हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E 1302 की गुरुवार सुबह मस्कट में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. उड़ान के दौरान फ्लाइट के पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद विमान को एहतियात के तौर पर मस्कट डायवर्ट किया गया. विमान की मस्कट एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. लैंडिंग के तुरंत बाद पायलट को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है. यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचाने की तैयारी पायलट की तबीयत बिगड़ने के कारण फ्लाइट को मस्कट में उतारने के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य बेंगलुरु तक पहुंचाने के लिए IndiGo ने वैकल्पिक व्यवस्था की है. एयरलाइन ने यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए बेंगलुरु से मस्कट के लिए दूसरा विमान और नई क्रू टीम भेजने की व्यवस्था की है. इसके जरिए यात्रियों की आगे की यात्रा पूरी कराई जाएगी. यह भी पढ़िएः पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- 'AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं'

Sep 3, 2026 - 13:30
 0
हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E 1302 की गुरुवार सुबह मस्कट में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. उड़ान के दौरान फ्लाइट के पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद विमान को एहतियात के तौर पर मस्कट डायवर्ट किया गया. विमान की मस्कट एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. लैंडिंग के तुरंत बाद पायलट को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है.

यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचाने की तैयारी

पायलट की तबीयत बिगड़ने के कारण फ्लाइट को मस्कट में उतारने के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य बेंगलुरु तक पहुंचाने के लिए IndiGo ने वैकल्पिक व्यवस्था की है. एयरलाइन ने यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए बेंगलुरु से मस्कट के लिए दूसरा विमान और नई क्रू टीम भेजने की व्यवस्था की है. इसके जरिए यात्रियों की आगे की यात्रा पूरी कराई जाएगी.

यह भी पढ़िएः पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- 'AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow