हार्ट अटैक आने से 2 दिन पहले दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते हो जाएं सतर्क

Signs of Heart Attack: हम सब सोचते हैं कि थकान, सीने में हलकी जलन या थोड़ा भारीपन तो आम बात है. लेकिन क्या हो अगर यही मामूली लगने वाले संकेत किसी बड़े खतरे की घंटी हों? क्योंकि हार्ट अटैक अचानक नहीं आता, आने से पहले शरीर कुछ चेतावनी संकेत जरूर देता है. लेकिन हम उन्हें या तो नज़रअंदाज़ कर देते हैं या थकावट समझकर टाल देते हैं. अगर आप या आपके किसी अपने को ये लक्षण दिखें, तो समय रहते सतर्क हो जाना ज़िंदगी बचा सकता है.  ये भी पढ़े- Health News: बच्चों की सुरक्षा के लिए नई खोज! स्मार्ट सेंसर रोकेंगे दर्द निवारक दवाओं की ओवरडोज हार्ट अटैक से 48 घंटे पहले दिखने वाले आम लक्षण हार्ट अटैक से 1–2 दिन पहले कई लोगों को सीने में भारीपन, जलन या दबाव महसूस होता है. ये दर्द कभी सीने के बीच में, कभी बाएं हाथ या पीठ में फैल सकता है.  अगर बिना मेहनत के भी आपको सांस चढ़ने लगे या सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल लगे, तो ये दिल की गड़बड़ी का इशारा हो सकता है.  ऐसी थकान जो आराम के बाद भी दूर न हो या अचानक शरीर एकदम सुस्त लगने लगे, ये हार्ट की गड़बड़ का बड़ा संकेत हो सकता है.  अचानक ठंडा पसीना आना, बिना किसी कारण के शरीर का भीग जाना, ये बहुत गंभीर संकेत हो सकते हैं.  कभी-कभी पेट खराब लगना, उल्टी जैसा महसूस होना या चक्कर आना भी दिल की स्थिति का हाल बताता है.  अगर दिल की धड़कन तेज या अनियमित लग रही हो और इसके साथ घबराहट हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.  किसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है? हाई ब्लड प्रेशर या शुगर के मरीजो को सतर्क रहना चाहिए.  मोटापा और तनाव से जूझ रहे लोग सतर्क रहें.  धूम्रपान करने वाले लोग बचकर रहें.  जिनके परिवार में पहले से हार्ट डिज़ीज का इतिहास रहा हो.  लक्षण दिखने पर क्या करें  तुरंत किसी नजदीकी अस्पताल में ECG करवाएं. खुद से कोई दवा न लें, डॉक्टर से सलाह लें.  देरी न करें, हार्ट अटैक में हर मिनट कीमती होता है.  हार्ट अटैक अचानक नहीं आता, लेकिन इसकी चेतावनी शरीर पहले से देने लगता है. उन संकेतों को समझना और समय पर एक्शन लेना ही समझदारी है. इसलिए अगली बार अगर शरीर कुछ “अजीब” महसूस कराए तो उसे नजरअंदाज न करें.  यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

May 13, 2025 - 16:30
 0
हार्ट अटैक आने से 2 दिन पहले दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते हो जाएं सतर्क

Signs of Heart Attack: हम सब सोचते हैं कि थकान, सीने में हलकी जलन या थोड़ा भारीपन तो आम बात है. लेकिन क्या हो अगर यही मामूली लगने वाले संकेत किसी बड़े खतरे की घंटी हों? क्योंकि हार्ट अटैक अचानक नहीं आता, आने से पहले शरीर कुछ चेतावनी संकेत जरूर देता है. लेकिन हम उन्हें या तो नज़रअंदाज़ कर देते हैं या थकावट समझकर टाल देते हैं. अगर आप या आपके किसी अपने को ये लक्षण दिखें, तो समय रहते सतर्क हो जाना ज़िंदगी बचा सकता है. 

ये भी पढ़े- Health News: बच्चों की सुरक्षा के लिए नई खोज! स्मार्ट सेंसर रोकेंगे दर्द निवारक दवाओं की ओवरडोज

हार्ट अटैक से 48 घंटे पहले दिखने वाले आम लक्षण

हार्ट अटैक से 1–2 दिन पहले कई लोगों को सीने में भारीपन, जलन या दबाव महसूस होता है. ये दर्द कभी सीने के बीच में, कभी बाएं हाथ या पीठ में फैल सकता है. 

अगर बिना मेहनत के भी आपको सांस चढ़ने लगे या सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल लगे, तो ये दिल की गड़बड़ी का इशारा हो सकता है. 

ऐसी थकान जो आराम के बाद भी दूर न हो या अचानक शरीर एकदम सुस्त लगने लगे, ये हार्ट की गड़बड़ का बड़ा संकेत हो सकता है. 

अचानक ठंडा पसीना आना, बिना किसी कारण के शरीर का भीग जाना, ये बहुत गंभीर संकेत हो सकते हैं. 

कभी-कभी पेट खराब लगना, उल्टी जैसा महसूस होना या चक्कर आना भी दिल की स्थिति का हाल बताता है. 

अगर दिल की धड़कन तेज या अनियमित लग रही हो और इसके साथ घबराहट हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. 

किसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है?

हाई ब्लड प्रेशर या शुगर के मरीजो को सतर्क रहना चाहिए. 

मोटापा और तनाव से जूझ रहे लोग सतर्क रहें. 

धूम्रपान करने वाले लोग बचकर रहें. 

जिनके परिवार में पहले से हार्ट डिज़ीज का इतिहास रहा हो. 

लक्षण दिखने पर क्या करें 

तुरंत किसी नजदीकी अस्पताल में ECG करवाएं.

खुद से कोई दवा न लें, डॉक्टर से सलाह लें. 

देरी न करें, हार्ट अटैक में हर मिनट कीमती होता है. 

हार्ट अटैक अचानक नहीं आता, लेकिन इसकी चेतावनी शरीर पहले से देने लगता है. उन संकेतों को समझना और समय पर एक्शन लेना ही समझदारी है. इसलिए अगली बार अगर शरीर कुछ “अजीब” महसूस कराए तो उसे नजरअंदाज न करें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow