2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, मुस्तफिजुर रहमान के IPL से बाहर होने के बाद BCB ने लिया फैसला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे, क्योंकि पिछले वर्ष BCCI और PCB के बीच भारत-पाकिस्तान मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर करवाने को लेकर सहमति बनी थी. अब बांग्लादेश भी पाकिस्तान जैसा रुख अपना रहा है, क्योंकि खबर सामने आई है कि बांग्लादेश टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी. आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया के जरिए बांग्लादेश टीम के भारत ना आने की पुष्टि की है, जो बांग्लादेश के खेल सलाहकार हैं. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की हालिया बैठक में यह फैसला लिया गया है. हालांकि इस पर अभी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) का रुख सामने नहीं आया है. बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा, "बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं जाएगी. आज बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला लिया है. हम इस फैसले का स्वागत करते हैं, जो बीसीसीआई की हिंसक सांप्रदायिक नीति के सदर्भ में लिया गया है." BCB ने यह फैसला मुस्तफिजुर रहमान के IPL से बाहर होने के बाद लिया है. हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने IPL फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को निर्देश देकर कहा था कि वो मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वाड से रिलीज कर दे. KKR फ्रैंचाइजी ने इस निर्देश का पालन करते हुए रहमान को अपनी टीम से निकाल दिया है. हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपना घरेलू क्रिकेट शेड्यूल जारी किया था, जिसमें सितंबर 2026 के समय भारत के खिलाफ सीरीज भी शामिल है. पहले यह सीरीज 2025 में होने वाली थी, लेकिन उस समय सीरीज को टाल दिया गया था. टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत को ग्रुप A और बांग्लादेश को ग्रुप C में रखा गया है. भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए और बांग्लादेश अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के साथ मैच से करेगा. अब यह भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश के मैच भी टी20 वर्ल्ड कप के मेजबान देश यानी भारत से बाहर खेले जाएंगे. यह भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ की जगह नितीश कुमार रेड्डी को ODI टीम में जगह देने पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, जो कहा वो आपको जानना चाहिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे, क्योंकि पिछले वर्ष BCCI और PCB के बीच भारत-पाकिस्तान मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर करवाने को लेकर सहमति बनी थी. अब बांग्लादेश भी पाकिस्तान जैसा रुख अपना रहा है, क्योंकि खबर सामने आई है कि बांग्लादेश टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी. आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया के जरिए बांग्लादेश टीम के भारत ना आने की पुष्टि की है, जो बांग्लादेश के खेल सलाहकार हैं.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की हालिया बैठक में यह फैसला लिया गया है. हालांकि इस पर अभी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) का रुख सामने नहीं आया है.
बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा, "बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं जाएगी. आज बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला लिया है. हम इस फैसले का स्वागत करते हैं, जो बीसीसीआई की हिंसक सांप्रदायिक नीति के सदर्भ में लिया गया है."
BCB ने यह फैसला मुस्तफिजुर रहमान के IPL से बाहर होने के बाद लिया है. हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने IPL फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को निर्देश देकर कहा था कि वो मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वाड से रिलीज कर दे. KKR फ्रैंचाइजी ने इस निर्देश का पालन करते हुए रहमान को अपनी टीम से निकाल दिया है.
हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपना घरेलू क्रिकेट शेड्यूल जारी किया था, जिसमें सितंबर 2026 के समय भारत के खिलाफ सीरीज भी शामिल है. पहले यह सीरीज 2025 में होने वाली थी, लेकिन उस समय सीरीज को टाल दिया गया था.
टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत को ग्रुप A और बांग्लादेश को ग्रुप C में रखा गया है. भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए और बांग्लादेश अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के साथ मैच से करेगा. अब यह भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश के मैच भी टी20 वर्ल्ड कप के मेजबान देश यानी भारत से बाहर खेले जाएंगे.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?