हीरे-सोने से जड़े हैं ये Smartphones, कीमत 1 करोड़ तक; जानें पूरी डिटेल
Apple के iPhone Duo की करीब 3 लाख रुपये की शुरुआती कीमत ने महंगे और प्रीमियम स्मार्टफोन्स को लेकर चर्चा बढ़ा दी है, लेकिन लग्जरी फोन की दुनिया में 3 लाख रुपये भी सबसे ज्यादा कीमत नहीं है. कुछ खास स्मार्टफोन्स की कीमत कई लाख रुपये से लेकर करीब 1 करोड़ रुपये तक पहुंचती है. इन फोन्स को खास बनाने के लिए इनमें सोना, हीरे, रेयर लेदर और हाथ से की गई खास डिजाइनिंग का इस्तेमाल किया जाता है. कुछ डिवाइसेज में बेहतर सिक्योरिटी, AI फीचर्स और 24 बाय 7 पर्सनल कॉन्सिएर्ज जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. तो आइए जानते हैं कि हीरे-सोने से जड़े इन Smartphones की कीमत और पूरी डिटेल क्या है. हीरे-सोने से जड़े Smartphones की कीमत और डिटेल 1. VERTU AlphaFold Gold IV और Green Diamond करीब 95 लाख रुपये वाला VERTU AlphaFold अपने लग्जरी फोल्डेबल डिजाइन के लिए खास है. इसके Gold IV और Green Diamond एडिशन में 8.05-इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन और 6.53-इंच का आउटर डिस्प्ले है. इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड मटेरियल, रेयर एलिगेटर लेदर, सॉलिड गोल्ड डिटेलिंग और रेयर ग्रीन डायमंड्स का इस्तेमाल किया गया है. फोन में Hermes Agent AI, A5 सिक्योरिटी चिप, मल्टी-लेयर्ड प्राइवेसी आर्किटेक्चर और 65W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है. 2. Caviar iPhone 17 Pro Max Palmette 18K करीब 94 लाख रुपये से शुरू होने वाला Caviar iPhone 17 Pro Max Palmette 18K अपने खास ज्वेलरी डिजाइन के लिए जाना जाता है. इसमें सामान्य फोन बॉडी की जगह 18-कैरेट सॉलिड गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है. इसके डिजाइन में मिडिल ईस्टर्न आर्ट और UAE के खजूर के पत्तों से प्रेरित बारीक डिजाइनिंग की गई है. इसके iPhone 17 Pro Max वर्जन में 46 असली हीरे हाथ से लगाए गए हैं, जबकि पीछे Apple लोगो को 58 हीरों से सजाया गया है. यह एडिशन दुनिया भर में कुछ ही यूनिट्स तक सीमित है. यह भी पढ़ें - IAF का Dronathon 2026 शुरू, Pokhran में परखे जाएंगे एडवांस्ड ड्रोन सिस्टम 3. VERTU Agent Q Bespoke Himalaya Alligator Skin करीब 21 लाख रुपये की कीमत वाला VERTU Agent Q लग्जरी डिजाइन के साथ सिक्योरिटी और AI पर भी फोकस करता है. फोन में रेयर हिमालय एलिगेटर लेदर का इस्तेमाल किया गया है. इसमें A5 सिक्योरिटी चिप, ट्रिपल-सिस्टम हार्डवेयर आइसोलेशन और 10TB का एन्क्रिप्टेड पर्सनल डेटा वॉल्ट दिया गया है. इसमें Ruby Key के जरिए VERTU के AI इकोसिस्टम का एक्सेस मिलता है, जिसमें 200 से ज्यादा स्पेशलाइज्ड AI एजेंट्स शामिल हैं. साथ ही 24 बाय 7 रियल-टाइम ह्यूमन कॉन्सिएर्ज सर्विस भी मिलती है. यह भी पढ़ें - iPhone 18 Pro की डिलीवरी में देरी, अक्टूबर तक करना होगा इंतजार
Apple के iPhone Duo की करीब 3 लाख रुपये की शुरुआती कीमत ने महंगे और प्रीमियम स्मार्टफोन्स को लेकर चर्चा बढ़ा दी है, लेकिन लग्जरी फोन की दुनिया में 3 लाख रुपये भी सबसे ज्यादा कीमत नहीं है. कुछ खास स्मार्टफोन्स की कीमत कई लाख रुपये से लेकर करीब 1 करोड़ रुपये तक पहुंचती है. इन फोन्स को खास बनाने के लिए इनमें सोना, हीरे, रेयर लेदर और हाथ से की गई खास डिजाइनिंग का इस्तेमाल किया जाता है. कुछ डिवाइसेज में बेहतर सिक्योरिटी, AI फीचर्स और 24 बाय 7 पर्सनल कॉन्सिएर्ज जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. तो आइए जानते हैं कि हीरे-सोने से जड़े इन Smartphones की कीमत और पूरी डिटेल क्या है.
हीरे-सोने से जड़े Smartphones की कीमत और डिटेल
1. VERTU AlphaFold Gold IV और Green Diamond
करीब 95 लाख रुपये वाला VERTU AlphaFold अपने लग्जरी फोल्डेबल डिजाइन के लिए खास है. इसके Gold IV और Green Diamond एडिशन में 8.05-इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन और 6.53-इंच का आउटर डिस्प्ले है. इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड मटेरियल, रेयर एलिगेटर लेदर, सॉलिड गोल्ड डिटेलिंग और रेयर ग्रीन डायमंड्स का इस्तेमाल किया गया है. फोन में Hermes Agent AI, A5 सिक्योरिटी चिप, मल्टी-लेयर्ड प्राइवेसी आर्किटेक्चर और 65W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है.
2. Caviar iPhone 17 Pro Max Palmette 18K
करीब 94 लाख रुपये से शुरू होने वाला Caviar iPhone 17 Pro Max Palmette 18K अपने खास ज्वेलरी डिजाइन के लिए जाना जाता है. इसमें सामान्य फोन बॉडी की जगह 18-कैरेट सॉलिड गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है. इसके डिजाइन में मिडिल ईस्टर्न आर्ट और UAE के खजूर के पत्तों से प्रेरित बारीक डिजाइनिंग की गई है.
इसके iPhone 17 Pro Max वर्जन में 46 असली हीरे हाथ से लगाए गए हैं, जबकि पीछे Apple लोगो को 58 हीरों से सजाया गया है. यह एडिशन दुनिया भर में कुछ ही यूनिट्स तक सीमित है.
यह भी पढ़ें - IAF का Dronathon 2026 शुरू, Pokhran में परखे जाएंगे एडवांस्ड ड्रोन सिस्टम
3. VERTU Agent Q Bespoke Himalaya Alligator Skin
करीब 21 लाख रुपये की कीमत वाला VERTU Agent Q लग्जरी डिजाइन के साथ सिक्योरिटी और AI पर भी फोकस करता है. फोन में रेयर हिमालय एलिगेटर लेदर का इस्तेमाल किया गया है. इसमें A5 सिक्योरिटी चिप, ट्रिपल-सिस्टम हार्डवेयर आइसोलेशन और 10TB का एन्क्रिप्टेड पर्सनल डेटा वॉल्ट दिया गया है. इसमें Ruby Key के जरिए VERTU के AI इकोसिस्टम का एक्सेस मिलता है, जिसमें 200 से ज्यादा स्पेशलाइज्ड AI एजेंट्स शामिल हैं. साथ ही 24 बाय 7 रियल-टाइम ह्यूमन कॉन्सिएर्ज सर्विस भी मिलती है.
यह भी पढ़ें - iPhone 18 Pro की डिलीवरी में देरी, अक्टूबर तक करना होगा इंतजार
What's Your Reaction?