12वीं पास करने के बाद ढूंढ रहे कमाई वाला प्रोफेशनल कोर्स, जान लें अपने काम की बात

12वीं पास करके आगे की पढ़ाई या काम की राह चुनना हर छात्र के लिए बहुत बड़ा फैसला होता है. कई बार इतने ऑप्शन देखकर कंफ्यूजन भी हो जाता है कि कौन सा कोर्स भविष्य में अच्छी कमाई देगा और कौन सा नहीं. इसलिए अब समय आ गया है कि आप सही प्रोफेशनल कोर्स चुनें, जो न सिर्फ आपको नौकरी दिलाए, बल्कि आपको जल्दी पैसा कमाने में मदद करे. इस समय कुछ ऐसे कोर्स और शॉर्ट टर्म डिप्लोमा प्रोग्राम्स हैं जो 12वीं के बाद करियर बनाने के लिए परफेक्ट हैं और जिनसे अच्छी कमाई की उम्मीद की जा सकती है. इन कोर्स के लिए कर सकते हैं अप्लाई 12वीं के बाद सबसे ज्यादा मांग में आने वाले प्रोफेशनल कोर्सों में डिजिटल मार्केटिंग, फार्मेसी टेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी, डेटा एनालिटिक्स, आईटीआई ट्रेड्स जैसे टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर और हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट शामिल हैं. डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स ऑनलाइन भी किया जा सकता है और इसमें शुरुआती स्तर पर ही अच्छी सैलरी मिलना शुरू हो जाती है. इसके अलावा, हेल्थकेयर सेक्टर में फार्मेसी टेक्नोलॉजी और लैब तकनीशियन जैसे कोर्स भी बहुत बेहतर विकल्प हैं. इसके अलावा बीएससी नर्सिंग भी एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि यह ऐसा कॉर्स है जिसकी डिमांड मेडिकल सेक्टर में सबसे ज्यादा रहती है और इन्हें रुतबा भी लगभग डॉक्टर जैसा ही मिलता है. हालांकि एक अच्छा डॉक्टर बनने के लिए कम से कम 8 साल की पढ़ाई जरूरी होती है. होटल और टूरिज्म सेक्टर में भी है युवाओं की भारी मांग आप अगर चाहें तो 10वीं या 12वीं के बाद ही आईटीआई कर सकते हैं, इसमें सबसे ज्यादा लिया जाने वाला स्ट्रीम मैकेनिकल, फिटर और वेल्डर का है. आईटीआई करने के बाद आप किसी भी ऑटोमोबाइल कंपनी में अच्छी तनख्वाह पा सकते हैं. इसके अलावा ऐसे कोर्स जिनमें तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है, वे अधिक स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं. आईटीआई और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा की लोकप्रियता भी बढ़ रही है क्योंकि ये छोटे समय में स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देते हैं. होटेल मैनेजमेंट और टूरिज्म सेक्टर में भी युवाओं के लिए मौके हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो कम समय में नौकरी पाना चाहते हैं. यह भी पढ़ें: यूपी में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर- TGT एडमिट कार्ड को लेकर आया अपडेट

Jul 15, 2025 - 00:30
 0
12वीं पास करने के बाद ढूंढ रहे कमाई वाला प्रोफेशनल कोर्स, जान लें अपने काम की बात

12वीं पास करके आगे की पढ़ाई या काम की राह चुनना हर छात्र के लिए बहुत बड़ा फैसला होता है. कई बार इतने ऑप्शन देखकर कंफ्यूजन भी हो जाता है कि कौन सा कोर्स भविष्य में अच्छी कमाई देगा और कौन सा नहीं. इसलिए अब समय आ गया है कि आप सही प्रोफेशनल कोर्स चुनें, जो न सिर्फ आपको नौकरी दिलाए, बल्कि आपको जल्दी पैसा कमाने में मदद करे. इस समय कुछ ऐसे कोर्स और शॉर्ट टर्म डिप्लोमा प्रोग्राम्स हैं जो 12वीं के बाद करियर बनाने के लिए परफेक्ट हैं और जिनसे अच्छी कमाई की उम्मीद की जा सकती है.

इन कोर्स के लिए कर सकते हैं अप्लाई

12वीं के बाद सबसे ज्यादा मांग में आने वाले प्रोफेशनल कोर्सों में डिजिटल मार्केटिंग, फार्मेसी टेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी, डेटा एनालिटिक्स, आईटीआई ट्रेड्स जैसे टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर और हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट शामिल हैं. डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स ऑनलाइन भी किया जा सकता है और इसमें शुरुआती स्तर पर ही अच्छी सैलरी मिलना शुरू हो जाती है. इसके अलावा, हेल्थकेयर सेक्टर में फार्मेसी टेक्नोलॉजी और लैब तकनीशियन जैसे कोर्स भी बहुत बेहतर विकल्प हैं. इसके अलावा बीएससी नर्सिंग भी एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि यह ऐसा कॉर्स है जिसकी डिमांड मेडिकल सेक्टर में सबसे ज्यादा रहती है और इन्हें रुतबा भी लगभग डॉक्टर जैसा ही मिलता है. हालांकि एक अच्छा डॉक्टर बनने के लिए कम से कम 8 साल की पढ़ाई जरूरी होती है.

होटल और टूरिज्म सेक्टर में भी है युवाओं की भारी मांग

आप अगर चाहें तो 10वीं या 12वीं के बाद ही आईटीआई कर सकते हैं, इसमें सबसे ज्यादा लिया जाने वाला स्ट्रीम मैकेनिकल, फिटर और वेल्डर का है. आईटीआई करने के बाद आप किसी भी ऑटोमोबाइल कंपनी में अच्छी तनख्वाह पा सकते हैं. इसके अलावा ऐसे कोर्स जिनमें तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है, वे अधिक स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं. आईटीआई और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा की लोकप्रियता भी बढ़ रही है क्योंकि ये छोटे समय में स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देते हैं. होटेल मैनेजमेंट और टूरिज्म सेक्टर में भी युवाओं के लिए मौके हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो कम समय में नौकरी पाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर- TGT एडमिट कार्ड को लेकर आया अपडेट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow