10 मैच में 60 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं मिला टीम इंडिया में मौका, इरफान पठान का फूटा गुस्सा

मंगलवार, 19, मई 2026  को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और टेस्ट मैच के लिए भारतीय खिलाड़ियों का चयन किया जा चुका है. इस चयन के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई है. लिस्ट में एक दिग्गज खिलाड़ी, आकिब नबी का नाम नहीं था. इसपर पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन को अहमियत न दिए जाने पर सोशल मीडिया के जरिए गहरी नाराजगी जताई है.  आकिब नबी को सेलेक्टर्स ने किया इग्नोर भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच होता है. इसमें संभावित तौर पर उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए जिन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अपनी अहम भूमिका निभाई हो. फिलहाल भारतीय टीम का ऐलान होने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है. रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन के सबसे अधिक विकेट लेने वाले जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का नाम टीम में नहीं है. वहीं जनवरी के बाद से एक भी मैच न खेलने वाले गुरनूर ब्रार को टीम में शामिल कर लिया गया है.  इस फैसले से इरफान पठन काफी नाखुश नजर आए. सोशल मीडिया पोस्ट कर निकाली भड़ास टीम में सेलेक्ट नहीं होने के कारण इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सेलेक्टर्स पर भड़क उठे.  उन्होंने चयनकर्ताओं को एक नसीहत देते हुआ लिखा, 'रणजी ट्रॉफी के शानदार प्रदर्शन को हतोत्साहित मत कीजिए.' दरअसल, कयास लगाए जा रहे थे कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के बाद जो जगह खाली हुई है उस पर आकिब नबी को मौका मिलेगा. यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकले, टॉप-5 में शामिल हैं ये बल्लेबाज 10 मैच में लिए 60 विकेट आकिब नबी ने रणजी के इस सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 मैचों में 2.65 की बेहतरीन इकोनॉमी से कुल 60 विकेट चटकाए थे. अकीब ने कर्नाटक के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलते हुए 5 विकेट लिया था और जम्मू-कश्मीर को उसका पहला रणजी खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था. दूसरी तरफ, पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार को न सिर्फ टेस्ट टीम में बल्कि 14 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी चुन लिया गया है. यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने उतारी आकाश सिंह की हेकड़ी, 3 ओवर में पड़े 54 रन, गावस्कर बोले- अब कहां गई तुम्हारी पर्ची?

May 20, 2026 - 15:30
 0
10 मैच में 60 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं मिला टीम इंडिया में मौका, इरफान पठान का फूटा गुस्सा

मंगलवार, 19, मई 2026  को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और टेस्ट मैच के लिए भारतीय खिलाड़ियों का चयन किया जा चुका है. इस चयन के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई है. लिस्ट में एक दिग्गज खिलाड़ी, आकिब नबी का नाम नहीं था. इसपर पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन को अहमियत न दिए जाने पर सोशल मीडिया के जरिए गहरी नाराजगी जताई है. 

आकिब नबी को सेलेक्टर्स ने किया इग्नोर

भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच होता है. इसमें संभावित तौर पर उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए जिन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अपनी अहम भूमिका निभाई हो. फिलहाल भारतीय टीम का ऐलान होने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है. रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन के सबसे अधिक विकेट लेने वाले जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का नाम टीम में नहीं है. वहीं जनवरी के बाद से एक भी मैच न खेलने वाले गुरनूर ब्रार को टीम में शामिल कर लिया गया है.  इस फैसले से इरफान पठन काफी नाखुश नजर आए.

सोशल मीडिया पोस्ट कर निकाली भड़ास

टीम में सेलेक्ट नहीं होने के कारण इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सेलेक्टर्स पर भड़क उठे.  उन्होंने चयनकर्ताओं को एक नसीहत देते हुआ लिखा, 'रणजी ट्रॉफी के शानदार प्रदर्शन को हतोत्साहित मत कीजिए.' दरअसल, कयास लगाए जा रहे थे कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के बाद जो जगह खाली हुई है उस पर आकिब नबी को मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकले, टॉप-5 में शामिल हैं ये बल्लेबाज

10 मैच में लिए 60 विकेट

आकिब नबी ने रणजी के इस सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 मैचों में 2.65 की बेहतरीन इकोनॉमी से कुल 60 विकेट चटकाए थे. अकीब ने कर्नाटक के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलते हुए 5 विकेट लिया था और जम्मू-कश्मीर को उसका पहला रणजी खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था. दूसरी तरफ, पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार को न सिर्फ टेस्ट टीम में बल्कि 14 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी चुन लिया गया है.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने उतारी आकाश सिंह की हेकड़ी, 3 ओवर में पड़े 54 रन, गावस्कर बोले- अब कहां गई तुम्हारी पर्ची?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow