2026 T20 World Cup के ब्रांड एम्बेसडर होंगे रोहित शर्मा, ICC चेयरमैन जय शाह ने किया एलान
ICC के चेयरमैन जय शाह ने रोहित शर्मा को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर घोषित कर दिया है. रोहित शर्मा की ही कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. जय शाह ने कहा कि एम्बेसडर की जिम्मेदारी के लिए रोहित शर्मा से बेहतर व्यक्ति नहीं हो सकता था. ब्रांड एम्बेसडर होते हुए रोहित शर्मा वैश्विक स्तर पर टी20 वर्ल्ड कप को प्रमोट करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. जय शाह ने रोहित शर्मा को ब्रांड एम्बेसडर घोषित करते हुए कहा, "यह एलान करना मेरे लिए सम्मान की बात है कि भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एम्बेसडर होंगे. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के विजेता कप्तान रोहित शर्मा से बेहतर इस आयोजन का कोई प्रतिनिधि नहीं हो सकता था. एक ऐसा खिलाड़ी, जिसने अभी तक सभी 9 टी20 वर्ल्ड कप खेले हों." ICC ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरा शेड्यूल भी घोषित कर दिया है. विश्व कप का सबसे पहला मैच 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा. जबकि भारतीय टीम अपना सबसे पहला मैच 7 फरवरी को USA के साथ खेलेगी. 2024 टी20 वर्ल्ड कप को याद करें तो उसके लिए ICC ने चार ब्रांड एम्बेसडर घोषित किए थे. युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी, क्रिस गेल और दिग्गज ओलंपियन उसैन बोल्ट को ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया था. रोहित शर्मा चाहे 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे, लेकिन ब्रांड एम्बेसडर होने के नाते वो कई बार मैदान पर मैचों के दौरान दिखाई देते रहेंगे. रोहित शर्मा 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने थे. उनसे पहले एमएस धोनी ने 2007 में ऐसा किया था. यह भी पढ़ें: इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान के बीच 'महामुकाबला', ICC ने जारी किया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल T20 World Cup Schedule: ICC ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का किया एलान, 7 फरवरी को पहला मैच और 8 मार्च को फाइनल
ICC के चेयरमैन जय शाह ने रोहित शर्मा को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एम्बेसडर घोषित कर दिया है. रोहित शर्मा की ही कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. जय शाह ने कहा कि एम्बेसडर की जिम्मेदारी के लिए रोहित शर्मा से बेहतर व्यक्ति नहीं हो सकता था. ब्रांड एम्बेसडर होते हुए रोहित शर्मा वैश्विक स्तर पर टी20 वर्ल्ड कप को प्रमोट करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.
जय शाह ने रोहित शर्मा को ब्रांड एम्बेसडर घोषित करते हुए कहा, "यह एलान करना मेरे लिए सम्मान की बात है कि भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एम्बेसडर होंगे. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के विजेता कप्तान रोहित शर्मा से बेहतर इस आयोजन का कोई प्रतिनिधि नहीं हो सकता था. एक ऐसा खिलाड़ी, जिसने अभी तक सभी 9 टी20 वर्ल्ड कप खेले हों."
ICC ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरा शेड्यूल भी घोषित कर दिया है. विश्व कप का सबसे पहला मैच 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा. जबकि भारतीय टीम अपना सबसे पहला मैच 7 फरवरी को USA के साथ खेलेगी. 2024 टी20 वर्ल्ड कप को याद करें तो उसके लिए ICC ने चार ब्रांड एम्बेसडर घोषित किए थे. युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी, क्रिस गेल और दिग्गज ओलंपियन उसैन बोल्ट को ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया था.
रोहित शर्मा चाहे 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे, लेकिन ब्रांड एम्बेसडर होने के नाते वो कई बार मैदान पर मैचों के दौरान दिखाई देते रहेंगे. रोहित शर्मा 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने थे. उनसे पहले एमएस धोनी ने 2007 में ऐसा किया था.
यह भी पढ़ें:
इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान के बीच 'महामुकाबला', ICC ने जारी किया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल
What's Your Reaction?