27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान के बाद पदाधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक करने जा रहे हैं. इसे लेकर दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के आसपास पार्टी की नई टीम में शामिल पदाधिकारियों के स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं. बैठक में जेन-जी से संवाद, सोशल मीडिया पर सक्रियता, 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है.   रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में तीन बैठकें होंगी, जिनमें पहली बैठक में नई टीम का परिचय, दूसरी में 'Modi@25' कार्यक्रम की तैयारियों और तीसरी में संगठन की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से मंथन होगा. Delhi: BJP National President Nitin Nabin arrived at the party headquarters to chair a meeting with the party's newly appointed national office-bearers pic.twitter.com/sA2ki6B0OZ — IANS (@ians_india) August 22, 2026 पहली बैठक में नई टीम का होगा परिचय शनिवार को पहली बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी. इसमें नितिन नवीन की पिछले 17 अगस्त को घोषित नई राष्ट्रीय टीम के सभी पदाधिकारियों का औपचारिक परिचय कराया जाएगा. नितिन नवीन की इस नई टीम में संगठन के पुराने अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी जिम्मेदारी दी गई है.  इस बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के कामकाज, जिम्मेदारियों और पार्टी की प्राथमिकताओं के बारे में बताया जाएगा. Modi@25 कार्यक्रम पर होगा मंथन दिन की दूसरी अहम बैठक में 'Modi@25' कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी. चूंकि नरेंद्र मोदी पहले मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री के रूप में कुल 25 साल पूरे करने जा रहे हैं. बीजेपी इस मौके को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रही है. बैठक में देशभर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, लोगों तक पहुंच बनाने के तरीकों और विभिन्न अभियानों की समयसीमा तय करने पर चर्चा होगी. चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा रिपोर्ट्स के अनुसार, तीसरी बैठक शाम छह बजे से होगी. इसमें नितिन नवीन के साथ बीजेपी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक में संबोधन दे सकते हैं. बैठक में जेन-जी, महिलाओं के मुद्दे, सोशल मीडिया पर सक्रियता, संगठन को मजबूत करने की रणनीति और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हो सकती है. पांच राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव वर्ष 2027 में देश के पांच राज्य गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. इनमें मौजूदा विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद नई विधानसभा के लिए मतदान कराया जाएगा. बता दें कि नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान 17 अगस्त को किया गया था. इसमें कई बड़े नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. इनमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और ओडिशा के बैजयंत जय पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. 

Aug 22, 2026 - 15:30
 0
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान के बाद पदाधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक करने जा रहे हैं. इसे लेकर दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के आसपास पार्टी की नई टीम में शामिल पदाधिकारियों के स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं. बैठक में जेन-जी से संवाद, सोशल मीडिया पर सक्रियता, 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है.  

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में तीन बैठकें होंगी, जिनमें पहली बैठक में नई टीम का परिचय, दूसरी में 'Modi@25' कार्यक्रम की तैयारियों और तीसरी में संगठन की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से मंथन होगा.

पहली बैठक में नई टीम का होगा परिचय

शनिवार को पहली बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी. इसमें नितिन नवीन की पिछले 17 अगस्त को घोषित नई राष्ट्रीय टीम के सभी पदाधिकारियों का औपचारिक परिचय कराया जाएगा. नितिन नवीन की इस नई टीम में संगठन के पुराने अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी जिम्मेदारी दी गई है.

 इस बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के कामकाज, जिम्मेदारियों और पार्टी की प्राथमिकताओं के बारे में बताया जाएगा.

Modi@25 कार्यक्रम पर होगा मंथन

दिन की दूसरी अहम बैठक में 'Modi@25' कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी. चूंकि नरेंद्र मोदी पहले मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री के रूप में कुल 25 साल पूरे करने जा रहे हैं. बीजेपी इस मौके को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रही है.

बैठक में देशभर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, लोगों तक पहुंच बनाने के तरीकों और विभिन्न अभियानों की समयसीमा तय करने पर चर्चा होगी.

चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

रिपोर्ट्स के अनुसार, तीसरी बैठक शाम छह बजे से होगी. इसमें नितिन नवीन के साथ बीजेपी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक में संबोधन दे सकते हैं. बैठक में जेन-जी, महिलाओं के मुद्दे, सोशल मीडिया पर सक्रियता, संगठन को मजबूत करने की रणनीति और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हो सकती है.

पांच राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव

वर्ष 2027 में देश के पांच राज्य गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. इनमें मौजूदा विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद नई विधानसभा के लिए मतदान कराया जाएगा.

बता दें कि नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान 17 अगस्त को किया गया था. इसमें कई बड़े नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. इनमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और ओडिशा के बैजयंत जय पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow