406 के चेज में शुभमन गिल के बाद रोहित शर्मा का शतक, खास सेलिब्रेशन से लूटी महफिल

गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शुभमन गिल ने शानदार पारी खेलते हुए 62 गेंदों में शतक पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 5 छक्के निकले. इसके कुछ ही देर के बाद दूसरे ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी सेंचुरी पूरी की. हिटमैन ने 72 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से ट्रिपल डिजिट का आंकड़ा छुआ. इसके बाद रोहित को बड़ा ही खास सेलिब्रेशन करते देखा गया. अक्सर रोहित इस तरह का जश्न नहीं मनाते हैं. मुकाबले में भारत के सामने 406 रनों का लक्ष्य है.  भारत ने अब तक वनडे में अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज 360 रनों का किया है. यह दूसरा मौका है कि जब भारत के सामने 400 से ज्यादा रन का टारगेट मौजूद है. इससे पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 439 रनों का चेज करते हुए टीम इंडिया को 214 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था.  ???????? Cometh the man, Cometh the Hitman ????Rohit Sharma, Take A Bow ????‍♂️Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 pic.twitter.com/o1DFB0kenr — BCCI (@BCCI) September 30, 2026 Why is Rohit Sharma celebrating like he’s Antonio Rüdiger? ???? pic.twitter.com/bA9iMl2YpT — Dr Prteek (@DrHomeostatic) September 30, 2026 रोहित शर्मा ने बनाए बड़े रिकॉर्ड्स  रोहित ने शतक से पहले 12 हजार वनडे रन पूरे किए. वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने. ओवरऑल ऐसा करने वाले दुनिया के 7वें बल्लेबाज रहे. रोहित सबसे तेज 12 हजार वनडे रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे. उन्होंने 12973 गेंदों में आंकड़ा छुआ. विराट कोहली पहले पायदान पर हैं, जिन्होंने फॉर्मेट में 12853 गेंदों में 12 हजार रन पूरे किए थे.  अब तक सिर्फ एक बार चेज हुआ 400 से बड़ा लक्ष्य  वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ एक बार ही 400 से बड़ा टोटल चेज हुआ है. यह कमाल 20 साल पहले 2006 में हुआ था. जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां वनडे खेला गया. मैच में पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 434 रन बनाए. पहली पारी के बाद शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि अफ्रीका की जीत होगी.  चेज के लिए उतरी अफ्रीका ने कमाल करते हुए 49.5 ओवर में 9 विकेट पर 438 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाल ली थी. टीम के लिए हर्षल गिब्स ने 111 गेंदों में 175 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 21 चौक और 7 छक्के निकले थे. इसके अलावा कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 55 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्के लगाकर 90 रन स्कोर किए थे. मार्क बाउचर ने 50 रनों की पारी खेली थी. इसी तरह तमाम खिलाड़ियों के योगदान के बाद अफ्रीका ने असंभव को संभव करते हुए मुकाबले में जीत हासिल कर ली थी.

Oct 1, 2026 - 04:30
 0
406 के चेज में शुभमन गिल के बाद रोहित शर्मा का शतक, खास सेलिब्रेशन से लूटी महफिल

गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शुभमन गिल ने शानदार पारी खेलते हुए 62 गेंदों में शतक पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 5 छक्के निकले. इसके कुछ ही देर के बाद दूसरे ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी सेंचुरी पूरी की. हिटमैन ने 72 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से ट्रिपल डिजिट का आंकड़ा छुआ. इसके बाद रोहित को बड़ा ही खास सेलिब्रेशन करते देखा गया. अक्सर रोहित इस तरह का जश्न नहीं मनाते हैं. मुकाबले में भारत के सामने 406 रनों का लक्ष्य है. 

भारत ने अब तक वनडे में अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज 360 रनों का किया है. यह दूसरा मौका है कि जब भारत के सामने 400 से ज्यादा रन का टारगेट मौजूद है. इससे पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 439 रनों का चेज करते हुए टीम इंडिया को 214 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था. 

रोहित शर्मा ने बनाए बड़े रिकॉर्ड्स 

रोहित ने शतक से पहले 12 हजार वनडे रन पूरे किए. वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने. ओवरऑल ऐसा करने वाले दुनिया के 7वें बल्लेबाज रहे. रोहित सबसे तेज 12 हजार वनडे रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे. उन्होंने 12973 गेंदों में आंकड़ा छुआ. विराट कोहली पहले पायदान पर हैं, जिन्होंने फॉर्मेट में 12853 गेंदों में 12 हजार रन पूरे किए थे. 

अब तक सिर्फ एक बार चेज हुआ 400 से बड़ा लक्ष्य 

वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ एक बार ही 400 से बड़ा टोटल चेज हुआ है. यह कमाल 20 साल पहले 2006 में हुआ था. जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां वनडे खेला गया. मैच में पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 434 रन बनाए. पहली पारी के बाद शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि अफ्रीका की जीत होगी. 

चेज के लिए उतरी अफ्रीका ने कमाल करते हुए 49.5 ओवर में 9 विकेट पर 438 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाल ली थी. टीम के लिए हर्षल गिब्स ने 111 गेंदों में 175 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 21 चौक और 7 छक्के निकले थे. इसके अलावा कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 55 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्के लगाकर 90 रन स्कोर किए थे. मार्क बाउचर ने 50 रनों की पारी खेली थी. इसी तरह तमाम खिलाड़ियों के योगदान के बाद अफ्रीका ने असंभव को संभव करते हुए मुकाबले में जीत हासिल कर ली थी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow