इस तरह इसकी कीमत 81,443 रुपये रह जाती है. अब अगर आप इसके बदले में पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो उस पर भी हजारों रुपये की बचत की जा सकती है. इन सारी चीजों को मिलाकर आप Galaxy S25 Ultra पर 50,000 रुपये से ज्यादा की छूट प्राप्त कर सकते हैं. इस कीमत में यह फ्लैगशिप मॉडल एक धांसू ऑप्शन बन जाता है.
Google Pixel 10 पर भी उठाएं डिस्काउंट का फायदा
इस समय गूगल पिक्सल पर भी डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है. 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह फोन अमेजन पर 67,200 रुपये में लिस्टेड है. इस पर 2,000 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-
फोन में न रखें ऐसा कंटेट, घर से उठा ले जाएगी पुलिस, 10 लोग हो गए अरेस्ट
What's Your Reaction?