18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

म्यूजिक सुनने का मजा तब बढ़ जाता है, जब स्पीकर का साउंड अच्छा हो और बार-बार चार्जिंग की चिंता भी न करनी पड़े. इसी सेगमेंट में Nothing के सब-ब्रांड CMF ने अपने दो नए Bluetooth स्पीकर्स, CMF Speaker S और CMF Speaker M, पेश किए हैं. इन  दोनों डिवाइस को कुछ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है. कंपनी इन्हें जल्द ही अपनी वेबसाइट के जरिए दूसरे ग्लोबल मार्केट में भी उपलब्ध कराएगी. इन दोनों स्पीकर्स में 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ, धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं, हालांकि दोनों मॉडल के साइज, साउंड आउटपुट और बैटरी क्षमता में अंतर है. वहीं CMF Speaker M को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि  CMF के नए स्पीकर्स में क्या खास है और इसकी कीमत कितनी है.  CMF के नए स्पीकर्स में क्या खास है? CMF के नए Speaker M में 4,900mAh और Speaker S में 2,600mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी दोनों से 18 घंटे तक के प्लेबैक का दावा करती है. इन्हें फुल चार्ज होने में करीब 3 घंटे और 2.5 घंटे लगते हैं. साथ ही दोनों में Bluetooth 6.0, 10 मीटर तक की कनेक्टिविटी रेंज और AAC, SBC व LC3 कोडेक का सपोर्ट है. LC3 का सपोर्ट सिर्फ Auracast Audio के लिए है.  साउंड आउटपुट में कितना अंतर? CMF Speaker S में 45mm का सिंगल फुल-रेंज ड्राइवर दिया गया है, जिसका आउटपुट 10W RMS है. वहीं दूसरी ओर CMF Speaker M में 70mm का वूफर और 16mm का ट्वीटर मिलता है. इसका कुल आउटपुट 35W RMS है, जिसमें वूफर 25W और ट्वीटर 10W का आउटपुट देता है. फ्रीक्वेंसी रेंज की बात करें तो Speaker S में यह 70Hz से 20,000Hz तक, जबकि Speaker M में 60Hz से 20,000Hz तक है.  यह भी पढ़ें - Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू CMF के नए स्पीकर्स में मिलेंगे कई ऑडियो मोड इन दोनों स्पीकर्स में Wide Soundstage, Ultra Bass, Custom EQ और Night Mode दिए गए हैं. साथ ही इनमें Stereo Mode, Party Mode, डुअल कनेक्शन, Google Fast Pair और Microsoft Swift Pair का सपोर्ट भी मिलता है. डिवाइस पर पावर, ब्लूटूथ पेयरिंग, मल्टीफंक्शन नॉब और Auracast के लिए अलग-अलग फिजिकल कंट्रोल दिए गए हैं. IP68 रेटिंग इन्हें धूल और पानी से सुरक्षा देती है.  CMF Speaker S और Speaker M की कीमत CMF Speaker S की कीमत यूके में 49 पाउंड (करीब 6,000 रुपये) है. वहीं बड़े मॉडल CMF Speaker M की कीमत 99 पाउंड (करीब 12,000 रुपये) है. यह दोनों स्पीकर्स डार्क ग्रे, ऑरेंज, टरक्वॉइज और व्हाइट कलर में उपलब्ध होंगे. यूके में इन्हें Nothing के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा. भारत में Speaker M की लिस्टिंग सामने आई है, लेकिन कंपनी ने अभी इसकी कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है.  यह भी पढ़ें - क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा

Oct 14, 2026 - 05:30
 0
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

म्यूजिक सुनने का मजा तब बढ़ जाता है, जब स्पीकर का साउंड अच्छा हो और बार-बार चार्जिंग की चिंता भी न करनी पड़े. इसी सेगमेंट में Nothing के सब-ब्रांड CMF ने अपने दो नए Bluetooth स्पीकर्स, CMF Speaker S और CMF Speaker M, पेश किए हैं. इन  दोनों डिवाइस को कुछ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है. कंपनी इन्हें जल्द ही अपनी वेबसाइट के जरिए दूसरे ग्लोबल मार्केट में भी उपलब्ध कराएगी.

इन दोनों स्पीकर्स में 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ, धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं, हालांकि दोनों मॉडल के साइज, साउंड आउटपुट और बैटरी क्षमता में अंतर है. वहीं CMF Speaker M को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि  CMF के नए स्पीकर्स में क्या खास है और इसकी कीमत कितनी है. 

CMF के नए स्पीकर्स में क्या खास है?

CMF के नए Speaker M में 4,900mAh और Speaker S में 2,600mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी दोनों से 18 घंटे तक के प्लेबैक का दावा करती है. इन्हें फुल चार्ज होने में करीब 3 घंटे और 2.5 घंटे लगते हैं. साथ ही दोनों में Bluetooth 6.0, 10 मीटर तक की कनेक्टिविटी रेंज और AAC, SBC व LC3 कोडेक का सपोर्ट है. LC3 का सपोर्ट सिर्फ Auracast Audio के लिए है. 

साउंड आउटपुट में कितना अंतर?

CMF Speaker S में 45mm का सिंगल फुल-रेंज ड्राइवर दिया गया है, जिसका आउटपुट 10W RMS है. वहीं दूसरी ओर CMF Speaker M में 70mm का वूफर और 16mm का ट्वीटर मिलता है. इसका कुल आउटपुट 35W RMS है, जिसमें वूफर 25W और ट्वीटर 10W का आउटपुट देता है. फ्रीक्वेंसी रेंज की बात करें तो Speaker S में यह 70Hz से 20,000Hz तक, जबकि Speaker M में 60Hz से 20,000Hz तक है. 

यह भी पढ़ें - Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू

CMF के नए स्पीकर्स में मिलेंगे कई ऑडियो मोड

इन दोनों स्पीकर्स में Wide Soundstage, Ultra Bass, Custom EQ और Night Mode दिए गए हैं. साथ ही इनमें Stereo Mode, Party Mode, डुअल कनेक्शन, Google Fast Pair और Microsoft Swift Pair का सपोर्ट भी मिलता है. डिवाइस पर पावर, ब्लूटूथ पेयरिंग, मल्टीफंक्शन नॉब और Auracast के लिए अलग-अलग फिजिकल कंट्रोल दिए गए हैं. IP68 रेटिंग इन्हें धूल और पानी से सुरक्षा देती है. 

CMF Speaker S और Speaker M की कीमत

CMF Speaker S की कीमत यूके में 49 पाउंड (करीब 6,000 रुपये) है. वहीं बड़े मॉडल CMF Speaker M की कीमत 99 पाउंड (करीब 12,000 रुपये) है. यह दोनों स्पीकर्स डार्क ग्रे, ऑरेंज, टरक्वॉइज और व्हाइट कलर में उपलब्ध होंगे. यूके में इन्हें Nothing के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा. भारत में Speaker M की लिस्टिंग सामने आई है, लेकिन कंपनी ने अभी इसकी कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है. 
 
यह भी पढ़ें - क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow