2026 में इन 5 शेयरों से मिल सकता है 43% तक रिटर्न, ब्रोकरेज फर्म ने जताया भरोसा

Best Stocks to Buy 2026: भारतीय घरेलू शेयर बाजार में साल 2025 मिला-जुला रहा. ऐसे कई मौके आए जब निवेशकों को बाजार के उतार- चढ़ाव का सामना करना पड़ा. साल के आखिरी महीने दिसंबर में निफ्टी 50 ने 26,326 का ऑलटाइम हाई लेवल को छूआ. निफ्टी 50 ने इस साल करीब 10.2 फीसदी का रिटर्न दिया है. विभिन्न सेक्टर्स में तेजी से बदलाव, रुपये में कमजोरी-मजबूती, वैश्विक ट्रेड को लेकर अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की बिकवाली लगातार देखने को मिली. हालांकि, इसके बावजूद भी भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रही.  अब निवेशकों को ध्यान 2026 की ओर शिफ्ट हो रहा हैं. बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2026 के लिए ब्रोकरेज फर्म हाउस मिराए एसेट शेयरखान ने 5 स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने साल 2026 के हिसाब से V2 Retail, Supreme Industries, HCL Technologies, PFC और Satin Creditcare को अपनी पसंदीदा शेयरों में शामिल किया हैं.  शेयरखान का मानना है कि ये शेयर आने वाले एक साल से ज्यादा के समय में करीब 43 फीसदी तक का रिटर्न दे सकती हैं. 1. Supreme Industries शेयर Supreme Industries के शेयर पर ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग दी है. मौजूदा भाव 3,350 रुपये है. फर्म ने इसका टारगेट प्राइस 4,445 रुपये रखा है. जिससे करीब 33 फीसदी तक के अनुमानित रिटर्न की संभावना जताई गई है. 2. HCL Technologies शेयर HCL Technologies के शेयर को भी ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग दी है. इसका मौजूदा भाव 1,679 रुपये है, जबकि टारगेट प्राइस 1,850 रुपये तय किया गया है. इस आधार पर इसमें करीब 10 फीसदी तक के रिटर्न की संभावना जताई जा रही है.  3. V2 Retail शेयर ब्रोकरेज फर्म ने V2 Retail के शेयर पर BUY रेटिंग दी है. मौजूदा भाव 2,390 रुपये है और इसका टारगेट प्राइस 2,810 रुपये तय किया गया है. जो करीब 18 फीसदी तक के संभावित रिटर्न दिखाता है.   4. Satin Creditcare Network शेयर  Satin Creditcare Network के शेयर को BUY रेटिंग दी गई है. इसका मौजूदा भाव 141 रुपये है, जबकि टारगेट प्राइस 201 रुपये तय किया गया है. इस हिसाब से इसमें करीब 43 फीसदी तक का अनुमानित  रिटर्न मिलने की संभावना जताई गई है. 5. PFC शेयर  PFC के शेयर पर ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग दी है. शेयरों का मौजूदा भाव 354 रुपये के मुकाबले इसका टारगेट प्राइस 465 रुपये तय किया गया है. जिससे करीब 31 फीसदी तक के संभावित रिटर्न मिल सकते हैं.  डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें:  क्रिसमस के मौके पर केक और चॉकलेट की मिठास, जानें भारत में कितना बड़ा है बाजार  

Dec 25, 2025 - 20:30
 0
2026 में इन 5 शेयरों से मिल सकता है 43% तक रिटर्न, ब्रोकरेज फर्म ने जताया भरोसा

Best Stocks to Buy 2026: भारतीय घरेलू शेयर बाजार में साल 2025 मिला-जुला रहा. ऐसे कई मौके आए जब निवेशकों को बाजार के उतार- चढ़ाव का सामना करना पड़ा. साल के आखिरी महीने दिसंबर में निफ्टी 50 ने 26,326 का ऑलटाइम हाई लेवल को छूआ. निफ्टी 50 ने इस साल करीब 10.2 फीसदी का रिटर्न दिया है. विभिन्न सेक्टर्स में तेजी से बदलाव, रुपये में कमजोरी-मजबूती, वैश्विक ट्रेड को लेकर अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की बिकवाली लगातार देखने को मिली. हालांकि, इसके बावजूद भी भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रही. 

अब निवेशकों को ध्यान 2026 की ओर शिफ्ट हो रहा हैं. बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2026 के लिए ब्रोकरेज फर्म हाउस मिराए एसेट शेयरखान ने 5 स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने साल 2026 के हिसाब से V2 Retail, Supreme Industries, HCL Technologies, PFC और Satin Creditcare को अपनी पसंदीदा शेयरों में शामिल किया हैं.  शेयरखान का मानना है कि ये शेयर आने वाले एक साल से ज्यादा के समय में करीब 43 फीसदी तक का रिटर्न दे सकती हैं.

1. Supreme Industries शेयर

Supreme Industries के शेयर पर ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग दी है. मौजूदा भाव 3,350 रुपये है. फर्म ने इसका टारगेट प्राइस 4,445 रुपये रखा है. जिससे करीब 33 फीसदी तक के अनुमानित रिटर्न की संभावना जताई गई है.

2. HCL Technologies शेयर

HCL Technologies के शेयर को भी ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग दी है. इसका मौजूदा भाव 1,679 रुपये है, जबकि टारगेट प्राइस 1,850 रुपये तय किया गया है. इस आधार पर इसमें करीब 10 फीसदी तक के रिटर्न की संभावना जताई जा रही है. 

3. V2 Retail शेयर

ब्रोकरेज फर्म ने V2 Retail के शेयर पर BUY रेटिंग दी है. मौजूदा भाव 2,390 रुपये है और इसका टारगेट प्राइस 2,810 रुपये तय किया गया है. जो करीब 18 फीसदी तक के संभावित रिटर्न दिखाता है.  

4. Satin Creditcare Network शेयर 

Satin Creditcare Network के शेयर को BUY रेटिंग दी गई है. इसका मौजूदा भाव 141 रुपये है, जबकि टारगेट प्राइस 201 रुपये तय किया गया है. इस हिसाब से इसमें करीब 43 फीसदी तक का अनुमानित  रिटर्न मिलने की संभावना जताई गई है.

5. PFC शेयर 

PFC के शेयर पर ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग दी है. शेयरों का मौजूदा भाव 354 रुपये के मुकाबले इसका टारगेट प्राइस 465 रुपये तय किया गया है. जिससे करीब 31 फीसदी तक के संभावित रिटर्न मिल सकते हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें:  क्रिसमस के मौके पर केक और चॉकलेट की मिठास, जानें भारत में कितना बड़ा है बाजार

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow