'2026 का बजट भारत की विकसित राष्ट्र बनने की आकांक्षा को दिखाता है', बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय बजट भारत की विकसित राष्ट्र बनने की मजबूत आकांक्षा को दर्शाता है. उन्होंने इस बजट को हम पूरी तरह से तैयार है का एक दमदार संदेश बताया. न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट किसी मजबूरी में पैदा हुआ ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाला अवसर नहीं है, बल्कि ये तैयारी और प्रेरणा से उपजा ‘हम तैयार हैं’ वाला पल है. उन्होंने कहा कि भारत के केंद्रीय बजट 2026 में बुनियादी ढांचा, बिजली, रिन्यूएबल एनर्जी और तकनीक के क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं. इन उपायों से कैपिटल गुड्स के क्षेत्र में मांग बढ़ने की उम्मीद है. EPC कंपनियों के साथ घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को होगा लाभः पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट के प्रस्तावों से इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनियों के साथ-साथ घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को भी लाभ मिलने की संभावना है. इससे निर्माण में लगने वाला खर्च कम होगा और इसमें प्रतिस्पर्धा बढ़ने से इन क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी. भारत की आर्थिक स्थिति पर बोले पीएम मोदी वहीं, आर्थिक स्थिति पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘देश में बहाल हुई राजनीतिक स्थिरता और नीतियों में आई स्पष्टता ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह भरोसा भारत की आर्थिक वृद्धि को नई रफ्तार देगा और देश को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ाएगा.’ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स के उद्देश्य के बारे में बोले प्रधानमंत्री इसके साथ, मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) के मुद्दे पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन समझौतों का उद्देश्य कपड़ा, चमड़ा, केमिकल्स, हैंडीक्राफ्ट्स और रत्न-आभूषणों के क्षेत्र में सूक्ष्म, लघू और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए बाजार तक पहुंचने का रास्ता तैयार करना है. उन्होंने कहा कि मजबूत मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज और MSMEs भारत को व्यापार समझौतों पर मजबूती की स्थिति से बातचीत करने में सक्षम बनाते हैं.

Feb 15, 2026 - 20:30
 0
'2026 का बजट भारत की विकसित राष्ट्र बनने की आकांक्षा को दिखाता है', बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय बजट भारत की विकसित राष्ट्र बनने की मजबूत आकांक्षा को दर्शाता है. उन्होंने इस बजट को हम पूरी तरह से तैयार है का एक दमदार संदेश बताया.

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट किसी मजबूरी में पैदा हुआ ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाला अवसर नहीं है, बल्कि ये तैयारी और प्रेरणा से उपजा ‘हम तैयार हैं’ वाला पल है. उन्होंने कहा कि भारत के केंद्रीय बजट 2026 में बुनियादी ढांचा, बिजली, रिन्यूएबल एनर्जी और तकनीक के क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं. इन उपायों से कैपिटल गुड्स के क्षेत्र में मांग बढ़ने की उम्मीद है.

EPC कंपनियों के साथ घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को होगा लाभः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट के प्रस्तावों से इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनियों के साथ-साथ घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को भी लाभ मिलने की संभावना है. इससे निर्माण में लगने वाला खर्च कम होगा और इसमें प्रतिस्पर्धा बढ़ने से इन क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी.

भारत की आर्थिक स्थिति पर बोले पीएम मोदी

वहीं, आर्थिक स्थिति पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘देश में बहाल हुई राजनीतिक स्थिरता और नीतियों में आई स्पष्टता ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह भरोसा भारत की आर्थिक वृद्धि को नई रफ्तार देगा और देश को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ाएगा.’

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स के उद्देश्य के बारे में बोले प्रधानमंत्री

इसके साथ, मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) के मुद्दे पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन समझौतों का उद्देश्य कपड़ा, चमड़ा, केमिकल्स, हैंडीक्राफ्ट्स और रत्न-आभूषणों के क्षेत्र में सूक्ष्म, लघू और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए बाजार तक पहुंचने का रास्ता तैयार करना है. उन्होंने कहा कि मजबूत मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज और MSMEs भारत को व्यापार समझौतों पर मजबूती की स्थिति से बातचीत करने में सक्षम बनाते हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow