26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को राहत नहीं, 13 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट स्थित एनआईए स्पेशल कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है. राणा की पिछली न्यायिक हिरासत समाप्त होने पर उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद अदालत ने यह निर्णय सुनाया. राणा के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आतंकवाद के गंभीर आरोपों की जांच कर रही है. खबर में अपडेट जारी है...
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट स्थित एनआईए स्पेशल कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है. राणा की पिछली न्यायिक हिरासत समाप्त होने पर उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद अदालत ने यह निर्णय सुनाया. राणा के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आतंकवाद के गंभीर आरोपों की जांच कर रही है.
खबर में अपडेट जारी है...
What's Your Reaction?