50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट

50 Rupee Note: खरीदारी करते समय कभी हमारे हाथ में जब छुट्टे पैसे यानी 100, 50, 20, 10 के नोट मिलते हैं तो उन्हें बिना देखे सीधा जेब में रख लेते हैं. लेकिन ऐसे में ही कई बार धोखे का शिकार बी हो जाते हैं. कई बार जेब में असली की जगह पर नकली नोट आ जाते हैं. ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने बहुत ही आसान तरीके से 50 रुपये के नोट को पहचानने का तरीका बताया है. RBI ने बताई नोट की पहचानभारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए हर भारतीय नोट की असली पहचान बताई गई है. इसी में 50 रुपये के नोट के भी कई फीचर्स बताए गए हैं, जिनसे पता चलता है कि ये नोट असली है या नकली. इन फीचर्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि उनकी नकल करना भी आसान नहीं है. ऐसे में इन पॉइंट्स को ध्यान में पढ़ें और असली नोट की पहचान करें. ये भी पढ़ें: Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी 50 रुपये के असली नोट को ऐसे पहचानेंRBI की वेबसाइट के मुताबिक 50 रुपये के असली नोट को पहचानने का तरीका बेहद आसान है. आइये बताते हैं: नोट के नीचे बाईं ओर 50 का सी-थ्रू सिक्योरिटी फीचर दिया गया है, जो नोट को रोशनी के सामने रखने पर साफ दिखाई देता है. नोट पर 50 अंक देवनागरी (हिंदी) में भी लिखा गया है. नोट के सामने वाले हिस्से के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर छपी है. 50 रुपये के नोट की दाईं ओर आरबीआई की गारंटी, गवर्नर के हस्ताक्षर, भुगतान का वादा और RBI का लोगो दिया गया है. नोट के ऊपर बाईं ओर सीरियल नंबर छोटे अंक से शुरू होकर बड़े अंक तक बढ़ते क्रम में लिखा गया है. नोट के नीचे दाईं ओर भी सीरियल नंबर छोटे से बड़े आकार में बढ़ते क्रम में छपा है. नोट के नीचे दाईं ओर अशोक स्तंभ का प्रतीक (राष्ट्रीय चिन्ह) बना हुआ है. बता दें कि RBI समय-समय पर लोगों से अपील करता है कि नकली नोटों से बचने के लिए करेंसी पर मौजूद सुरक्षा फीचर्स की जानकारी रखें. यदि किसी नोट को लेकर संदेह हो, तो उसे रोशनी में देखकर और इन सुरक्षा चिन्हों की जांच करके उसकी असलियत का पता लगाया जा सकता है. ऐसे में आपके पास जब भी 50 रुपये का नोट आए तो आप उसे अच्छी तरह से चेक करें उसके बाद ही इस्तेमाल करें. ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित

Jul 21, 2026 - 10:30
 0
50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट

50 Rupee Note: खरीदारी करते समय कभी हमारे हाथ में जब छुट्टे पैसे यानी 100, 50, 20, 10 के नोट मिलते हैं तो उन्हें बिना देखे सीधा जेब में रख लेते हैं. लेकिन ऐसे में ही कई बार धोखे का शिकार बी हो जाते हैं. कई बार जेब में असली की जगह पर नकली नोट आ जाते हैं. ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने बहुत ही आसान तरीके से 50 रुपये के नोट को पहचानने का तरीका बताया है.

RBI ने बताई नोट की पहचान
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए हर भारतीय नोट की असली पहचान बताई गई है. इसी में 50 रुपये के नोट के भी कई फीचर्स बताए गए हैं, जिनसे पता चलता है कि ये नोट असली है या नकली. इन फीचर्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि उनकी नकल करना भी आसान नहीं है. ऐसे में इन पॉइंट्स को ध्यान में पढ़ें और असली नोट की पहचान करें.

ये भी पढ़ें: Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी

50 रुपये के असली नोट को ऐसे पहचानें
RBI की वेबसाइट के मुताबिक 50 रुपये के असली नोट को पहचानने का तरीका बेहद आसान है. आइये बताते हैं:

  • नोट के नीचे बाईं ओर 50 का सी-थ्रू सिक्योरिटी फीचर दिया गया है, जो नोट को रोशनी के सामने रखने पर साफ दिखाई देता है.
  • नोट पर 50 अंक देवनागरी (हिंदी) में भी लिखा गया है.
  • नोट के सामने वाले हिस्से के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर छपी है.
  • 50 रुपये के नोट की दाईं ओर आरबीआई की गारंटी, गवर्नर के हस्ताक्षर, भुगतान का वादा और RBI का लोगो दिया गया है.
  • नोट के ऊपर बाईं ओर सीरियल नंबर छोटे अंक से शुरू होकर बड़े अंक तक बढ़ते क्रम में लिखा गया है.
  • नोट के नीचे दाईं ओर भी सीरियल नंबर छोटे से बड़े आकार में बढ़ते क्रम में छपा है.
  • नोट के नीचे दाईं ओर अशोक स्तंभ का प्रतीक (राष्ट्रीय चिन्ह) बना हुआ है.

बता दें कि RBI समय-समय पर लोगों से अपील करता है कि नकली नोटों से बचने के लिए करेंसी पर मौजूद सुरक्षा फीचर्स की जानकारी रखें. यदि किसी नोट को लेकर संदेह हो, तो उसे रोशनी में देखकर और इन सुरक्षा चिन्हों की जांच करके उसकी असलियत का पता लगाया जा सकता है. ऐसे में आपके पास जब भी 50 रुपये का नोट आए तो आप उसे अच्छी तरह से चेक करें उसके बाद ही इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow