147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 9 बार हुआ ऐसा, भारत-इंग्लैंड का लॉर्ड्स टेस्ट बन गया खास
History Created At Lord's Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन दिन का खेल समाप्त हो गया है और इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हो गई है. पहली पारी के खेल के बाद अभी भी ऐसा लग रहा है कि लॉर्ड्स टेस्ट की शुरुआत मैच के चौथे दिन हुई है. भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच में कुछ ऐसा हुआ है कि जो कि 143 सालों में केवल 9 बार ही घटा है. भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों की पहली पारी बराबरी के स्कोर पर समाप्त हो गई. 147 सालों में केवल 9 बार भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट में दोनों ही टीम पहली पारी में 387 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. टेस्ट क्रिकेट के 147 सालों के इतिहास में ये 9वीं बार हुआ है. साल 1910 में डरबन में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के मैच में ऐसा पहली बार हुआ था, जब इन दोनों टीम ने 199 रन बनाए थे. साल 1994 में हुए टेस्ट मैच में किसी ने नहीं सोचा था वो हुआ. इस टेस्ट की पहली पारी में वेस्ट इंडीज ने 593 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था. वहीं इंग्लैंड ने भी इस मैच में 593 रन ही बना दिए. ये किसी भी टेस्ट मैच का पहली पारी का सबसे बड़ा बराबरी का स्कोर है. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच में ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है. 1986 में बर्मिंघम में खेले गए मैच में दोनों टीमों ने ही पहली पारी में 390 रन बनाए और उस समय ये मैच ड्रॉ हुआ था. 387 पर ऑल आउट इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में दिग्गज खिलाड़ी जो रूट ने शानदार शतक लगाया और 199 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली. वहीं जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स के अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 387 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. लॉर्ड्स टेस्ट में बना इतिहास लॉर्ड्स टेस्ट में जब भारत की टीम बल्लेबाजी करने आई, तब भारत ने भी पहली पारी में 387 रन बनाए. भारत के लिए केएल राहुल शानदार 100 रन बनाए. वहीं ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतकीय पारी खेली. यह भी पढ़ें Shubman Gill vs Zak Crawley: 'गिल क्यों मालिश करवा रहे थे...', आखिरी ओवर में हुए ड्रामे पर पूर्व क्रिकेटर ने दिया क्राउली का साथ
History Created At Lord's Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन दिन का खेल समाप्त हो गया है और इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हो गई है. पहली पारी के खेल के बाद अभी भी ऐसा लग रहा है कि लॉर्ड्स टेस्ट की शुरुआत मैच के चौथे दिन हुई है. भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच में कुछ ऐसा हुआ है कि जो कि 143 सालों में केवल 9 बार ही घटा है. भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों की पहली पारी बराबरी के स्कोर पर समाप्त हो गई.
147 सालों में केवल 9 बार
भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट में दोनों ही टीम पहली पारी में 387 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. टेस्ट क्रिकेट के 147 सालों के इतिहास में ये 9वीं बार हुआ है.
- साल 1910 में डरबन में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के मैच में ऐसा पहली बार हुआ था, जब इन दोनों टीम ने 199 रन बनाए थे.
- साल 1994 में हुए टेस्ट मैच में किसी ने नहीं सोचा था वो हुआ. इस टेस्ट की पहली पारी में वेस्ट इंडीज ने 593 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था. वहीं इंग्लैंड ने भी इस मैच में 593 रन ही बना दिए. ये किसी भी टेस्ट मैच का पहली पारी का सबसे बड़ा बराबरी का स्कोर है.
- भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच में ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है. 1986 में बर्मिंघम में खेले गए मैच में दोनों टीमों ने ही पहली पारी में 390 रन बनाए और उस समय ये मैच ड्रॉ हुआ था.
387 पर ऑल आउट इंग्लैंड
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में दिग्गज खिलाड़ी जो रूट ने शानदार शतक लगाया और 199 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली. वहीं जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स के अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 387 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.
लॉर्ड्स टेस्ट में बना इतिहास
लॉर्ड्स टेस्ट में जब भारत की टीम बल्लेबाजी करने आई, तब भारत ने भी पहली पारी में 387 रन बनाए. भारत के लिए केएल राहुल शानदार 100 रन बनाए. वहीं ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतकीय पारी खेली.
यह भी पढ़ें
What's Your Reaction?