15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मैच कंफर्म, क्या फिर बदला है 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल? जानें ताजा अपडेट

पाकिस्तान आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच खेलने को राजी हो गया है. लाहौर में हुई मीटिंग के बाद पाकिस्तान ने ये फैसला लिया. इसी के साथ 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान मैच कंफर्म हो गया है. इससे पहले जब स्कॉटलैंड ने जब बांग्लादेश को रिप्लेस किया था, तब शेड्यूल में बदलाव किया गया था. क्या अब पाकिस्तान द्वारा बॉयकॉट का फैसला लेने के बाद भी टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल में कोई बदलाव हुआ है? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा. क्या हुआ शेड्यूल में बदलाव? इसका सीधा जवाब है, नहीं. दरअसल जब पाकिस्तान सरकार ने एलान किया कि उसकी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. उसके बाद बॉयकॉट पर खूब बवाल मचा, लेकिन इस पूरे विवाद के बीच वर्ल्ड कप का शेड्यूल जस का तस बना रहा, जिसमें कोई भी बदलाव नहीं हुआ था. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव यह भी कह चुके थे कि टीम इंडिया तय शेड्यूल अनुसार पाकिस्तान के साथ मैच खेलने के इरादे से कोलंबो जाएगी, टॉस के लिए मैदान में मौजूद रहेगी. उनका कहना था कि टीम इंडिया सारे प्रोटोकॉल फॉलो करेगी, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना नहीं किया है, बल्कि ऐसा करने वाला पाकिस्तान है. चूंकि शेड्यूल कभी बदला ही नहीं था, इसलिए पाकिस्तान के फैसले के बाद भी कुछ नहीं बदला है. भारत और पाकिस्तान की जीत से शुरुआत भारत और पाकिस्तान ने अपने-अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से मात दी. दूसरी ओर पाकिस्तान अपने पहले ही मैच में उलटफेर का शिकार होते-होते बची. पाक टीम बहुत करीबी अंतर से नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराने में सफल रही थी. यह भी पढ़ें: कैसे राजी हुआ पाकिस्तान? किसके कहने पर लिया यू-टर्न? ICC ने कितनी शर्तें मानी? लाहौर मीटिंग की इनसाइड स्टोरी

Feb 10, 2026 - 21:30
 0
15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मैच कंफर्म, क्या फिर बदला है 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल? जानें ताजा अपडेट

पाकिस्तान आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच खेलने को राजी हो गया है. लाहौर में हुई मीटिंग के बाद पाकिस्तान ने ये फैसला लिया. इसी के साथ 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान मैच कंफर्म हो गया है. इससे पहले जब स्कॉटलैंड ने जब बांग्लादेश को रिप्लेस किया था, तब शेड्यूल में बदलाव किया गया था. क्या अब पाकिस्तान द्वारा बॉयकॉट का फैसला लेने के बाद भी टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल में कोई बदलाव हुआ है? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

क्या हुआ शेड्यूल में बदलाव?

इसका सीधा जवाब है, नहीं. दरअसल जब पाकिस्तान सरकार ने एलान किया कि उसकी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. उसके बाद बॉयकॉट पर खूब बवाल मचा, लेकिन इस पूरे विवाद के बीच वर्ल्ड कप का शेड्यूल जस का तस बना रहा, जिसमें कोई भी बदलाव नहीं हुआ था.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव यह भी कह चुके थे कि टीम इंडिया तय शेड्यूल अनुसार पाकिस्तान के साथ मैच खेलने के इरादे से कोलंबो जाएगी, टॉस के लिए मैदान में मौजूद रहेगी. उनका कहना था कि टीम इंडिया सारे प्रोटोकॉल फॉलो करेगी, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना नहीं किया है, बल्कि ऐसा करने वाला पाकिस्तान है. चूंकि शेड्यूल कभी बदला ही नहीं था, इसलिए पाकिस्तान के फैसले के बाद भी कुछ नहीं बदला है.

भारत और पाकिस्तान की जीत से शुरुआत

भारत और पाकिस्तान ने अपने-अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से मात दी. दूसरी ओर पाकिस्तान अपने पहले ही मैच में उलटफेर का शिकार होते-होते बची. पाक टीम बहुत करीबी अंतर से नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराने में सफल रही थी.

यह भी पढ़ें:

कैसे राजी हुआ पाकिस्तान? किसके कहने पर लिया यू-टर्न? ICC ने कितनी शर्तें मानी? लाहौर मीटिंग की इनसाइड स्टोरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow