5 साल बाद ओपनिंग करने उतरे क्विंटन डिकॉक, 53 गेंद में जड़ दिया शतक; अकेले MI के लिए पलटी बाजी

क्विंटन डिकॉक ने अपने IPL करियर का तीसरा शतक जड़ दिया है. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 53 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. इंडियन प्रीमियर लीग में पांच साल बाद ऐसा मौका आया है, जब डिकॉक ने बतौर ओपनर मुंबई इंडियंस के लिए शतक लगाया है. डिकॉक ने शतकीय पारी के दम पर MI की बल्लेबाजी को संकट से उबारा. शतक पूरा करने तक दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने अपनी पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए. 5 साल बाद आया शतक क्विंटन डिकॉक ने IPL 2026 में पांच साल के बाद मुंबई इंडियंस में वापसी की थी. इससे पहले वो 2021 में मुंबई के लिए खेले थे. पिछले पांच सालों में बहुत कुछ बदला, क्योंकि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, मगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले रिटायरमेंट से यू-टर्न लिया. रिटायरमेंट से वापसी के बाद डिकॉक जबरदस्त लय में दिखे हैं. यह पहली बार है जब डिकॉक ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए शतक लगाया है. इससे पहले मुंबई के लिए उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 81 रन था. इसी के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में डिकॉक ऐसे पहले नामित विकेटकीपर बने हैं, जिन्होंने IPL में तीन शतक लगाए हैं. यह भी पढ़ें: इस दिन IPL 2026 का अपना पहला मैच खेलेंगे MS Dhoni, जानें प्लेइंग इलेवन में किसकी जगह लेंगे? डिकॉक अब इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसे केवल तीसरे खिलाड़ी भी बने हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाया है. उनके 3 शतक मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) के लिए आए हैं. उनसे पहले केएल राहुल और संजू सैमसन तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगा चुके हैं. अकेले MI को मुश्किल से निकाला पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पारी की पहली 14 गेंदों के भीतर 2 विकेट गंवा दिए थे. रायन रिकल्टन (2 रन) और सूर्यकुमार यादव (0 रन) पर आउट हो गए थे. मगर डिकॉक ने एक छोर संभाले रखा और नमन धीर के साथ मिलकर 122 रनों की साझेदारी कर मुंबई को मुश्किल से उबारा. यह भी पढ़ें: IPL में 100 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह, 11 पारी के बाद खत्म किया विकेटों का सूखा

Apr 16, 2026 - 23:30
 0
5 साल बाद ओपनिंग करने उतरे क्विंटन डिकॉक, 53 गेंद में जड़ दिया शतक; अकेले MI के लिए पलटी बाजी

क्विंटन डिकॉक ने अपने IPL करियर का तीसरा शतक जड़ दिया है. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 53 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. इंडियन प्रीमियर लीग में पांच साल बाद ऐसा मौका आया है, जब डिकॉक ने बतौर ओपनर मुंबई इंडियंस के लिए शतक लगाया है. डिकॉक ने शतकीय पारी के दम पर MI की बल्लेबाजी को संकट से उबारा. शतक पूरा करने तक दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने अपनी पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए.

5 साल बाद आया शतक

क्विंटन डिकॉक ने IPL 2026 में पांच साल के बाद मुंबई इंडियंस में वापसी की थी. इससे पहले वो 2021 में मुंबई के लिए खेले थे. पिछले पांच सालों में बहुत कुछ बदला, क्योंकि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, मगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले रिटायरमेंट से यू-टर्न लिया. रिटायरमेंट से वापसी के बाद डिकॉक जबरदस्त लय में दिखे हैं.

यह पहली बार है जब डिकॉक ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए शतक लगाया है. इससे पहले मुंबई के लिए उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 81 रन था. इसी के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में डिकॉक ऐसे पहले नामित विकेटकीपर बने हैं, जिन्होंने IPL में तीन शतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें: इस दिन IPL 2026 का अपना पहला मैच खेलेंगे MS Dhoni, जानें प्लेइंग इलेवन में किसकी जगह लेंगे?

डिकॉक अब इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसे केवल तीसरे खिलाड़ी भी बने हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाया है. उनके 3 शतक मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) के लिए आए हैं. उनसे पहले केएल राहुल और संजू सैमसन तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगा चुके हैं.

अकेले MI को मुश्किल से निकाला

पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पारी की पहली 14 गेंदों के भीतर 2 विकेट गंवा दिए थे. रायन रिकल्टन (2 रन) और सूर्यकुमार यादव (0 रन) पर आउट हो गए थे. मगर डिकॉक ने एक छोर संभाले रखा और नमन धीर के साथ मिलकर 122 रनों की साझेदारी कर मुंबई को मुश्किल से उबारा.

यह भी पढ़ें:

IPL में 100 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह, 11 पारी के बाद खत्म किया विकेटों का सूखा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow