1 घंटे में हार्ट बाईपास और 2 दिन में छुट्टी, रोबोटिक तकनीक का कमाल
हार्ट बाईपास सर्जरी का नाम सुनते ही लोगों के मन में बड़े ऑपरेशन, छाती पर लंबा चीरा और अस्पताल में कई दिनों तक भर्ती रहने की तस्वीर आती है. हालांकि, रोबोटिक टेक्नोलॉजी ने इस प्रोसेस को काफी आसान बना दिया है. दावा है कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एक मरीज की हार्ट बाईपास सर्जरी करीब 1 घंटे में पूरी की गई. अस्पताल के मुताबिक, मरीज को सिर्फ 2 दिन बाद छुट्टी भी दे दी गई. इस सर्जरी की खास बात सिर्फ कम समय और जल्दी डिस्चार्ज होना नहीं है. दरअसल, ऑपरेशन के दौरान मरीज का दिल धड़कता रहा और डॉक्टरों को छाती को पारंपरिक तरीके से खोलने की जरूरत नहीं पड़ी. यह सर्जरी भारत में विकसित SSI Mantra रोबोटिक सिस्टम की मदद से की गई. दो कंसोल और 5 रोबोटिक आर्म से हुआ ऑपरेशन मेदांता अस्पताल में की गई इस सर्जरी को दुनिया की पहली डुअल-कंसोल, पांच आर्म वाली रोबोटिक बीटिंग-हार्ट TECAB सर्जरी बताया जा रहा है. इसमें दो डॉक्टरों ने अलग-अलग कंट्रोल कंसोल से एक साथ रोबोटिक मशीन को कंट्रोल किया. यह ऑपरेशन मेदांता गुरुग्राम के रोबोटिक और मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी के असोसिएट डायरेक्टर डॉ. नितिन कुमार राजपूत और मणिपाल अस्पताल जयपुर के चीफ कार्डियक सर्जन डॉ. ललित मलिक ने किया. पूरी प्रक्रिया डॉ. सुधीर श्रीवास्तव की निगरानी में हुई. सर्जरी में रोबोटिक सिस्टम के पांचों आर्म का इस्तेमाल किया गया. दिल लगातार धड़क रहा था, इसलिए ऑपरेशन वाले हिस्से को स्थिर रखने के लिए खास हार्ट स्टेबिलाइजेशन सिस्टम की मदद ली गई. कैसे होती है धड़कते दिल की बाईपास सर्जरी? इस प्रक्रिया को TECAB यानी टोटली एंडोस्कोपिक कोरोनरी आर्टरी बाईपास कहा जाता है. यह हार्ट बाईपास सर्जरी का आधुनिक तरीका है. इसमें छाती को पारंपरिक तरीके से खोलने की जगह छोटे चीरे लगाकर कैमरे और रोबोटिक मशीन की मदद से ऑपरेशन किया जाता है. आमतौर पर पारंपरिक बाईपास सर्जरी में डॉक्टरों को दिल तक पहुंचने के लिए छाती की हड्डी खोलनी पड़ सकती है. कुछ प्रक्रियाओं में दिल को रोककर हार्ट-लंग मशीन की मदद ली जाती है. यह मशीन शरीर में खून और ऑक्सीजन का सर्कुलेशन बनाए रखती है. हालांकि, बीटिंग-हार्ट TECAB में दिल को रोकने की जरूरत नहीं पड़ती. डॉक्टर दिल के धड़कते रहने के दौरान ही बाईपास का काम करते हैं. मरीज को कैसे मिल गई जल्दी छुट्टी? इस सर्जरी में छोटे चीरे लगाए जाते हैं. ऐसे में कुछ मरीजों में ऑपरेशन के बाद दर्द, घाव और रिकवरी से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं. अस्पताल का दावा है कि रोबोटिक मशीन की मदद से बाईपास सर्जरी करीब 1 घंटे में पूरी की गई. इसके अलावा मरीज को 2 दिन बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया. भारत में बनी रोबोटिक तकनीक से मिली कामयाबी इस ऑपरेशन में इस्तेमाल किया गया SSI Mantra रोबोटिक सिस्टम भारत की कंपनी SS Innovations ने डिवेलप किया है. इस सिस्टम में जरूरत के अनुसार तीन से पांच रोबोटिक आर्म का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें सर्जन के लिए 3D 4K मॉनिटर और मरीज से जुड़ी जानकारी देखने के लिए अलग टच पैनल भी दिया गया है. मेदांता के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नरेश त्रेहान ने इस उपलब्धि को हृदय चिकित्सा में तकनीक और सर्जिकल क्षमता की प्रगति बताया. वहीं, SS Innovations के फाउंडर डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने इसे भारत में विकसित मेडिकल तकनीक के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि कहा. ये भी पढ़ें: बच्चों का बढ़ता मोटापा बन सकता है डायबिटीज की वजह, जानें बचाव के तरीके
हार्ट बाईपास सर्जरी का नाम सुनते ही लोगों के मन में बड़े ऑपरेशन, छाती पर लंबा चीरा और अस्पताल में कई दिनों तक भर्ती रहने की तस्वीर आती है. हालांकि, रोबोटिक टेक्नोलॉजी ने इस प्रोसेस को काफी आसान बना दिया है. दावा है कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एक मरीज की हार्ट बाईपास सर्जरी करीब 1 घंटे में पूरी की गई. अस्पताल के मुताबिक, मरीज को सिर्फ 2 दिन बाद छुट्टी भी दे दी गई.
इस सर्जरी की खास बात सिर्फ कम समय और जल्दी डिस्चार्ज होना नहीं है. दरअसल, ऑपरेशन के दौरान मरीज का दिल धड़कता रहा और डॉक्टरों को छाती को पारंपरिक तरीके से खोलने की जरूरत नहीं पड़ी. यह सर्जरी भारत में विकसित SSI Mantra रोबोटिक सिस्टम की मदद से की गई.
दो कंसोल और 5 रोबोटिक आर्म से हुआ ऑपरेशन
मेदांता अस्पताल में की गई इस सर्जरी को दुनिया की पहली डुअल-कंसोल, पांच आर्म वाली रोबोटिक बीटिंग-हार्ट TECAB सर्जरी बताया जा रहा है. इसमें दो डॉक्टरों ने अलग-अलग कंट्रोल कंसोल से एक साथ रोबोटिक मशीन को कंट्रोल किया.
यह ऑपरेशन मेदांता गुरुग्राम के रोबोटिक और मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी के असोसिएट डायरेक्टर डॉ. नितिन कुमार राजपूत और मणिपाल अस्पताल जयपुर के चीफ कार्डियक सर्जन डॉ. ललित मलिक ने किया. पूरी प्रक्रिया डॉ. सुधीर श्रीवास्तव की निगरानी में हुई.
सर्जरी में रोबोटिक सिस्टम के पांचों आर्म का इस्तेमाल किया गया. दिल लगातार धड़क रहा था, इसलिए ऑपरेशन वाले हिस्से को स्थिर रखने के लिए खास हार्ट स्टेबिलाइजेशन सिस्टम की मदद ली गई.
कैसे होती है धड़कते दिल की बाईपास सर्जरी?
इस प्रक्रिया को TECAB यानी टोटली एंडोस्कोपिक कोरोनरी आर्टरी बाईपास कहा जाता है. यह हार्ट बाईपास सर्जरी का आधुनिक तरीका है. इसमें छाती को पारंपरिक तरीके से खोलने की जगह छोटे चीरे लगाकर कैमरे और रोबोटिक मशीन की मदद से ऑपरेशन किया जाता है.
आमतौर पर पारंपरिक बाईपास सर्जरी में डॉक्टरों को दिल तक पहुंचने के लिए छाती की हड्डी खोलनी पड़ सकती है. कुछ प्रक्रियाओं में दिल को रोककर हार्ट-लंग मशीन की मदद ली जाती है. यह मशीन शरीर में खून और ऑक्सीजन का सर्कुलेशन बनाए रखती है. हालांकि, बीटिंग-हार्ट TECAB में दिल को रोकने की जरूरत नहीं पड़ती. डॉक्टर दिल के धड़कते रहने के दौरान ही बाईपास का काम करते हैं.
मरीज को कैसे मिल गई जल्दी छुट्टी?
इस सर्जरी में छोटे चीरे लगाए जाते हैं. ऐसे में कुछ मरीजों में ऑपरेशन के बाद दर्द, घाव और रिकवरी से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं. अस्पताल का दावा है कि रोबोटिक मशीन की मदद से बाईपास सर्जरी करीब 1 घंटे में पूरी की गई. इसके अलावा मरीज को 2 दिन बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया.
भारत में बनी रोबोटिक तकनीक से मिली कामयाबी
इस ऑपरेशन में इस्तेमाल किया गया SSI Mantra रोबोटिक सिस्टम भारत की कंपनी SS Innovations ने डिवेलप किया है. इस सिस्टम में जरूरत के अनुसार तीन से पांच रोबोटिक आर्म का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें सर्जन के लिए 3D 4K मॉनिटर और मरीज से जुड़ी जानकारी देखने के लिए अलग टच पैनल भी दिया गया है.
मेदांता के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नरेश त्रेहान ने इस उपलब्धि को हृदय चिकित्सा में तकनीक और सर्जिकल क्षमता की प्रगति बताया. वहीं, SS Innovations के फाउंडर डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने इसे भारत में विकसित मेडिकल तकनीक के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि कहा.
ये भी पढ़ें: बच्चों का बढ़ता मोटापा बन सकता है डायबिटीज की वजह, जानें बचाव के तरीके
What's Your Reaction?