12 छक्के 14 चौके... स्टीव स्मिथ का सबसे तेज शतक, 16 गेंद पहले चेज हुए 190 रन
बिग बैश लीग में स्टीव स्मिथ ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने शुक्रवार को BBL इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया है. सिडनी थंडर के खिलाफ मैच में उन्होंने 41 गेंद में शतक पूरा किया, जो बिग बैश लीग में दूसरा संयुक्त सबसे तेज शतक है. उनकी शतकीय पारी की बदौलत सिडनी सिक्सर्स ने सिडनी थंडर को 5 विकेट से हरा दिया. शुक्रवार को सिडनी थंडर ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 189 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. थंडर टीम के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने 65 गेंद में 110 रनों की तूफानी पारी खेली. जब दूसरी पारी आई तो स्टीव स्मिथ ने गेंदबाजों को ऐसा पीटा कि दुनिया देखती रह गई. स्टीव स्मिथ का सबसे तेज शतक सिडनी सिक्सर्स के सामने 190 रनों का विशाल लक्ष्य था. टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने बाबर आजम के साथ पारी की शुरुआत की. स्मिथ ने तेजतर्रार अंदाज में बैटिंग करते हुए 23 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली थी. अगले 50 रन उन्होंने 18 गेंदों में बना डाले, जिससे उनका शतक 41 गेंदों में पूरा हुआ. ये टी20 क्रिकेट में स्टीव स्मिथ का सबसे तेज शतक है. वहीं ये BBL इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है. 39 गेंद - क्रेग सिमंस 39 गेंद - मिचेल ओवेन 41 गेंद - ग्लेन मैक्सवेल 41 गेंद - जोश ब्राउन 41 गेंद - स्टीव स्मिथ एक ही ओवर में 4 छक्के 11वां ओवर समाप्त हुआ, तब तक सिडनी सिक्सर्स की टीम बिना विकेट खोए 109 रन बना चुकी थी. 12वां ओवर रायन हेडली करने आए, उनकी पहली चारों गेंदों पर स्मिथ ने छक्का जड़ दिया, वहीं पांचवीं गेंद पर चौका आया. एक वाइड और एक नो गेंद के चलते, हेडली को यह ओवर पूरा करने के लिए 8 गेंद फेंकनी पड़ीं, जिसमें कुल 32 रन आए. 12 छक्के और 14 चौके 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई सिडनी सिक्सर्स ने 16 गेंद पहले ही 190 रनों का विशाल सा दिखने वाला लक्ष्य चेज कर लिया. सिक्सर्स की इस पारी में कुल 12 छक्के और 14 चौके लगे. बाबर आजम ने 47 रनों का योगदान दिया. बता दें कि BBL 2026 के नॉकआउट चरण के लिए 3 टीम क्वालीफाई कर चुकी हैं, लेकिन सिडनी सिक्सर्स क्वालीफिकेशन की कगार पर खड़ी है, जिसके लिए उसे अपना अंतिम मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. यह भी पढ़ें: केएल राहुल ने लिया महादेव का आशीर्वाद, IND-NZ तीसरे वनडे से पहले किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन
बिग बैश लीग में स्टीव स्मिथ ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने शुक्रवार को BBL इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया है. सिडनी थंडर के खिलाफ मैच में उन्होंने 41 गेंद में शतक पूरा किया, जो बिग बैश लीग में दूसरा संयुक्त सबसे तेज शतक है. उनकी शतकीय पारी की बदौलत सिडनी सिक्सर्स ने सिडनी थंडर को 5 विकेट से हरा दिया.
शुक्रवार को सिडनी थंडर ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 189 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. थंडर टीम के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने 65 गेंद में 110 रनों की तूफानी पारी खेली. जब दूसरी पारी आई तो स्टीव स्मिथ ने गेंदबाजों को ऐसा पीटा कि दुनिया देखती रह गई.
स्टीव स्मिथ का सबसे तेज शतक
सिडनी सिक्सर्स के सामने 190 रनों का विशाल लक्ष्य था. टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने बाबर आजम के साथ पारी की शुरुआत की. स्मिथ ने तेजतर्रार अंदाज में बैटिंग करते हुए 23 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली थी. अगले 50 रन उन्होंने 18 गेंदों में बना डाले, जिससे उनका शतक 41 गेंदों में पूरा हुआ. ये टी20 क्रिकेट में स्टीव स्मिथ का सबसे तेज शतक है. वहीं ये BBL इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है.
- 39 गेंद - क्रेग सिमंस
- 39 गेंद - मिचेल ओवेन
- 41 गेंद - ग्लेन मैक्सवेल
- 41 गेंद - जोश ब्राउन
- 41 गेंद - स्टीव स्मिथ
एक ही ओवर में 4 छक्के
11वां ओवर समाप्त हुआ, तब तक सिडनी सिक्सर्स की टीम बिना विकेट खोए 109 रन बना चुकी थी. 12वां ओवर रायन हेडली करने आए, उनकी पहली चारों गेंदों पर स्मिथ ने छक्का जड़ दिया, वहीं पांचवीं गेंद पर चौका आया. एक वाइड और एक नो गेंद के चलते, हेडली को यह ओवर पूरा करने के लिए 8 गेंद फेंकनी पड़ीं, जिसमें कुल 32 रन आए.
12 छक्के और 14 चौके
190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई सिडनी सिक्सर्स ने 16 गेंद पहले ही 190 रनों का विशाल सा दिखने वाला लक्ष्य चेज कर लिया. सिक्सर्स की इस पारी में कुल 12 छक्के और 14 चौके लगे. बाबर आजम ने 47 रनों का योगदान दिया. बता दें कि BBL 2026 के नॉकआउट चरण के लिए 3 टीम क्वालीफाई कर चुकी हैं, लेकिन सिडनी सिक्सर्स क्वालीफिकेशन की कगार पर खड़ी है, जिसके लिए उसे अपना अंतिम मुकाबला हर हाल में जीतना होगा.
यह भी पढ़ें:
केएल राहुल ने लिया महादेव का आशीर्वाद, IND-NZ तीसरे वनडे से पहले किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन
What's Your Reaction?