147 गेंदों में तिहरा शतक, 26 छक्के और 34 चौके, जब तन्मय अग्रवाल के तूफान से मचा कोहराम

Fastest First-Class Triple Hundred: टी20 हो या वनडे क्रिकेट दोनों फॉर्मेट में चौकों-छक्कों की बारिश देखना आम बात है, लेकिन क्या आपने टेस्ट मैच या फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसी पारी देखी है, जब किसी बैटर ने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हों. ऐसी पारी जिसमें 26 छक्के और 34 चौके लगे हों. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ये कारनामा भारत के तन्मय अग्रवाल ने आज से लगभग दो साल पहले किया था. तन्मय अग्रवाल ने तब महज 147 गेंद में तिहरा शतक जड़ दिया था, जो आज भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है. तन्मय अग्रवाल ने रिकॉर्ड्स का किया था तहस-नहस  तन्मय अग्रवाल ने 147 गेंद में तिहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड 26 और 27 जनवरी, 2024 के बीच खेले गए रणजी मुकाबले में बनाया था. उन्होंने ये पारी अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेली थी. तन्मय ने अपनी इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े थे. इनमें पहला और सबसे खास रिकॉर्ड फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक का था, जो इससे पहले मार्को मारिस के नाम था. दक्षिण अफ्रीका के मार्को मारिस ने साल 2017 में बॉर्डर की ओर से खेलते हुए 191 गेंद में तिहरा शतक बनाया था. 181 गेंदों में तन्मय अग्रवाल ने जड़ दिया था 366 रन  हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने अपनी इस पारी में 181 गेंद में 366 रन बनाए थे. उन्होंने इस दौरान 26 छक्के लगाए थे, जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट की किसी एक पारी में सबसे ज्यादा है. तन्मय अग्रवाल को इस पारी के दौरान दूसरे छोर पर भी जबरदस्त साथ मिला था. टीम के दूसरे ओपनर व कप्तान राहुल सिंह ने 105 गेंद में 185 रन बनाए थे. तन्मय अग्रवाल और राहुल सिंह ने पहली पारी में पहली विकेट के लिए 449 रन की बड़ी साझेदारी की थी.  तन्मय अग्रवाल और राहुल सिंह की तूफानी पारियों की बदौलत हैदराबाद ने महज 59.3 ओवर में 4 विकेट पर 615 रन ठोक दिए थे. हैदराबाद की इस पारी में 10.33 का रन रेट रहा था. हैदराबाद की तूफानी बल्लेबाजी ने सिर्फ रिकॉर्ड नहीं तोड़ थे, बल्कि अरुणाचल प्रदेश का हौसला भी चकनाचूर कर दिया था. अरुणाचल प्रदेश की टीम ये मुकाबला सिर्फ दो दिन में 187 रन से हार गई थी.

Jan 13, 2026 - 08:30
 0
147 गेंदों में तिहरा शतक, 26 छक्के और 34 चौके, जब तन्मय अग्रवाल के तूफान से मचा कोहराम

Fastest First-Class Triple Hundred: टी20 हो या वनडे क्रिकेट दोनों फॉर्मेट में चौकों-छक्कों की बारिश देखना आम बात है, लेकिन क्या आपने टेस्ट मैच या फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसी पारी देखी है, जब किसी बैटर ने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हों. ऐसी पारी जिसमें 26 छक्के और 34 चौके लगे हों. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ये कारनामा भारत के तन्मय अग्रवाल ने आज से लगभग दो साल पहले किया था. तन्मय अग्रवाल ने तब महज 147 गेंद में तिहरा शतक जड़ दिया था, जो आज भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

तन्मय अग्रवाल ने रिकॉर्ड्स का किया था तहस-नहस 

तन्मय अग्रवाल ने 147 गेंद में तिहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड 26 और 27 जनवरी, 2024 के बीच खेले गए रणजी मुकाबले में बनाया था. उन्होंने ये पारी अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेली थी. तन्मय ने अपनी इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े थे. इनमें पहला और सबसे खास रिकॉर्ड फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक का था, जो इससे पहले मार्को मारिस के नाम था. दक्षिण अफ्रीका के मार्को मारिस ने साल 2017 में बॉर्डर की ओर से खेलते हुए 191 गेंद में तिहरा शतक बनाया था.

181 गेंदों में तन्मय अग्रवाल ने जड़ दिया था 366 रन 

हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने अपनी इस पारी में 181 गेंद में 366 रन बनाए थे. उन्होंने इस दौरान 26 छक्के लगाए थे, जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट की किसी एक पारी में सबसे ज्यादा है. तन्मय अग्रवाल को इस पारी के दौरान दूसरे छोर पर भी जबरदस्त साथ मिला था. टीम के दूसरे ओपनर व कप्तान राहुल सिंह ने 105 गेंद में 185 रन बनाए थे. तन्मय अग्रवाल और राहुल सिंह ने पहली पारी में पहली विकेट के लिए 449 रन की बड़ी साझेदारी की थी. 

तन्मय अग्रवाल और राहुल सिंह की तूफानी पारियों की बदौलत हैदराबाद ने महज 59.3 ओवर में 4 विकेट पर 615 रन ठोक दिए थे. हैदराबाद की इस पारी में 10.33 का रन रेट रहा था. हैदराबाद की तूफानी बल्लेबाजी ने सिर्फ रिकॉर्ड नहीं तोड़ थे, बल्कि अरुणाचल प्रदेश का हौसला भी चकनाचूर कर दिया था. अरुणाचल प्रदेश की टीम ये मुकाबला सिर्फ दो दिन में 187 रन से हार गई थी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow