'हर्षित राणा कभी मोहम्मद शमी नहीं बन सकते', साथी खिलाड़ी ने गौतम गंभीर के खिलाफ खोला मार्चा; बयान से मचा बवाल

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित का नाम लोगों की जुबान पर चढ़ा ही रहता है. कभी लोग सोशल मीडिया पर हर्षित को ट्रोल करते नजर आते हैं, तो कभी एक्सपर्ट्स उन पर अपनी राय देते दिखाई देते हैं. अब हर्षित राणा को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने बड़ा ही तीखा बयान दिया. गौतम गंभीर के साथ खेल चुके मनोज तिवारी ने कहा कि हर्षित राणा कभी मोहम्मद शमी नहीं बन सकते हैं.  इसके अलावा मनोज ने कहा कि किसी गेंदबाज को इंटरनेशनल लेवल पर तैयार नहीं किया जा सकता है. टीम के पास पूल में पहले से ही गेंदबाज मौजूद हैं लेकिन फिर भी हर्षित को टीम में रखा गया है. इसके अलावा मनोज तिवारी ने हर्षित की बैटिंग पर भी बात की.  मोहम्मद शमी नहीं बन सकते इंसाइडस्पोर्ट्स से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, "हर्षित राणा को इकोनॉमिकली गेंदबाजी पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने हर्षित पर बहुत निवेश किया है और यह ठीक है, लेकिन गेंदबाजी में वह मोहम्मद शमी नहीं बन सकते हैं. हर्षित बैटिंग कर सकते हैं, इसका यह मतलब नहीं है कि वह गेंदबाजी में बहुत सारे रन खर्च करते रहें और फिर बल्लेबाजी से योगदान देकर लोगों को जश्न मनाने का मौका दें. इस बात का कोई मतलब नहीं है." बात करें शमी की तो वह आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आए थे. इसके बाद से वह लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही है. शमी के लगातार बाहर रहने को कई लोग इस बात से भी जोड़ रहे हैं कि अब उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर खत्म हो गया है.  टीम इंडिया में खिलाड़ियों को तैयार करना ठीक नहीं आगे बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि टीम इंडिया में खिलाड़ियों को तैयार नहीं किया जा सकता है. भारतीय टीम में रहकर तभी किसी खिलाड़ी को तैयार करना ठीक है जब आपके पास बैकअप ना हो. उन्होंने कहा, "मैं अब तक इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हूं. टीम इंडिया वो जगह नहीं है जहां आप खिलाड़ी को तैयार करें. आप खिलाड़ी को तब तैयार करते हैं जब पूल में कोई बैकअप ना हो. यहां बहुत सारे खिलाड़ी हैं."

Jan 23, 2026 - 20:30
 0
'हर्षित राणा कभी मोहम्मद शमी नहीं बन सकते', साथी खिलाड़ी ने गौतम गंभीर के खिलाफ खोला मार्चा; बयान से मचा बवाल

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित का नाम लोगों की जुबान पर चढ़ा ही रहता है. कभी लोग सोशल मीडिया पर हर्षित को ट्रोल करते नजर आते हैं, तो कभी एक्सपर्ट्स उन पर अपनी राय देते दिखाई देते हैं. अब हर्षित राणा को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने बड़ा ही तीखा बयान दिया. गौतम गंभीर के साथ खेल चुके मनोज तिवारी ने कहा कि हर्षित राणा कभी मोहम्मद शमी नहीं बन सकते हैं. 

इसके अलावा मनोज ने कहा कि किसी गेंदबाज को इंटरनेशनल लेवल पर तैयार नहीं किया जा सकता है. टीम के पास पूल में पहले से ही गेंदबाज मौजूद हैं लेकिन फिर भी हर्षित को टीम में रखा गया है. इसके अलावा मनोज तिवारी ने हर्षित की बैटिंग पर भी बात की. 

मोहम्मद शमी नहीं बन सकते

इंसाइडस्पोर्ट्स से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, "हर्षित राणा को इकोनॉमिकली गेंदबाजी पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने हर्षित पर बहुत निवेश किया है और यह ठीक है, लेकिन गेंदबाजी में वह मोहम्मद शमी नहीं बन सकते हैं. हर्षित बैटिंग कर सकते हैं, इसका यह मतलब नहीं है कि वह गेंदबाजी में बहुत सारे रन खर्च करते रहें और फिर बल्लेबाजी से योगदान देकर लोगों को जश्न मनाने का मौका दें. इस बात का कोई मतलब नहीं है."

बात करें शमी की तो वह आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आए थे. इसके बाद से वह लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही है. शमी के लगातार बाहर रहने को कई लोग इस बात से भी जोड़ रहे हैं कि अब उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर खत्म हो गया है. 

टीम इंडिया में खिलाड़ियों को तैयार करना ठीक नहीं

आगे बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि टीम इंडिया में खिलाड़ियों को तैयार नहीं किया जा सकता है. भारतीय टीम में रहकर तभी किसी खिलाड़ी को तैयार करना ठीक है जब आपके पास बैकअप ना हो. उन्होंने कहा, "मैं अब तक इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हूं. टीम इंडिया वो जगह नहीं है जहां आप खिलाड़ी को तैयार करें. आप खिलाड़ी को तब तैयार करते हैं जब पूल में कोई बैकअप ना हो. यहां बहुत सारे खिलाड़ी हैं."

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow