500 रुपए के टिकट से जीते 12 करोड़, पंजाब का ट्रक ड्राइवर बना करोड़पति

किस्मत कभी भी चमक सकती है. किसी भी पल आप रंक से राजा बन सकते हैं. पंजाब में एक शख्स की किस्मत रातों-रात बदल गई. उसने 500 रुपए के लॉटरी टिकट से 12 करोड़ रुपए जीत लिए हैं. खास बात ये है कि वो पिछले 15 साल से चुपचाप लॉटरी की टिकट खरीद रहा था, लेकिन उसने ये आदत अपने परिवार से भी छिपाकर रखी थी. लॉटरी जीतने वाले शख्स का नाम बलजिंदर सिंह है और वह पंजाब के मोहाली जिले के डेरा बस्सी क्षेत्र के हमियुनपुरा गांव के रहने वाले हैं.  पेशे से ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह हर बार टिकट खरीदते थे और हार जाते थे. बावजूद इसके 15 साल तक उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. इस बार उनकी किस्मत चमकी और 12 करोड़ का जैकपॉट लग गया. अब वो ट्रक ड्राइवर से करोड़पति बन गए हैं. सिर्फ 500 रुपए थी लॉटरी टिकट की कीमत बलजिंदर सिंह ने पंजाब राज्य के 'डियर दिवाली बम्पर 2026' की लॉटरी में 12 करोड़ रुपए का पहला भारी-भरकम इनाम जीता है. जैकपॉट दिलाने वाले लॉटरी टिकट की कीमत सिर्फ 500 रुपए थी. उन्होंने यह टिकट मोहाली के जीरकपुर स्थित एक लॉटरी की दुकान से खरीदा था. आर्थिक रूप से साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले बलजिंदर सिंह मुख्य रूप से टिप्पर ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करते हैं. इसके अलावा वह एक सीमांत किसान भी हैं और उनके दो बच्चे हैं. बलजिंदर सिंह ने बताया कि वह साल 2010 से हर साल त्योहारों के मौके पर लगातार लॉटरी के टिकट खरीदते आ रहे थे. उन्हें हमेशा से उम्मीद थी कि एक दिन उनकी किस्मत जरूर चमकेगी. परिवार से छुपाकर रखी लॉटरी खेलने की आदत दिलचस्प बात यह है कि पिछले 15 सालों से लगातार लॉटरी टिकट खरीदने की इस आदत को उन्होंने अपने परिवार से पूरी तरह छिपाकर रखा था. उन्होंने किसी को भी भनक नहीं लगने दी कि वह लॉटरी के टिकट खरीदते हैं. बलजिंदर सिंह को सोमवार रात को यह पता चला कि उन्होंने दिवाली बम्पर का पहला पुरस्कार जीत लिया है. अपनी इस लंबी इच्छा के आखिरकार पूरी होने पर उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया और इसे अपनी बड़ी किस्मत बताया. 12 करोड़ रुपए का क्या करेंगे बलजिंदर? अपनी इस ऐतिहासिक जीत की पुष्टि होने के बाद, मंगलवार को बलजिंदर सिंह लॉटरी ऑफिस पहुंचे और लॉटरी की रकम पाने के लिए जरूरी सभी कागजी कार्रवाई और औपचारिकताएं पूरी कीं. जब उनसे पूछा गया कि वे इस 12 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि का क्या करेंगे, तो उन्होंने साफ कहा कि वे इस पैसे का एक बड़ा हिस्सा अपने दोनों बच्चों की उच्च शिक्षा और अच्छी पढ़ाई पर खर्च करेंगे ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके. यह भी पढ़ें- फ्री बराबर मिलेगा चावल! बंपर पैदावार बनी मुसीबत, गोदाम में नहीं बची जगह

Nov 18, 2026 - 13:30
 0
500 रुपए के टिकट से जीते 12 करोड़, पंजाब का ट्रक ड्राइवर बना करोड़पति

किस्मत कभी भी चमक सकती है. किसी भी पल आप रंक से राजा बन सकते हैं. पंजाब में एक शख्स की किस्मत रातों-रात बदल गई. उसने 500 रुपए के लॉटरी टिकट से 12 करोड़ रुपए जीत लिए हैं. खास बात ये है कि वो पिछले 15 साल से चुपचाप लॉटरी की टिकट खरीद रहा था, लेकिन उसने ये आदत अपने परिवार से भी छिपाकर रखी थी.

लॉटरी जीतने वाले शख्स का नाम बलजिंदर सिंह है और वह पंजाब के मोहाली जिले के डेरा बस्सी क्षेत्र के हमियुनपुरा गांव के रहने वाले हैं.  पेशे से ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह हर बार टिकट खरीदते थे और हार जाते थे. बावजूद इसके 15 साल तक उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. इस बार उनकी किस्मत चमकी और 12 करोड़ का जैकपॉट लग गया. अब वो ट्रक ड्राइवर से करोड़पति बन गए हैं.

सिर्फ 500 रुपए थी लॉटरी टिकट की कीमत

बलजिंदर सिंह ने पंजाब राज्य के 'डियर दिवाली बम्पर 2026' की लॉटरी में 12 करोड़ रुपए का पहला भारी-भरकम इनाम जीता है. जैकपॉट दिलाने वाले लॉटरी टिकट की कीमत सिर्फ 500 रुपए थी. उन्होंने यह टिकट मोहाली के जीरकपुर स्थित एक लॉटरी की दुकान से खरीदा था.

आर्थिक रूप से साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले बलजिंदर सिंह मुख्य रूप से टिप्पर ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करते हैं. इसके अलावा वह एक सीमांत किसान भी हैं और उनके दो बच्चे हैं. बलजिंदर सिंह ने बताया कि वह साल 2010 से हर साल त्योहारों के मौके पर लगातार लॉटरी के टिकट खरीदते आ रहे थे. उन्हें हमेशा से उम्मीद थी कि एक दिन उनकी किस्मत जरूर चमकेगी.

परिवार से छुपाकर रखी लॉटरी खेलने की आदत

दिलचस्प बात यह है कि पिछले 15 सालों से लगातार लॉटरी टिकट खरीदने की इस आदत को उन्होंने अपने परिवार से पूरी तरह छिपाकर रखा था. उन्होंने किसी को भी भनक नहीं लगने दी कि वह लॉटरी के टिकट खरीदते हैं. बलजिंदर सिंह को सोमवार रात को यह पता चला कि उन्होंने दिवाली बम्पर का पहला पुरस्कार जीत लिया है. अपनी इस लंबी इच्छा के आखिरकार पूरी होने पर उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया और इसे अपनी बड़ी किस्मत बताया.

12 करोड़ रुपए का क्या करेंगे बलजिंदर?

अपनी इस ऐतिहासिक जीत की पुष्टि होने के बाद, मंगलवार को बलजिंदर सिंह लॉटरी ऑफिस पहुंचे और लॉटरी की रकम पाने के लिए जरूरी सभी कागजी कार्रवाई और औपचारिकताएं पूरी कीं. जब उनसे पूछा गया कि वे इस 12 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि का क्या करेंगे, तो उन्होंने साफ कहा कि वे इस पैसे का एक बड़ा हिस्सा अपने दोनों बच्चों की उच्च शिक्षा और अच्छी पढ़ाई पर खर्च करेंगे ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके.

यह भी पढ़ें- फ्री बराबर मिलेगा चावल! बंपर पैदावार बनी मुसीबत, गोदाम में नहीं बची जगह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow