15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली, जानें इस टूर्नामेंट में कैसा है उनका रिकॉर्ड
विराट कोहली 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने उतरेंगे. दिल्ली का पहला मैच बुधवार, 24 दिसंबर को आंध्र के साथ है. ये मुकाबला बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले कोहली के लिए ये टूर्नामेंट तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा. जानिए इस टूर्नामेंट में कोहली का रिकॉर्ड कैसा रहा है. विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली टीम के लिए सिर्फ शुरुआती 2 मैचों में खेलेंगे. 24 दिसंबर को आंध्र के खिलाफ मुकाबले के बाद दिल्ली का अगला मैच 26 दिसंबर को गुजरात के खिलाफ है. दिल्ली की टीम ग्रुप डी में शामिल है. विजय हजारे ट्रॉफी लिस्ट 'ए' में आता है, इसमें कोहली ने 342 मैचों की 329 पारियों में 15999 रन बनाए हैं. वह अपने 16 हजार रन से सिर्फ 1 रन दूर हैं. इसमें उन्होंने 57 शतक और 84 अर्धशतक जड़े हैं. कोहली अभी भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में कोहली ने 2 शतक और एक अर्धशतकीय पारी खेली थी. विजय हजारे ट्रॉफी में कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड? विराट कोहली ने 2008 से 2010 के बीच दिल्ली टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में 13 पारियों में 819 रन बनाए. विराट का औसत 68.25 और स्ट्राइक रेट 106.08 की रही. टूर्नामेंट में विराट कोहली के नाम 4 शतक और 3 अर्धशतक हैं. Then NowThe bond between Ishant Sharma and Virat Kohli ❤️ pic.twitter.com/sYzcV0Jg8u — Kevin (@imkevin149) December 23, 2025 नए लुक में विराट कोहली विराट कोहली जब विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बेंगलुरु पहुंचे तो उनका नया हेयरस्टाइल देखने को मिला. उनके अभ्यास के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह इशांत शर्मा के साथ काफी खुश दिख रहे हैं. बता दें कि कोहली और इशांत एक दूसरे को बहुत छोटी उम्र से जानते हैं, जब कोहली का इंटरनेशनल डेब्यू भी नहीं हुआ था. विराट कोहली अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, उनका अगला बड़ा लक्ष्य 2027 ओडीआई वर्ल्ड कप है. इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. भारत की अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही है.
विराट कोहली 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने उतरेंगे. दिल्ली का पहला मैच बुधवार, 24 दिसंबर को आंध्र के साथ है. ये मुकाबला बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले कोहली के लिए ये टूर्नामेंट तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा. जानिए इस टूर्नामेंट में कोहली का रिकॉर्ड कैसा रहा है.
विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली टीम के लिए सिर्फ शुरुआती 2 मैचों में खेलेंगे. 24 दिसंबर को आंध्र के खिलाफ मुकाबले के बाद दिल्ली का अगला मैच 26 दिसंबर को गुजरात के खिलाफ है. दिल्ली की टीम ग्रुप डी में शामिल है.
विजय हजारे ट्रॉफी लिस्ट 'ए' में आता है, इसमें कोहली ने 342 मैचों की 329 पारियों में 15999 रन बनाए हैं. वह अपने 16 हजार रन से सिर्फ 1 रन दूर हैं. इसमें उन्होंने 57 शतक और 84 अर्धशतक जड़े हैं. कोहली अभी भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में कोहली ने 2 शतक और एक अर्धशतकीय पारी खेली थी.
विजय हजारे ट्रॉफी में कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड?
विराट कोहली ने 2008 से 2010 के बीच दिल्ली टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में 13 पारियों में 819 रन बनाए. विराट का औसत 68.25 और स्ट्राइक रेट 106.08 की रही. टूर्नामेंट में विराट कोहली के नाम 4 शतक और 3 अर्धशतक हैं.
Then Now
The bond between Ishant Sharma and Virat Kohli ❤️ pic.twitter.com/sYzcV0Jg8u — Kevin (@imkevin149) December 23, 2025
नए लुक में विराट कोहली
विराट कोहली जब विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बेंगलुरु पहुंचे तो उनका नया हेयरस्टाइल देखने को मिला. उनके अभ्यास के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह इशांत शर्मा के साथ काफी खुश दिख रहे हैं. बता दें कि कोहली और इशांत एक दूसरे को बहुत छोटी उम्र से जानते हैं, जब कोहली का इंटरनेशनल डेब्यू भी नहीं हुआ था.
विराट कोहली अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, उनका अगला बड़ा लक्ष्य 2027 ओडीआई वर्ल्ड कप है. इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. भारत की अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही है.
What's Your Reaction?