18 गेंदों की आंधी, खूब बरसे चौके-छक्के, खराब शुरुआत के बाद PBKS ने बनाए 209 रन, शार्दुल ठाकुर चमके

Mumbai Indians vs Punjab Kings: पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बना लिए हैं. आखिरी 3 ओवरों में पंजाब के बल्लेबाजों ने खूब कहर बरपाते हुए चौके-छक्कों की बारिश कर दी और 53 रन कूट डाले. यह मुकाबला धर्मशाला स्थित एचपीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस के लिए सबसे सफल गेंदबाज शार्दुल ठाकुर रहे, जिन्होंने चार बल्लेबाजों को आउट किया. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं. बुमराह ने पहले 17 ओवरों में अपने गेंदबाजों का बखूबी इस्तेमाल किया, क्योंकि पहले 17 ओवरों में पंजाब की टीम 147 रन बना पाई थी. प्रतीत हो रहा था जैसे पंजाब की टीम अधिकतम 185-190 के स्कोर तक पहुंच पाएगी. मगर अंतिम 18 गेंदों में पंजाब के बल्लेबाजों ने 4 छक्के और 4 चौके जड़ते हुए 53 रन बना डाले. इस तरह टीम ने डेथ ओवरों में कमबैक करते हुए 200 रनों का आंकड़ा छुआ.  पंजाब के लिए सबसे सफल बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह रहे, जिन्होंने 32 गेंद खेलकर 57 रन बनाए. प्रियांश आर्य ने 22 रन और कूपर कोनोली ने 21 रनों का योगदान दिया. मगर बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. मिडिल ओवरों में पंजाब टीम के हालात इतने बुरे रहे कि टीम ने 33 रनों के भीतर 6 विकेट खो दिए. मगर अंतिम 3 ओवरों में अजमतुल्ला उमरजई ने 17 गेंद में 38 रनों की तूफानी पारी खेल पंजाब को बढ़िया स्कोर तक पहुंचाया. इम्पैक्ट प्लेयर विष्णु विनोद ने 8 गेंद में 15 रन और जेवीयर बार्टलेट ने 7 गेंद में 18 रन की कैमियो पारी खेलकर पंजाब की पारी का धमाकेदार अंत कर किया. मुंबई इंडियंस की बात करें तो शार्दुल ठाकुर ने कुल चार विकेट झटके. दीपक चाहर ने 2 विकेट लिए, वहीं कॉर्बिन बॉश और राज बावा भी एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे. पंजाब लगातार 4 मैच हार चुकी है और प्लेऑफ में जाने की दृष्टि से यह मुकाबला उसके लिए जीतना बहुत जरूरी है. यह भी पढ़ें: 50 ओवर में बने 822 रन, फिर 794 रन से जीती टीम; इतिहास में दर्ज ये क्रिकेट मैच जसप्रीत बुमराह बने MI के कप्तान, IPL 2026 के बीच मुंबई ने सौंपी कमान

May 15, 2026 - 07:30
 0
18 गेंदों की आंधी, खूब बरसे चौके-छक्के, खराब शुरुआत के बाद PBKS ने बनाए 209 रन, शार्दुल ठाकुर चमके

Mumbai Indians vs Punjab Kings: पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बना लिए हैं. आखिरी 3 ओवरों में पंजाब के बल्लेबाजों ने खूब कहर बरपाते हुए चौके-छक्कों की बारिश कर दी और 53 रन कूट डाले. यह मुकाबला धर्मशाला स्थित एचपीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस के लिए सबसे सफल गेंदबाज शार्दुल ठाकुर रहे, जिन्होंने चार बल्लेबाजों को आउट किया.

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं. बुमराह ने पहले 17 ओवरों में अपने गेंदबाजों का बखूबी इस्तेमाल किया, क्योंकि पहले 17 ओवरों में पंजाब की टीम 147 रन बना पाई थी. प्रतीत हो रहा था जैसे पंजाब की टीम अधिकतम 185-190 के स्कोर तक पहुंच पाएगी. मगर अंतिम 18 गेंदों में पंजाब के बल्लेबाजों ने 4 छक्के और 4 चौके जड़ते हुए 53 रन बना डाले. इस तरह टीम ने डेथ ओवरों में कमबैक करते हुए 200 रनों का आंकड़ा छुआ. 

पंजाब के लिए सबसे सफल बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह रहे, जिन्होंने 32 गेंद खेलकर 57 रन बनाए. प्रियांश आर्य ने 22 रन और कूपर कोनोली ने 21 रनों का योगदान दिया. मगर बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. मिडिल ओवरों में पंजाब टीम के हालात इतने बुरे रहे कि टीम ने 33 रनों के भीतर 6 विकेट खो दिए.

मगर अंतिम 3 ओवरों में अजमतुल्ला उमरजई ने 17 गेंद में 38 रनों की तूफानी पारी खेल पंजाब को बढ़िया स्कोर तक पहुंचाया. इम्पैक्ट प्लेयर विष्णु विनोद ने 8 गेंद में 15 रन और जेवीयर बार्टलेट ने 7 गेंद में 18 रन की कैमियो पारी खेलकर पंजाब की पारी का धमाकेदार अंत कर किया.

मुंबई इंडियंस की बात करें तो शार्दुल ठाकुर ने कुल चार विकेट झटके. दीपक चाहर ने 2 विकेट लिए, वहीं कॉर्बिन बॉश और राज बावा भी एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे. पंजाब लगातार 4 मैच हार चुकी है और प्लेऑफ में जाने की दृष्टि से यह मुकाबला उसके लिए जीतना बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें:

50 ओवर में बने 822 रन, फिर 794 रन से जीती टीम; इतिहास में दर्ज ये क्रिकेट मैच

जसप्रीत बुमराह बने MI के कप्तान, IPL 2026 के बीच मुंबई ने सौंपी कमान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow