15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड, इनका टूट पाना है असंभव

यह ज्यादा पुरानी बात नहीं है जब राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी पर 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. महज 14 साल की उम्र में अपना आईपीएल डेब्यू किया. वैभव ने जब पहले ही सीजन में 206.5 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बना डाले. बहुत लोगों ने इसे तुक्का मानकर कहा कि वैभव का ये जादू लंबे समय तक नहीं चलेगा. जब आईपीएल 2026 की बारी आई तो इस नादान से लड़के ने सबको गलत साबित कर दिया. 500 से अधिक रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी पूरे सीजन ऑरेंज कैप जीतने की रेस में बने रहे. अपने इस छोटे से आईपीएल करियर में उन्होंने कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें शायद लंबे समय तक कोई नहीं तोड़ पाएगा. सबसे तेज IPL शतक (भारतीय) IPL में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है. उन्होंने 2025 सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में सेंचुरी पूरी की थी. वहीं आईपीएल 2026 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंद में शतक लगाया था. 35 गेंद - वैभव सूर्यवंशी 36 गेंद - वैभव सूर्यवंशी 37 गेंद - यूसुफ पठान  सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू जब राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी को खरीदा, तब उनकी उम्र 13 साल थी. जब उन्होंने 2025 में अपना आईपीएल डेब्यू किया, तब वे 14 वर्ष के हो चुके थे. सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है. वैभव सूर्यवंशी - 14 साल 23 दिन प्रयास राय बर्मन - 16 साल 157 दिन मुजीब उर रहमान - 17 साल 11 दिन IPL में सबसे तेज 50 सिक्स इंडियन प्रीमियर लीग में 50 छक्कों तक सबसे तेजी से पहुंचने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है. वैभव ने 15 पारियों में यह कारनामा किया था. वहीं क्रिस गेल ने 21 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था. 15 पारी - वैभव सूर्यवंशी 21 पारी - क्रिस गेल एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (भारतीय) आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 53 छक्के लगाए. वैभव आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उनसे पहले सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2024 सीजन में 42 सिक्स लगाए थे. 53 छक्के - वैभव सूर्यवंशी 42 छक्के - अभिषेक शर्मा एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंद में 103 रनों की पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 12 सिक्स लगाए, जो एक आईपीएल पारी में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं. 12 छक्के - वैभव सूर्यवंशी 11 छक्के - मुरली विजय यह भी पढ़ें: KKR Playoff Equation: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्लेऑफ का समीकरण कैसा है? कैसे टॉप-4 में पहुंच सकती है KKR

May 24, 2026 - 20:30
 0
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड, इनका टूट पाना है असंभव

यह ज्यादा पुरानी बात नहीं है जब राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी पर 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. महज 14 साल की उम्र में अपना आईपीएल डेब्यू किया. वैभव ने जब पहले ही सीजन में 206.5 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बना डाले. बहुत लोगों ने इसे तुक्का मानकर कहा कि वैभव का ये जादू लंबे समय तक नहीं चलेगा.

जब आईपीएल 2026 की बारी आई तो इस नादान से लड़के ने सबको गलत साबित कर दिया. 500 से अधिक रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी पूरे सीजन ऑरेंज कैप जीतने की रेस में बने रहे. अपने इस छोटे से आईपीएल करियर में उन्होंने कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें शायद लंबे समय तक कोई नहीं तोड़ पाएगा.

सबसे तेज IPL शतक (भारतीय)

IPL में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है. उन्होंने 2025 सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में सेंचुरी पूरी की थी. वहीं आईपीएल 2026 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंद में शतक लगाया था.

  • 35 गेंद - वैभव सूर्यवंशी
  • 36 गेंद - वैभव सूर्यवंशी
  • 37 गेंद - यूसुफ पठान 

सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू

जब राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी को खरीदा, तब उनकी उम्र 13 साल थी. जब उन्होंने 2025 में अपना आईपीएल डेब्यू किया, तब वे 14 वर्ष के हो चुके थे. सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है.

  • वैभव सूर्यवंशी - 14 साल 23 दिन
  • प्रयास राय बर्मन - 16 साल 157 दिन
  • मुजीब उर रहमान - 17 साल 11 दिन

IPL में सबसे तेज 50 सिक्स

इंडियन प्रीमियर लीग में 50 छक्कों तक सबसे तेजी से पहुंचने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है. वैभव ने 15 पारियों में यह कारनामा किया था. वहीं क्रिस गेल ने 21 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था.

  • 15 पारी - वैभव सूर्यवंशी
  • 21 पारी - क्रिस गेल

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (भारतीय)

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 53 छक्के लगाए. वैभव आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उनसे पहले सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2024 सीजन में 42 सिक्स लगाए थे.

  • 53 छक्के - वैभव सूर्यवंशी
  • 42 छक्के - अभिषेक शर्मा

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंद में 103 रनों की पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 12 सिक्स लगाए, जो एक आईपीएल पारी में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं.

  • 12 छक्के - वैभव सूर्यवंशी
  • 11 छक्के - मुरली विजय

यह भी पढ़ें:

KKR Playoff Equation: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्लेऑफ का समीकरण कैसा है? कैसे टॉप-4 में पहुंच सकती है KKR

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow