24 अक्टूबर को ला सकती है कंपनी अपना IPO, लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में शेयर बने रॉकेट
Midwest IPO News: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 24 अक्टूबर को सोलर ग्लास और इंजीनियर्ड स्टोन इंडस्ट्री के लिए क्वार्ट्ज बनाने वाली कंपनी मिडवेस्ट लिमिटेड (Midwest Limited) अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) ला सकती है. कंपनी ने मंगलवार को पहले ही शेयरों का अलॉटमेंट लक्की बीडर्स को कर दिया है. कंपनी आईपीओ के माध्यम से 451 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है. निवेशकों ने 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच कंपनी शेयरों में अपना दांव लगाया है. वहीं ऐकर निवेशकों ने 14 अक्टूबर को अपना किस्मत आजमाया था. मिडवेस्ट कंपनी मुख्य रुप से माइनिंग, प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट का काम करती है. कंपनी के पास 20 से भी अधिक खदानें है. जो तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में फैले हुए है. मिडवेस्ट आईपीओ कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 1014 रुपए से 1065 रुपए के बीच तय किया है. शेयरों का अलॉटमेंट 20 अक्टूबर को कर दिया गया है. निवेशकों के डिमैट अकाउंट में 23 अक्टूबर को शेयर जमा किए जाएंगे. जहां तक शेयरों के बंटवारे की बात करें तो, कंपनी ने इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिजर्व रखा था. वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के लिए 15 फीसदी और रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी शेयर अलॉट किए गए है. ग्रे मार्केट में कंपनी का हाल मिडवेस्ट कंपनी के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में उत्साह देखने को मिल रहा है. बुधवार को ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 1165 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. जो कंपनी द्वारा तय किए शेयरों के अपर प्राइस बैंड से 100 रुपए या लगभग 10 प्रतिशत अधिक है. निवेशक कंपनी के शेयरों में अपनी रुचि दिखा रहे है. अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो, आईपीओ लिस्टिंग के दिन निवेशकों को जबरदस्त फायदा हो सकता है. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार में आने वाली है IPO की बाढ़! 7 बड़ी कंपनियों को मिली सेबी की मंजूरी
Midwest IPO News: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 24 अक्टूबर को सोलर ग्लास और इंजीनियर्ड स्टोन इंडस्ट्री के लिए क्वार्ट्ज बनाने वाली कंपनी मिडवेस्ट लिमिटेड (Midwest Limited) अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) ला सकती है. कंपनी ने मंगलवार को पहले ही शेयरों का अलॉटमेंट लक्की बीडर्स को कर दिया है.
कंपनी आईपीओ के माध्यम से 451 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है. निवेशकों ने 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच कंपनी शेयरों में अपना दांव लगाया है. वहीं ऐकर निवेशकों ने 14 अक्टूबर को अपना किस्मत आजमाया था. मिडवेस्ट कंपनी मुख्य रुप से माइनिंग, प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट का काम करती है. कंपनी के पास 20 से भी अधिक खदानें है. जो तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में फैले हुए है.
मिडवेस्ट आईपीओ
कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 1014 रुपए से 1065 रुपए के बीच तय किया है. शेयरों का अलॉटमेंट 20 अक्टूबर को कर दिया गया है. निवेशकों के डिमैट अकाउंट में 23 अक्टूबर को शेयर जमा किए जाएंगे. जहां तक शेयरों के बंटवारे की बात करें तो, कंपनी ने इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिजर्व रखा था. वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के लिए 15 फीसदी और रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी शेयर अलॉट किए गए है.
ग्रे मार्केट में कंपनी का हाल
मिडवेस्ट कंपनी के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में उत्साह देखने को मिल रहा है. बुधवार को ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 1165 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. जो कंपनी द्वारा तय किए शेयरों के अपर प्राइस बैंड से 100 रुपए या लगभग 10 प्रतिशत अधिक है. निवेशक कंपनी के शेयरों में अपनी रुचि दिखा रहे है. अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो, आईपीओ लिस्टिंग के दिन निवेशकों को जबरदस्त फायदा हो सकता है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार में आने वाली है IPO की बाढ़! 7 बड़ी कंपनियों को मिली सेबी की मंजूरी
What's Your Reaction?