2026 में कौन है भारत का सबसे बड़ा रईस? 27 लोग बने नए अरबपति

भारत के बड़े बिजनेसमैन या सबसे रईस शख्स का नाम लेते ही अंबानी और अडानी जैसे नाम खुद-ब-खुद जुबान पर आ जाते हैं. लेकिन इन दोनों में से या भारत के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में और भी बहुत सारे नाम आते हैं. हाल ही में इसकी एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें भारत के टॉप 27 रईसों के नाम लिखे हैं. M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक, भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी और उनका परिवार एक बार फिर पहले नंबर पर पहुंच गया है. इस लिस्ट के मुताबिक अडानी परिवार की कुल संपत्ति करीब 9.23 लाख करोड़ रुपये है. अंबानी को पछाड़कर अडानी आए आगेपिछले साल इस लिस्ट में मुकेश अंबानी और उनका परिवार पहले नंबर पर था. इस साल अंबानी परिवार की संपत्ति घटकर करीब 8.63 लाख करोड़ रुपये रह गई. वहीं, अडानी परिवार की संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले करीब 13% की बढ़ोतरी हुई है. टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट गौतम अडानी और परिवार मुकेश अंबानी और परिवार एलएन मित्तल और परिवार साइरस पूनावाला और परिवार रोशनी नाडर मल्होत्रा और परिवार  कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार दिलीप सांघवी और परिवार अजीम प्रेमजी और परिवार अनिल अग्रवाल और परिवार समीर मेहता और परिवार देश में बढ़ी अरबपतियों की संख्याइस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अब 1 अरब डॉलर यानी करीब 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति वाले 391 अरबपति हैं. पिछले एक साल में ऐसे अरबपतियों की लिस्ट में 27 नाम और जुड़ गए हैं. पांच साल पहले भारत में 237 डॉलर अरबपति थे. यानी इस दौरान इनकी संख्या काफी बढ़ी है. कैसे बढ़ी सम्पत्ति?इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि अब सिर्फ पारंपरिक कारोबार ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डाटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों से भी बड़ी सम्पत्ति बन रही है. AI से जुड़े 19 लोगों को इस साल की लिस्ट में शामिल किया गया है. इनमें 15 लोग पहली बार इस लिस्ट में आए हैं. इसके अलावा डिफेंस, एयरोस्पेस और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में भी नए अमीर कारोबारी तेजी से बढ़े हैं. ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, एरियर के मिलेंगे 18 लाख रुपए

Sep 24, 2026 - 08:30
 0
2026 में कौन है भारत का सबसे बड़ा रईस? 27 लोग बने नए अरबपति

भारत के बड़े बिजनेसमैन या सबसे रईस शख्स का नाम लेते ही अंबानी और अडानी जैसे नाम खुद-ब-खुद जुबान पर आ जाते हैं. लेकिन इन दोनों में से या भारत के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में और भी बहुत सारे नाम आते हैं. हाल ही में इसकी एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें भारत के टॉप 27 रईसों के नाम लिखे हैं.

M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक, भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी और उनका परिवार एक बार फिर पहले नंबर पर पहुंच गया है. इस लिस्ट के मुताबिक अडानी परिवार की कुल संपत्ति करीब 9.23 लाख करोड़ रुपये है.

अंबानी को पछाड़कर अडानी आए आगे
पिछले साल इस लिस्ट में मुकेश अंबानी और उनका परिवार पहले नंबर पर था. इस साल अंबानी परिवार की संपत्ति घटकर करीब 8.63 लाख करोड़ रुपये रह गई. वहीं, अडानी परिवार की संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले करीब 13% की बढ़ोतरी हुई है.

टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट

  • गौतम अडानी और परिवार
  • मुकेश अंबानी और परिवार
  • एलएन मित्तल और परिवार
  • साइरस पूनावाला और परिवार
  • रोशनी नाडर मल्होत्रा और परिवार 
  • कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार
  • दिलीप सांघवी और परिवार
  • अजीम प्रेमजी और परिवार
  • अनिल अग्रवाल और परिवार
  • समीर मेहता और परिवार

देश में बढ़ी अरबपतियों की संख्या
इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अब 1 अरब डॉलर यानी करीब 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति वाले 391 अरबपति हैं. पिछले एक साल में ऐसे अरबपतियों की लिस्ट में 27 नाम और जुड़ गए हैं. पांच साल पहले भारत में 237 डॉलर अरबपति थे. यानी इस दौरान इनकी संख्या काफी बढ़ी है.

कैसे बढ़ी सम्पत्ति?
इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि अब सिर्फ पारंपरिक कारोबार ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डाटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों से भी बड़ी सम्पत्ति बन रही है. AI से जुड़े 19 लोगों को इस साल की लिस्ट में शामिल किया गया है. इनमें 15 लोग पहली बार इस लिस्ट में आए हैं. इसके अलावा डिफेंस, एयरोस्पेस और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में भी नए अमीर कारोबारी तेजी से बढ़े हैं.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, एरियर के मिलेंगे 18 लाख रुपए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow