18 नंबर की जर्सी में फिर दिखा ये 14 साल का खिलाड़ी, लेकिन बल्ले से नहीं दिखा पाया कमाल

Vaibhav Suryavanshi In England: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ मैच में एक बार फिर 18 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे हैं, जो कई सालों से भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पहनते हुए नजर आए हैं. बता दें कि भारत और इंग्लैंड अंडर-19 के बीच दूसरा यूथ टेस्ट रविवार, 20 जुलाई से खेला जा रहा है. इस दौरान वैभव का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में चल नहीं पाया है. 18 नंबर की जर्सी पहन उतरे वैभव वैभव दूसरे मैच में 18 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे. वैभव भारत की पहली पारी में फ्लॉप हो गए. वैभव को अच्छी शुरुआत मिली. उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया. लेकिन वो अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. वैभव 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए. इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 309 रन भारतीय टीम ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था. इंग्लैंड ने पहली पारी में 309 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए एकांश सिंह ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. एकांश ने 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 117 रन बनाए. वहीं कप्तान थॉमस रो ने 59 रनों की पारी खेली. भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट नमन पुष्पक ने लिए. वैभव ने पहले मैच में लगाया था अर्धशतक वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट में शानदार अर्धशतक लगाया था. भारत की दूसरी पारी में वैभव ने सिर्फ 39 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था. वैभव ने कुल 56 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा पहले मैच में वैभव ने गेंद से भी कमाल किया था. वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट चटकाए थे. भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 के बीच दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ हो गया था. वहीं अब दूसरे मैच में दोनों टीमों के बीच सीरीज को जीतने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. यह भी पढ़ें- भारत में इस साल होगा Chess World Cup 2025, वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन समेत 206 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Jul 22, 2025 - 02:30
 0
18 नंबर की जर्सी में फिर दिखा ये 14 साल का खिलाड़ी, लेकिन बल्ले से नहीं दिखा पाया कमाल

Vaibhav Suryavanshi In England: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ मैच में एक बार फिर 18 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे हैं, जो कई सालों से भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पहनते हुए नजर आए हैं. बता दें कि भारत और इंग्लैंड अंडर-19 के बीच दूसरा यूथ टेस्ट रविवार, 20 जुलाई से खेला जा रहा है. इस दौरान वैभव का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में चल नहीं पाया है.

18 नंबर की जर्सी पहन उतरे वैभव

वैभव दूसरे मैच में 18 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे. वैभव भारत की पहली पारी में फ्लॉप हो गए. वैभव को अच्छी शुरुआत मिली. उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया. लेकिन वो अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. वैभव 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए.

इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 309 रन

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था. इंग्लैंड ने पहली पारी में 309 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए एकांश सिंह ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. एकांश ने 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 117 रन बनाए. वहीं कप्तान थॉमस रो ने 59 रनों की पारी खेली. भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट नमन पुष्पक ने लिए.

वैभव ने पहले मैच में लगाया था अर्धशतक

वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट में शानदार अर्धशतक लगाया था. भारत की दूसरी पारी में वैभव ने सिर्फ 39 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था. वैभव ने कुल 56 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा पहले मैच में वैभव ने गेंद से भी कमाल किया था. वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट चटकाए थे.

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 के बीच दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ हो गया था. वहीं अब दूसरे मैच में दोनों टीमों के बीच सीरीज को जीतने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़ें- भारत में इस साल होगा Chess World Cup 2025, वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन समेत 206 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow