4.5mm पतला होगा Apple का पहला Foldable iPhone, Samsung को देगा टक्कर!

Apple के फैंस जिस डिवाइस का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, उसकी चर्चा अब लॉन्च से कुछ दिन पहले और तेज हो गई है. Apple पहली बार फोल्डेबल फोन की दुनिया में कदम रख सकता है. कंपनी के 9 सितंबर के बड़े लॉन्च इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ एक नए फोल्डेबल iPhone को पेश किए जाने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स और लीक्स में इसे iPhone Ultra, iPhone Fold या iPhone Fold Ultra जैसे नामों से बताया जा रहा है. अगर Apple इस फोन को लॉन्च करता है, तो उसका सीधा मुकाबला Samsung की Galaxy Z Fold सीरीज से हो सकता है.  Apple का सबसे बड़ा दांव क्या होगा? Apple पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने की तैयारी में है और इसे कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा iPhone दांव माना जा रहा है. हालांकि Apple ने अभी तक फोल्डेबल iPhone के नाम और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. लीक्स के मुताबिक, फोन अनफोल्ड होने पर सिर्फ 4.5mm पतला हो सकता है, जबकि फोल्ड होने पर इसकी मोटाई करीब 9mm बताई जा रही है. iPhone Fold में 48MP के दो रियर कैमरे दिए जा सकते हैं. क्या Samsung को टक्कर देगा Apple Foldable iPhone? Apple की फोल्डेबल एंट्री सीधे तौर पर Samsung जैसे पहले से मजबूत फोन के सामने होगी. Samsung की Galaxy Z Fold सीरीज फोल्डेबल फोन कैटेगरी में लंबे समय से मौजूद है और इस दौरान कंपनी ने डिजाइन, हिंज और स्क्रीन क्रीज जैसी तकनीकों में लगातार सुधार किया है. ऐसे में Apple का iPhone Ultra अगर बाजार में आता है, तो मुकाबला दोनों कंपनियों की फोल्डेबल टेक्नोलॉजी और प्रीमियम स्मार्टफोन रणनीति के बीच होगा. Apple के बड़े iPhone यूजर बेस की वजह से इसकी एंट्री फोल्डेबल फोन को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में भी जरूरी हो सकती है.  यह भी पढ़ें - बारिश की बूंदों से कैसे बन सकती है बिजली? जानें नई तकनीक का दावा कितना बदलेगा बाजार? फोल्डेबल बाजार में Apple की एंट्री जरूरी मानी जा रही है. Samsung समेत कई कंपनियां पहले से इस सेगमेंट में मौजूद हैं, लेकिन Apple अब तक इससे दूर रहा है. iPhone Ultra को लेकर रिपोर्ट्स में पतले डिजाइन, बड़े इंटरनल डिस्प्ले और कम दिखाई देने वाली क्रीज जैसे फीचर्स की चर्चा है. ऐसे में अगर Apple अपने फोल्डेबल फोन को iPhone के प्रीमियम एक्सपीरियंस के साथ पेश करता है, तो यह मौजूदा Fold डिवाइसेज के लिए नई चुनौती बन सकता है. Apple की एंट्री से कंपनियों के बीच डिजाइन, कीमत और फोल्डेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को लेकर मुकाबला और तेज होने की संभावना है.  2 लाख से ज्यादा का हो सकता है Foldable iPhone  iPhone Ultra की कीमत भी इसकी सबसे बड़ी चर्चाओं में से एक है. रिपोर्ट्स में इसकी शुरुआती कीमत 2,000 डॉलर से 2,500 डॉलर के बीच होने का अनुमान लगाया गया है, यानी भारतीय बाजार में इसकी कीमत 2 लाख रुपये से ऊपर जा सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple का पहला फोल्डेबल फोन बुक-स्टाइल डिजाइन में आ सकता है. फोल्ड होने पर इसमें करीब 5.3 से 5.5 इंच की बाहरी स्क्रीन और खोलने पर 7.8 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की बात कही जा रही है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी हो सकता है.   यह भी पढ़ें - HEPA Filter से CADR तक, Air Purifier खरीदने से पहले समझें हर पॉइंट

Sep 2, 2026 - 19:30
 0
4.5mm पतला होगा Apple का पहला Foldable iPhone, Samsung को देगा टक्कर!

Apple के फैंस जिस डिवाइस का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, उसकी चर्चा अब लॉन्च से कुछ दिन पहले और तेज हो गई है. Apple पहली बार फोल्डेबल फोन की दुनिया में कदम रख सकता है. कंपनी के 9 सितंबर के बड़े लॉन्च इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ एक नए फोल्डेबल iPhone को पेश किए जाने की उम्मीद है.

रिपोर्ट्स और लीक्स में इसे iPhone Ultra, iPhone Fold या iPhone Fold Ultra जैसे नामों से बताया जा रहा है. अगर Apple इस फोन को लॉन्च करता है, तो उसका सीधा मुकाबला Samsung की Galaxy Z Fold सीरीज से हो सकता है. 

Apple का सबसे बड़ा दांव क्या होगा?

Apple पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने की तैयारी में है और इसे कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा iPhone दांव माना जा रहा है. हालांकि Apple ने अभी तक फोल्डेबल iPhone के नाम और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. लीक्स के मुताबिक, फोन अनफोल्ड होने पर सिर्फ 4.5mm पतला हो सकता है, जबकि फोल्ड होने पर इसकी मोटाई करीब 9mm बताई जा रही है. iPhone Fold में 48MP के दो रियर कैमरे दिए जा सकते हैं.

क्या Samsung को टक्कर देगा Apple Foldable iPhone?

Apple की फोल्डेबल एंट्री सीधे तौर पर Samsung जैसे पहले से मजबूत फोन के सामने होगी. Samsung की Galaxy Z Fold सीरीज फोल्डेबल फोन कैटेगरी में लंबे समय से मौजूद है और इस दौरान कंपनी ने डिजाइन, हिंज और स्क्रीन क्रीज जैसी तकनीकों में लगातार सुधार किया है. ऐसे में Apple का iPhone Ultra अगर बाजार में आता है, तो मुकाबला दोनों कंपनियों की फोल्डेबल टेक्नोलॉजी और प्रीमियम स्मार्टफोन रणनीति के बीच होगा. Apple के बड़े iPhone यूजर बेस की वजह से इसकी एंट्री फोल्डेबल फोन को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में भी जरूरी हो सकती है. 

यह भी पढ़ें - बारिश की बूंदों से कैसे बन सकती है बिजली? जानें नई तकनीक का दावा

कितना बदलेगा बाजार?

फोल्डेबल बाजार में Apple की एंट्री जरूरी मानी जा रही है. Samsung समेत कई कंपनियां पहले से इस सेगमेंट में मौजूद हैं, लेकिन Apple अब तक इससे दूर रहा है. iPhone Ultra को लेकर रिपोर्ट्स में पतले डिजाइन, बड़े इंटरनल डिस्प्ले और कम दिखाई देने वाली क्रीज जैसे फीचर्स की चर्चा है. ऐसे में अगर Apple अपने फोल्डेबल फोन को iPhone के प्रीमियम एक्सपीरियंस के साथ पेश करता है, तो यह मौजूदा Fold डिवाइसेज के लिए नई चुनौती बन सकता है. Apple की एंट्री से कंपनियों के बीच डिजाइन, कीमत और फोल्डेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को लेकर मुकाबला और तेज होने की संभावना है. 

2 लाख से ज्यादा का हो सकता है Foldable iPhone 

iPhone Ultra की कीमत भी इसकी सबसे बड़ी चर्चाओं में से एक है. रिपोर्ट्स में इसकी शुरुआती कीमत 2,000 डॉलर से 2,500 डॉलर के बीच होने का अनुमान लगाया गया है, यानी भारतीय बाजार में इसकी कीमत 2 लाख रुपये से ऊपर जा सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple का पहला फोल्डेबल फोन बुक-स्टाइल डिजाइन में आ सकता है. फोल्ड होने पर इसमें करीब 5.3 से 5.5 इंच की बाहरी स्क्रीन और खोलने पर 7.8 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की बात कही जा रही है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी हो सकता है.  

यह भी पढ़ें - HEPA Filter से CADR तक, Air Purifier खरीदने से पहले समझें हर पॉइंट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow