150वें टेस्ट में इंग्लैंड ने किया सरेंडर, कीवियों के आगे रूट-स्टोक्स सब हुए फ्लॉप
लॉर्ड्स मैदान ने अपने 150 टेस्ट मैच पूरे कर लिए हैं. यह ऐतिहासिक मुकाबला 4 जून से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हुआ है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, यह फैसला उसके लिए सही भी साबित हुआ. पहली पारी में इंग्लैंड की बल्लेबाजी बेहाल हो गई है, क्योंकि बारिश से प्रभावित इस पारी में अंग्रेजों की टीम ने 100 रन के स्कोर से पहले ही 6 विकेट खो दिए थे. दुनिया में लॉर्ड्स ऐसा पहला मैदान है, जिसने 150 टेस्ट मैचों की मेजबानी की है. इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई तो बेन डकेट केवल 19 रन बनाकर आउट हो गए. एमिलियो गे, जैकब बैथेल और जो रूट भी सस्ते में चलते बने. देखते ही देखते 34 के स्कोर तक इंग्लैंड के 4 विकेट गिर गए. बारिश की वजह से खेल रुकने तक इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए. जो रूट के पास इतिहास रचने का मौका था. अगर रूट 75 रन बना लेते तो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 2000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाते, लेकिन वे सिर्फ एक रन बनयकर आउट हो गए. सिर्फ हैरी ब्रूक चले केवल हैरी ब्रूक ने कुछ देर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया. उन्होंने 71 गेंद खेलकर 56 रन बनाए और वे इंग्लिश टीम के लिए अर्धशतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे. उन्हीं की बदौलत इंग्लैंड ने जैसे-तैसे 100 रनों का आंकड़ा छुआ. कप्तान बेन स्टोक्स भी बुरी तरह फ्लॉप हो गए, जो केवल 12 रन बना पाए. पिछली 11 टेस्ट पारियों में स्टोक्स केवल दो बार 20 रनों का आंकड़ा पार कर सके हैं और उन दोनों मौकों पर उन्होंने फिफ्टी लगाई. न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमिसन ने सबसे ज्यादा काहर बरपाया, जो अब तक 4 विकेट झटक चुके हैं. विलियम ओरूर्के और नाथन स्मिथ ने दो-दो विकेट लिए. यह भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर
लॉर्ड्स मैदान ने अपने 150 टेस्ट मैच पूरे कर लिए हैं. यह ऐतिहासिक मुकाबला 4 जून से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हुआ है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, यह फैसला उसके लिए सही भी साबित हुआ. पहली पारी में इंग्लैंड की बल्लेबाजी बेहाल हो गई है, क्योंकि बारिश से प्रभावित इस पारी में अंग्रेजों की टीम ने 100 रन के स्कोर से पहले ही 6 विकेट खो दिए थे.
दुनिया में लॉर्ड्स ऐसा पहला मैदान है, जिसने 150 टेस्ट मैचों की मेजबानी की है. इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई तो बेन डकेट केवल 19 रन बनाकर आउट हो गए. एमिलियो गे, जैकब बैथेल और जो रूट भी सस्ते में चलते बने. देखते ही देखते 34 के स्कोर तक इंग्लैंड के 4 विकेट गिर गए. बारिश की वजह से खेल रुकने तक इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए.
जो रूट के पास इतिहास रचने का मौका था. अगर रूट 75 रन बना लेते तो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 2000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाते, लेकिन वे सिर्फ एक रन बनयकर आउट हो गए.
सिर्फ हैरी ब्रूक चले
केवल हैरी ब्रूक ने कुछ देर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया. उन्होंने 71 गेंद खेलकर 56 रन बनाए और वे इंग्लिश टीम के लिए अर्धशतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे. उन्हीं की बदौलत इंग्लैंड ने जैसे-तैसे 100 रनों का आंकड़ा छुआ.
कप्तान बेन स्टोक्स भी बुरी तरह फ्लॉप हो गए, जो केवल 12 रन बना पाए. पिछली 11 टेस्ट पारियों में स्टोक्स केवल दो बार 20 रनों का आंकड़ा पार कर सके हैं और उन दोनों मौकों पर उन्होंने फिफ्टी लगाई. न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमिसन ने सबसे ज्यादा काहर बरपाया, जो अब तक 4 विकेट झटक चुके हैं. विलियम ओरूर्के और नाथन स्मिथ ने दो-दो विकेट लिए.
यह भी पढ़ें:
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर
What's Your Reaction?