28 गेंद में शतक, वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज सेंचुरी का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के मैदान पर नया इतिहास लिख दिया. मंगलवार (24 नवंबर) को एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया-ए के लिए खेलते हुए वैभव ने 28 गेंद में शतक पूरा किया. इसके साथ वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए. 15 साल के वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के जैक फेजर मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो उन्होंने 2023 में बनाया था. वैभव के बल्ले से यह ताबड़तोड़ शतक चेज में आया. ओपनिंग पर उतरे वैभव ने शुरुआत से ही चौकों छक्कों की बरसात की. वैभव ने सिर्फ 16 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली थी. उनके साथ ओपनिंग पर उतरे अभिषेक शर्मा फ्लॉप रहे. अभिषेक ने सिर्फ 12 रन बनाए. एक तरफ कुछ विकेट गिरे, लेकिन वैभव ने अपना आक्रमण जारी रखा. वैभव ने एक बार फिर बता दिया वह सदियों में आने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. 15 साल की उम्र में वह अब तक दुनिया को कई बार अपनी ऐसी पारियों से हैरान कर चुके हैं.  सबसे तेज लिस्ट-ए शतक 28 गेंदें - वैभव सूर्यवंशी - भारत बनाम यूएई, 2026* 29 गेंदें - जेक फ्रेज़र-मैकगर्क - दक्षिण ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया, 2023 31 गेंदें - एबी डिविलियर्स - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015 32 गेंदें - सकीबुल गनी - बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश, 2025 2️⃣8️⃣-ball HUNDRED ???? Vaibhav Sooryavanshi with the fastest century ever in List A cricket ???? Scorecard ▶️ https://t.co/6Vwvc5BnWQ #TeamIndia | #RisingStarsAsiaCup | #INDAvUAE https://t.co/PH0gz2Ylci — BCCI (@BCCI) November 24, 2026 टीम इंडिया के सामने है 250 का लक्ष्य  दोहा में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया के सामने 250 रन का लक्ष्य है. पहले बैटिंग करने के बाद यूएई ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए. टीम के लिए हरप्रीत सिंह भाटिया ने 144 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्के लगाकर 130 रन बनाए. हरप्रीत की इस पारी की बदौलत टीम ने 200 रन का टोटल पार किया. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज फिफ्टी भी नहीं बना सका. इस दौरान भारत के लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. बाकी हर्षित राणा, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे और शाहबाज अहमद ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला.   यह भी पढ़ें: यूएई ने भारत को दिया 250 का लक्ष्य, हरप्रीत का शतक; अरशद ने झटके 4 विकेट

Nov 24, 2026 - 21:30
 0
28 गेंद में शतक, वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज सेंचुरी का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के मैदान पर नया इतिहास लिख दिया. मंगलवार (24 नवंबर) को एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया-ए के लिए खेलते हुए वैभव ने 28 गेंद में शतक पूरा किया. इसके साथ वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए. 15 साल के वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के जैक फेजर मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो उन्होंने 2023 में बनाया था.

वैभव के बल्ले से यह ताबड़तोड़ शतक चेज में आया. ओपनिंग पर उतरे वैभव ने शुरुआत से ही चौकों छक्कों की बरसात की. वैभव ने सिर्फ 16 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली थी. उनके साथ ओपनिंग पर उतरे अभिषेक शर्मा फ्लॉप रहे. अभिषेक ने सिर्फ 12 रन बनाए. एक तरफ कुछ विकेट गिरे, लेकिन वैभव ने अपना आक्रमण जारी रखा. वैभव ने एक बार फिर बता दिया वह सदियों में आने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. 15 साल की उम्र में वह अब तक दुनिया को कई बार अपनी ऐसी पारियों से हैरान कर चुके हैं. 

सबसे तेज लिस्ट-ए शतक

28 गेंदें - वैभव सूर्यवंशी - भारत बनाम यूएई, 2026*

29 गेंदें - जेक फ्रेज़र-मैकगर्क - दक्षिण ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया, 2023

31 गेंदें - एबी डिविलियर्स - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015

32 गेंदें - सकीबुल गनी - बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश, 2025

टीम इंडिया के सामने है 250 का लक्ष्य 

दोहा में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया के सामने 250 रन का लक्ष्य है. पहले बैटिंग करने के बाद यूएई ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए. टीम के लिए हरप्रीत सिंह भाटिया ने 144 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्के लगाकर 130 रन बनाए. हरप्रीत की इस पारी की बदौलत टीम ने 200 रन का टोटल पार किया. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज फिफ्टी भी नहीं बना सका. इस दौरान भारत के लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. बाकी हर्षित राणा, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे और शाहबाज अहमद ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला.

 

यह भी पढ़ें: यूएई ने भारत को दिया 250 का लक्ष्य, हरप्रीत का शतक; अरशद ने झटके 4 विकेट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow