31 दिसंबर के बाद पुरानी चेक बुक हो जाएगी बेकार? RBI ने क्या बताया
सोशल मीडिया पर कई फोटोज, वीडियोज और वायरल दावे आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से जुड़ा दावा भी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कहा जा रहा है कि 1 जनवरी 2027 से बैंकों की पुरानी चेकबुक बंद हो जाएंगी और नई चेकबुक जारी की जाएंगी. इस मैसेज में ये भी कहा गया है कि 50 हजार रुपये से ज्यादा की रकम के पुराने चेक स्वीकार नहीं किए जाएंगे. अब खुद RBI ने इन दावों की पोल खोलते हुए इसकी सच्चाई सभी के सामने उजागर की है. RBI ने बता दिया है कि वायरल हो रहा ये दावा पूरी तरह से गलत है. ऐसा कोई नियम फिलहाल केंद्रीय बैंक की ओर से लागू नहीं किया जा गया है. क्या है वायरल दावा?दरअसल सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि 31 दिसंबर 2026 तक पुरानी चेकबुक बदलवा लें. इसके बाद 1 जनवरी 2027 से नई चेकबुक का इस्तेमाल करना जरूरी होगा. पोस्ट में नई चेकबुक के लिए कई बदलावों का जिक्र किया गया है. इनमें अल्फा-न्यूमेरिक कोड, नया MICR नंबर, UV कोड और RBI से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था शामिल हैं. मैसेज में ये भी दावा किया गया है कि 50 हजार रुपये से ज्यादा के पुराने चेक स्वीकार नहीं किए जाएंगे. लोगों को नई चेकबुक के लिए बैंक शाखा या मोबाइल बैंकिंग एप से आवेदन करने की सलाह दी जा रही है. RBI ने बताई सच्चाईइस वायरल दावे को RBI ने सिरे से खारिज कर दिया है. RBI ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए इस पोस्ट को शेयर किया है, जिस पर साफ शब्दों में FAKE लिखा है. इसके साथ ही RBI ने कैप्शन में लिखा, 'भारतीय रिजर्व बैंक ने नोटिस किया है कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज चल रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि वर्तमान में इस्तेमाल हो रही मानक चेक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS) चेकबुक 31 दिसंबर 2026 से बदल जाएंगी और 1 जनवरी 2027 से बेहतर सुरक्षा मानकों वाली नई चेकबुक लागू हो जाएंगी.' It has come to the notice of the Reserve Bank of India that a message is circulating on social media claiming that the standard Cheque Truncation System (CTS) cheque books currently in use will change from December 31, 2026 and the new cheque books featuring updated security standards will come into effect from January 1, 2027. It is clarified that at present Reserve Bank of India is not introducing any such measures with regard to the CTS cheque books. As such, the message is factually incorrect and misleading. Members of public are requested to rely only on the information published by RBI from time to time in such matters. — ReserveBankOfIndia (@RBI) November 7, 2026 आगे इस पोस्ट में लिखा गया है कि, 'ये स्पष्ट किया जाता है कि भारतीय रिज़र्व बैंक अभी CTS चेकबुक के संबंध में ऐसा कोई कदम नहीं उठा रहा है. इसलिए, ये संदेश तथ्यों के विपरीत और गुमराह करने वाला है. आम जनता से अनुरोध है कि वो इस तरह के मामलों में केवल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा समय-समय पर जारी की गई जानकारी पर ही भरोसा करें.' बता दें कि RBI ने लोगों से भी अपील की है कि ऐसी कोई भी जानकारी या दावा केवल सोशल मीडिया पर वायरल होने से सच नहीं हो जाता है. बल्कि लोगों को आधिकारिक पुष्टि के बाद ही ऐसे दावों पर भरोसा करना चाहिए. यदि हो सके तो ऐसे मामलों में ऑफिशियल जानकारी पर भी भरोसा करें. ये भी पढ़ें: सिर्फ 50 रुपए रोज बचाएं, 25 साल में बन जाओगे 20 लाख के मालिक
सोशल मीडिया पर कई फोटोज, वीडियोज और वायरल दावे आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से जुड़ा दावा भी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कहा जा रहा है कि 1 जनवरी 2027 से बैंकों की पुरानी चेकबुक बंद हो जाएंगी और नई चेकबुक जारी की जाएंगी. इस मैसेज में ये भी कहा गया है कि 50 हजार रुपये से ज्यादा की रकम के पुराने चेक स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
अब खुद RBI ने इन दावों की पोल खोलते हुए इसकी सच्चाई सभी के सामने उजागर की है. RBI ने बता दिया है कि वायरल हो रहा ये दावा पूरी तरह से गलत है. ऐसा कोई नियम फिलहाल केंद्रीय बैंक की ओर से लागू नहीं किया जा गया है.
क्या है वायरल दावा?
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि 31 दिसंबर 2026 तक पुरानी चेकबुक बदलवा लें. इसके बाद 1 जनवरी 2027 से नई चेकबुक का इस्तेमाल करना जरूरी होगा. पोस्ट में नई चेकबुक के लिए कई बदलावों का जिक्र किया गया है. इनमें अल्फा-न्यूमेरिक कोड, नया MICR नंबर, UV कोड और RBI से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था शामिल हैं.
मैसेज में ये भी दावा किया गया है कि 50 हजार रुपये से ज्यादा के पुराने चेक स्वीकार नहीं किए जाएंगे. लोगों को नई चेकबुक के लिए बैंक शाखा या मोबाइल बैंकिंग एप से आवेदन करने की सलाह दी जा रही है.
RBI ने बताई सच्चाई
इस वायरल दावे को RBI ने सिरे से खारिज कर दिया है. RBI ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए इस पोस्ट को शेयर किया है, जिस पर साफ शब्दों में FAKE लिखा है. इसके साथ ही RBI ने कैप्शन में लिखा, 'भारतीय रिजर्व बैंक ने नोटिस किया है कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज चल रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि वर्तमान में इस्तेमाल हो रही मानक चेक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS) चेकबुक 31 दिसंबर 2026 से बदल जाएंगी और 1 जनवरी 2027 से बेहतर सुरक्षा मानकों वाली नई चेकबुक लागू हो जाएंगी.'
It has come to the notice of the Reserve Bank of India that a message is circulating on social media claiming that the standard Cheque Truncation System (CTS) cheque books currently in use will change from December 31, 2026 and the new cheque books featuring updated security standards will come into effect from January 1, 2027. It is clarified that at present Reserve Bank of India is not introducing any such measures with regard to the CTS cheque books. As such, the message is factually incorrect and misleading. Members of public are requested to rely only on the information published by RBI from time to time in such matters. — ReserveBankOfIndia (@RBI) November 7, 2026
आगे इस पोस्ट में लिखा गया है कि, 'ये स्पष्ट किया जाता है कि भारतीय रिज़र्व बैंक अभी CTS चेकबुक के संबंध में ऐसा कोई कदम नहीं उठा रहा है. इसलिए, ये संदेश तथ्यों के विपरीत और गुमराह करने वाला है. आम जनता से अनुरोध है कि वो इस तरह के मामलों में केवल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा समय-समय पर जारी की गई जानकारी पर ही भरोसा करें.'
बता दें कि RBI ने लोगों से भी अपील की है कि ऐसी कोई भी जानकारी या दावा केवल सोशल मीडिया पर वायरल होने से सच नहीं हो जाता है. बल्कि लोगों को आधिकारिक पुष्टि के बाद ही ऐसे दावों पर भरोसा करना चाहिए. यदि हो सके तो ऐसे मामलों में ऑफिशियल जानकारी पर भी भरोसा करें.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 50 रुपए रोज बचाएं, 25 साल में बन जाओगे 20 लाख के मालिक
What's Your Reaction?