स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च
Lava ने अपना नया स्मार्टफोन Aura Curve 5G भारत में लॉन्च किया है. इस फोन में कर्व्ड AMOLED स्क्रीन के साथ पीछे भी एक छोटी स्क्रीन दी गई है. इस पर समय, बैटरी और नोटिफिकेशन जैसी जरूरी जानकारी देख सकते हैं. इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का Sony कैमरा और MediaTek का प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी ने इसे खास तौर पर ऑफलाइन रिटेल मार्केट को ध्यान में रखकर अपनी नई Aura सीरीज के पहले मॉडल के तौर पर पेश किया है. तो आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और खास फीचर्स क्या हैं. Lava Aura Curve 5G के खास फीचर्स क्या हैं? Lava Aura Curve 5G में 6.67 इंच की फुल-HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,100 निट्स तक जाती है. इसमें 1,920Hz PWM डिमिंग सपोर्ट भी मिलता है. फोन के पिछले हिस्से में कैमरा मॉड्यूल के नीचे एक छोटी डिस्प्ले दी गई है. इस पर समय, बैटरी लेवल, नोटिफिकेशन और अपनी पसंद के मैसेज दिखाए जा सकते हैं. इसके अलावा इस छोटी स्क्रीन से म्यूजिक कंट्रोल करने की सुविधा भी मिलती है. प्रोसेसर, रैम और AI फीचर्स Lava Aura Curve 5G में 6nm तकनीक पर बना MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है. इसमें 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 6GB तक और बढ़ाया जा सकता है. फोन Android 16 पर चलता है. कंपनी इसमें दो साल तक OS अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है. इसमें AI Circle Search, AI Call Summary और 80 भाषाओं को सपोर्ट करने वाला AI Voice Translation जैसे Vayu AI फीचर्स भी मिलते हैं. Lava Aura Curve 5G का कैमरा और बैटरी कैसे हैं? फोटोग्राफी के लिए फोन में Sony IMX752 सेंसर वाला 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) और 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. इसमें नाइट मोड, प्रो वीडियो, डुअल-व्यू वीडियो, मोशन फोटो और स्पोर्ट्स मोड जैसे ऑप्शन हैं. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. बॉक्स में कंपनी 33W का चार्जर देती है. यह भी पढ़ें - एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16 मजबूती के लिए भी खास इंतजाम Lava Aura Curve 5G में IP64 रेटिंग दी गई है. इसके साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन, IronGuard Protection और Al-Si DT Star 2 कवर ग्लास भी मिलता है. फोन में इंफ्रारेड ब्लास्टर, डुअल स्टीरियो स्पीकर और डुअल-माइक्रोफोन नॉइज कैंसिलेशन की सुविधा भी दी गई है. Lava Aura Curve 5G की कीमत कितनी है? Lava Aura Curve 5G को भारत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 23,999 रुपये रखी गई है. यह स्मार्टफोन Ambar Blue और Him Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसे देशभर में कंपनी के ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क के जरिए खरीद सकते हैं. यह भी पढ़ें - ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
Lava ने अपना नया स्मार्टफोन Aura Curve 5G भारत में लॉन्च किया है. इस फोन में कर्व्ड AMOLED स्क्रीन के साथ पीछे भी एक छोटी स्क्रीन दी गई है. इस पर समय, बैटरी और नोटिफिकेशन जैसी जरूरी जानकारी देख सकते हैं. इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का Sony कैमरा और MediaTek का प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी ने इसे खास तौर पर ऑफलाइन रिटेल मार्केट को ध्यान में रखकर अपनी नई Aura सीरीज के पहले मॉडल के तौर पर पेश किया है. तो आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और खास फीचर्स क्या हैं.
Lava Aura Curve 5G के खास फीचर्स क्या हैं?
Lava Aura Curve 5G में 6.67 इंच की फुल-HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,100 निट्स तक जाती है. इसमें 1,920Hz PWM डिमिंग सपोर्ट भी मिलता है. फोन के पिछले हिस्से में कैमरा मॉड्यूल के नीचे एक छोटी डिस्प्ले दी गई है. इस पर समय, बैटरी लेवल, नोटिफिकेशन और अपनी पसंद के मैसेज दिखाए जा सकते हैं. इसके अलावा इस छोटी स्क्रीन से म्यूजिक कंट्रोल करने की सुविधा भी मिलती है.
प्रोसेसर, रैम और AI फीचर्स
Lava Aura Curve 5G में 6nm तकनीक पर बना MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है. इसमें 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 6GB तक और बढ़ाया जा सकता है. फोन Android 16 पर चलता है. कंपनी इसमें दो साल तक OS अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है. इसमें AI Circle Search, AI Call Summary और 80 भाषाओं को सपोर्ट करने वाला AI Voice Translation जैसे Vayu AI फीचर्स भी मिलते हैं.
Lava Aura Curve 5G का कैमरा और बैटरी कैसे हैं?
फोटोग्राफी के लिए फोन में Sony IMX752 सेंसर वाला 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) और 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. इसमें नाइट मोड, प्रो वीडियो, डुअल-व्यू वीडियो, मोशन फोटो और स्पोर्ट्स मोड जैसे ऑप्शन हैं. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. बॉक्स में कंपनी 33W का चार्जर देती है.
यह भी पढ़ें - एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16
मजबूती के लिए भी खास इंतजाम
Lava Aura Curve 5G में IP64 रेटिंग दी गई है. इसके साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन, IronGuard Protection और Al-Si DT Star 2 कवर ग्लास भी मिलता है. फोन में इंफ्रारेड ब्लास्टर, डुअल स्टीरियो स्पीकर और डुअल-माइक्रोफोन नॉइज कैंसिलेशन की सुविधा भी दी गई है.
Lava Aura Curve 5G की कीमत कितनी है?
Lava Aura Curve 5G को भारत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 23,999 रुपये रखी गई है. यह स्मार्टफोन Ambar Blue और Him Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसे देशभर में कंपनी के ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क के जरिए खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें - ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
What's Your Reaction?