13 छक्के, 12 चौके... 22 साल के भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, सबसे तेज शतक का बनाया रिकॉर्ड

भारत के 22 वर्षीय बल्लेबाज अमन राव (Aman Rao) ने इतिहास रचते हुए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड कायम कर दिया. अमन ने यह कमाल तेलंगाना टी20 लीग में किया. वारंगल वॉरियर्स के कप्तान अमन ने तूफानी बैटिंग करते हुए 32 गेंदों में शतक पूरा किया.  इसके साथ अमन घरेलू टी20 लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. 2026 आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहने वाले अमन ने मेडक फाल्कन्स के खिलाफ मुकाबले में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड कायम करने के बाद 13 छक्के और 12 चौकों की मदद से 142 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 295 का रहा.  राजस्थान की फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए अमन की धुआंधार पारी की जानकारी शेयर की. फ्रेंचाइजी ने ही अमन के सबसे तेज रिकॉर्ड के बारे में भी बताया. अमन की यह पारी वाकई काबिल-ए-तारीफ है.  142 runs at a strike rate of 295. Pure textbook strokeplay. Unreal hitting. Proper intent. ????Aman Rao Perala was in a different zone today. ???????? pic.twitter.com/m2bBJqRQrO — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) June 22, 2026 Fastest 100 in Domestic T20 leagues. నేను ట్రెండ్ ఫాలో అవ్వను, ట్రెండ్ సెట్ చేస్తాను. ???? pic.twitter.com/mGU0ABmmTd — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) June 22, 2026 राजस्थान रॉयल्स में नहीं मिला मौका  राजस्थान ने अमन को 2026 आईपीएल के लिए 30 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था. हालांकि उन्हें फ्रेंचाइजी की तरफ से आईपीएल डेब्यू का मौका नहीं मिल सका. इस पारी को देखते हुए अमन को अगले सीजन में खेलना का मौका मिल सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पारी से अमन के लिए आगे के कितने रास्ते खुलते हैं.   अमन राव का करियर  हैदराबाद के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अमन ने अब तक अपने करियर में 2 टेस्ट, 4 लिस्ट-ए और 11 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. घरेलू क्रिकेट की 3 पारियों में उन्होंने 72 रन बनाए हैं, जिसमें हाई स्कोर 52 रनों का रहा. लिस्ट-ए की 4 पारियों में अमन के बल्ले से 312 रन निकले हैं, जिसमें 1 दोहरा शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. उनका हाई स्कोर 200* रनों का रहा. बाकी टी20 की 11 पारियों में बैटिंग करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाज ने 33.44 की औसत और 162.70 के स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 67* रनों का रहा.   यह भी पढ़ें: डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब

Jun 23, 2026 - 07:30
 0
13 छक्के, 12 चौके... 22 साल के भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, सबसे तेज शतक का बनाया रिकॉर्ड

भारत के 22 वर्षीय बल्लेबाज अमन राव (Aman Rao) ने इतिहास रचते हुए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड कायम कर दिया. अमन ने यह कमाल तेलंगाना टी20 लीग में किया. वारंगल वॉरियर्स के कप्तान अमन ने तूफानी बैटिंग करते हुए 32 गेंदों में शतक पूरा किया. 

इसके साथ अमन घरेलू टी20 लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. 2026 आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहने वाले अमन ने मेडक फाल्कन्स के खिलाफ मुकाबले में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड कायम करने के बाद 13 छक्के और 12 चौकों की मदद से 142 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 295 का रहा. 

राजस्थान की फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए अमन की धुआंधार पारी की जानकारी शेयर की. फ्रेंचाइजी ने ही अमन के सबसे तेज रिकॉर्ड के बारे में भी बताया. अमन की यह पारी वाकई काबिल-ए-तारीफ है. 

राजस्थान रॉयल्स में नहीं मिला मौका 

राजस्थान ने अमन को 2026 आईपीएल के लिए 30 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था. हालांकि उन्हें फ्रेंचाइजी की तरफ से आईपीएल डेब्यू का मौका नहीं मिल सका. इस पारी को देखते हुए अमन को अगले सीजन में खेलना का मौका मिल सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पारी से अमन के लिए आगे के कितने रास्ते खुलते हैं.  

अमन राव का करियर 

हैदराबाद के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अमन ने अब तक अपने करियर में 2 टेस्ट, 4 लिस्ट-ए और 11 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. घरेलू क्रिकेट की 3 पारियों में उन्होंने 72 रन बनाए हैं, जिसमें हाई स्कोर 52 रनों का रहा. लिस्ट-ए की 4 पारियों में अमन के बल्ले से 312 रन निकले हैं, जिसमें 1 दोहरा शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. उनका हाई स्कोर 200* रनों का रहा. बाकी टी20 की 11 पारियों में बैटिंग करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाज ने 33.44 की औसत और 162.70 के स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 67* रनों का रहा.

 

यह भी पढ़ें: डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow