1 सितंबर से CNG 2 रुपए हो गई महंगी, अब आपके शहर में क्या है 1 किलो गैस के दाम?

आज, 1 सितंबर के दिन देशभर में कई सारे बदलाव हुए हैं. एक तरफ जहां दूध के दाम बढ़ रहे हैं तो वहीं कमर्शियल एलपीजी के दामों में भी उछाल आया है. हालांकि, इतने पर भी स्थिति शांत नहीं है. आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है. सीएनजी के दाम में इजाफा कर दिया गया है. महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए हैं.   कहां बढ़ें दाम? राहत की बात ये है कि सीएनजी के ये दाम देशभर में नहीं बढ़े हैं, बल्कि ये बढ़त सिर्फ मुबंई की है. मुबंई में अब 2 रुपए की बढ़ोतरी के बाद सीएनजी 88 रुपये प्रति किलो हो गया है. कल तक यही सीएनजी 86 रुपए प्रति किलो पर था.  दिल्ली में कितने बढ़े थे दाम?हाल ही में दिल्ली- एनसीआर में भी सीएनजी के दाम बढ़े थे. यहां सीएनजी 3 रुपए 89 पैसे बढ़कर 86 रुपए 98 पैसे प्रति किलो के रेट पर आ गया है. वहीं, नोएडा में सीएनजी का अब नया रेट 95.59 रुपये प्रति किलो है.  1 सितंबर से बदले LPG के दाम, जानें अब कितने रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर क्यों बढ़ें सीएनजी के दाम?मिडिल ईस्ट में तनाव और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में उतार- चढ़ाव ही सीएनजी के बढ़ते दाम का मुख्य कारण है. इसके अलावा देशभर में सीएनजी की गाड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे घरेलू स्तर पर सीएनजी की मांग में भारी इजाफा हुआ है. ये भी सीएनजी के दाम बढ़ने का एक कारण हो सकता है.  पीएनजी ने भी मारी छलांग मुबंई में सिर्फ सीएनजी ही नहीं, पीएनजी के दाम ने भी छलांग लगाई है. घरेलू पीएनजी के दाम आज से 1 रुपए प्रति SCM बढ़ गए हैं.  यानी कि पहले जो पीएनजी 52 रुपए प्रति SCM था वो अब 53 रुपए प्रति SCM हो चुका है. इससे अब आम आदमी की जेब पर दबाव बढ़ने वाला है. 

Sep 1, 2026 - 14:30
 0
1 सितंबर से CNG 2 रुपए हो गई महंगी, अब आपके शहर में क्या है 1 किलो गैस के दाम?

आज, 1 सितंबर के दिन देशभर में कई सारे बदलाव हुए हैं. एक तरफ जहां दूध के दाम बढ़ रहे हैं तो वहीं कमर्शियल एलपीजी के दामों में भी उछाल आया है. हालांकि, इतने पर भी स्थिति शांत नहीं है. आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है. सीएनजी के दाम में इजाफा कर दिया गया है. महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए हैं.  

कहां बढ़ें दाम?

राहत की बात ये है कि सीएनजी के ये दाम देशभर में नहीं बढ़े हैं, बल्कि ये बढ़त सिर्फ मुबंई की है. मुबंई में अब 2 रुपए की बढ़ोतरी के बाद सीएनजी 88 रुपये प्रति किलो हो गया है. कल तक यही सीएनजी 86 रुपए प्रति किलो पर था. 

दिल्ली में कितने बढ़े थे दाम?
हाल ही में दिल्ली- एनसीआर में भी सीएनजी के दाम बढ़े थे. यहां सीएनजी 3 रुपए 89 पैसे बढ़कर 86 रुपए 98 पैसे प्रति किलो के रेट पर आ गया है. वहीं, नोएडा में सीएनजी का अब नया रेट 95.59 रुपये प्रति किलो है. 

1 सितंबर से बदले LPG के दाम, जानें अब कितने रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

क्यों बढ़ें सीएनजी के दाम?
मिडिल ईस्ट में तनाव और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में उतार- चढ़ाव ही सीएनजी के बढ़ते दाम का मुख्य कारण है. इसके अलावा देशभर में सीएनजी की गाड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे घरेलू स्तर पर सीएनजी की मांग में भारी इजाफा हुआ है. ये भी सीएनजी के दाम बढ़ने का एक कारण हो सकता है. 

पीएनजी ने भी मारी छलांग 
मुबंई में सिर्फ सीएनजी ही नहीं, पीएनजी के दाम ने भी छलांग लगाई है. घरेलू पीएनजी के दाम आज से 1 रुपए प्रति SCM बढ़ गए हैं.  यानी कि पहले जो पीएनजी 52 रुपए प्रति SCM था वो अब 53 रुपए प्रति SCM हो चुका है. इससे अब आम आदमी की जेब पर दबाव बढ़ने वाला है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow