20 परसेंट उछल 275 पर आया स्मॉलकैप स्टॉक का भाव, अब 23 फरवरी पर टिकी निवेशकों की नजर; जानें क्यों?

Small Cap Multibagger Stock: आज हम आपको एक ऐसे स्मॉलकैप मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके शेयरों में इन दिनों काफी तेजी देखने को मिल रही है. यहां कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी टीआईएल लिमिटेड (TIL Limited) की बात की जा रही है. गुरुवार को इसने जैसे ही फंडरेजिंग के अपने प्लान का ऐलान किया, वैसे ही इसके शेयर 20 परसेंट के अपर सर्किट पर पहुंच गए. इसी के साथ कंपनी के शेयर की कीमत 275.20 रुपये पर पहुंच गई. शेयर में आई इस तेजी से लंबे समय तक इसके साथ बने रहे निवेशकों में खुशी की लहर है.  23 फरवरी का दिन होने वाला बेहद खास  आज TIL के शेयरों में जबरदस्त उछाल को मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम का भी सपोर्ट मिला. 19 फरवरी को TIL के लगभग 4 लाख इक्विटी शेयरों का लेनदेन हुआ, जबकि इसके एक हफ्ते का एवरेज ट्रेडिंग वॉल्यूम 49000 शेयर और एक महीने का एवरेज वॉल्यूम 34000 शेयरों का था. TIL Ltd ने यह भी जानकारी दी कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 23 फरवरी को होने वाली है, जिसमें राइट्स इश्यू, प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट या क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. कंपनी ने यह भी कहा कि इस तरह से फंड जुटाने के लिए पहले जरूरी रेगुलेटरी अप्रूवल लेना और कानूनी मंजूरी का मिलना जरूरी है.  TIL का अगला क्या है प्लान? इससे पहले, TIL ने क्लीन एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में अपनी एंट्री की घोषणा की थी. उस दौरान बोर्ड ने ट्यूलिप कम्प्रेशन प्राइवेट लिमिटेड (TCPL) में 60 परसेंट की हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी थी. कंपनी ने 16 फरवरी को एक बयान में कहा था कि TIL अपनी एफिलिएट कंपनी TIL अपनी एफिलिएट कंपनी गेनवेल कॉमोसेल्स प्राइवेट लिमिटेड (GCPL) के जरिए TCPL में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 74 परसेंट तक करने का सोच रही है. GCPL एक तेजी से बढ़ने वाली क्लीन एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर है. फिलहाल कंपनी का यह प्लान शेयरहोल्डर्स और रेगुलेटरी अथॉरिटीज से मंजूरी मिलने पर निर्भर है.  TIL के शेयरों का प्रदर्शन  TIL के शेयर की कीमत पिछले एक महीने में 16 परसेंट तक बढ़ी है. हालांकि, बीते छह महीनों में इसमें 3 परसेंट की गिरावट भी आई है. इस स्मॉलकैप स्टॉक पिछले एक साल में 50 परसेंट और दो सालों में 105 परसेंट का रिटर्न दिया है. वहीं, पिछले तीन सालों में इसने 520 परसेंट का मल्टीबैगर रिटर्न दिया था. पांच सालों में इसने 485 परसेंट की बढ़त हासिल की है. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) ये भी पढ़ें: नोट छापने की मशीन बना यह सिगरेट स्टॉक, 3 दिन में दिया 31 परसेंट रिटर्न; क्यों शेयर खरीदने की मची होड़?

Feb 19, 2026 - 17:30
 0
20 परसेंट उछल 275 पर आया स्मॉलकैप स्टॉक का भाव, अब 23 फरवरी पर टिकी निवेशकों की नजर; जानें क्यों?

Small Cap Multibagger Stock: आज हम आपको एक ऐसे स्मॉलकैप मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके शेयरों में इन दिनों काफी तेजी देखने को मिल रही है. यहां कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी टीआईएल लिमिटेड (TIL Limited) की बात की जा रही है.

गुरुवार को इसने जैसे ही फंडरेजिंग के अपने प्लान का ऐलान किया, वैसे ही इसके शेयर 20 परसेंट के अपर सर्किट पर पहुंच गए. इसी के साथ कंपनी के शेयर की कीमत 275.20 रुपये पर पहुंच गई. शेयर में आई इस तेजी से लंबे समय तक इसके साथ बने रहे निवेशकों में खुशी की लहर है. 

23 फरवरी का दिन होने वाला बेहद खास 

आज TIL के शेयरों में जबरदस्त उछाल को मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम का भी सपोर्ट मिला. 19 फरवरी को TIL के लगभग 4 लाख इक्विटी शेयरों का लेनदेन हुआ, जबकि इसके एक हफ्ते का एवरेज ट्रेडिंग वॉल्यूम 49000 शेयर और एक महीने का एवरेज वॉल्यूम 34000 शेयरों का था.

TIL Ltd ने यह भी जानकारी दी कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 23 फरवरी को होने वाली है, जिसमें राइट्स इश्यू, प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट या क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. कंपनी ने यह भी कहा कि इस तरह से फंड जुटाने के लिए पहले जरूरी रेगुलेटरी अप्रूवल लेना और कानूनी मंजूरी का मिलना जरूरी है. 

TIL का अगला क्या है प्लान?

इससे पहले, TIL ने क्लीन एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में अपनी एंट्री की घोषणा की थी. उस दौरान बोर्ड ने ट्यूलिप कम्प्रेशन प्राइवेट लिमिटेड (TCPL) में 60 परसेंट की हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी थी.

कंपनी ने 16 फरवरी को एक बयान में कहा था कि TIL अपनी एफिलिएट कंपनी TIL अपनी एफिलिएट कंपनी गेनवेल कॉमोसेल्स प्राइवेट लिमिटेड (GCPL) के जरिए TCPL में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 74 परसेंट तक करने का सोच रही है. GCPL एक तेजी से बढ़ने वाली क्लीन एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर है. फिलहाल कंपनी का यह प्लान शेयरहोल्डर्स और रेगुलेटरी अथॉरिटीज से मंजूरी मिलने पर निर्भर है. 

TIL के शेयरों का प्रदर्शन 

TIL के शेयर की कीमत पिछले एक महीने में 16 परसेंट तक बढ़ी है. हालांकि, बीते छह महीनों में इसमें 3 परसेंट की गिरावट भी आई है. इस स्मॉलकैप स्टॉक पिछले एक साल में 50 परसेंट और दो सालों में 105 परसेंट का रिटर्न दिया है. वहीं, पिछले तीन सालों में इसने 520 परसेंट का मल्टीबैगर रिटर्न दिया था. पांच सालों में इसने 485 परसेंट की बढ़त हासिल की है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

नोट छापने की मशीन बना यह सिगरेट स्टॉक, 3 दिन में दिया 31 परसेंट रिटर्न; क्यों शेयर खरीदने की मची होड़?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow