'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी

वैभव सूर्यवंशी के खेलने के अंदाज को लेकर पिछले काफी समय से चर्चाएं हो रही हैं. वह अब इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे में 2 अर्धशतकीय पारियां खेली थी. शिखर धवन से जब उनके बारे में पूछा गया तो उन्होंने 15 वर्षीय बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि इस उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट तक आना ही बहुत बड़ी बात है. उन्होंने युवा खिलाड़ी को लेकर एक भविष्यवाणी भी की. धवन ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कहा कि पूरा भरोसा है कि दोनों 2027 वनडे वर्ल्ड कप में महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शिखर धवन ने कहा, "वो (वैभव सूर्यवंशी) तो बहुत शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. 15-16 साल की उम्र में इंटरनेशनल में पहुंचना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात है. जिस तरह से वह मारते हैं छक्के-चौके, वो गजब की बात है." धवन ने आगे कहा, "स्किल होना एक अलग बात है, लेकिन उसके ऊपर वो जिगरा होना, वो भी 15 साल की उम्र में, बड़ी बात है. उनका वर्तमान में भी अच्छा है और मुझे पूरा भरोसा है कि उनका भविष्य भी बहुत अच्छा होगा." यह भी पढ़ें- केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो #WATCH | Delhi | On teenage Cricket sensation Vaibhav Sooryavanshi, former Indian cricketer Shikhar Dhawan says, “Absolutely, Vaibhav Sooryavanshi is batting magnificently. It is a huge achievement to reach the international level at just 15 or 16 years old; it was a big deal… pic.twitter.com/0QOp7as667 — ANI (@ANI) August 7, 2026 कोहली-रोहित को लेकर क्या बोले धवन धवन ने कहा, "वो लीजेंड हैं, इतने सालों साल परफॉर्म किया है देश के लिए. विराट, रोहित के साथ मेरा रिलेशन तब से है जब हम 15-16 के थे. मुझे खुशी है कि दोनों अभी तैयारी कर रहे हैं. रोहित शर्मा ने अभी लॉर्ड्स में शतक भी जड़ा, जो कमाल की सेंचुरी मारी है, मुश्किल स्थिति में भी शतक मारकर उन्होंने अपने बल्ले से जवाब दिया है. विराट कोहली की जितनी तारीफ करें वो कम है. अपने आप को इतना फिट रखना और प्रदर्शन करना. मुझे पूरा भरोसा है कि दोनों वर्ल्ड कप में अहम रोल निभाएंगे. यह भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

Aug 8, 2026 - 10:30
 0
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी

वैभव सूर्यवंशी के खेलने के अंदाज को लेकर पिछले काफी समय से चर्चाएं हो रही हैं. वह अब इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे में 2 अर्धशतकीय पारियां खेली थी. शिखर धवन से जब उनके बारे में पूछा गया तो उन्होंने 15 वर्षीय बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि इस उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट तक आना ही बहुत बड़ी बात है. उन्होंने युवा खिलाड़ी को लेकर एक भविष्यवाणी भी की. धवन ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कहा कि पूरा भरोसा है कि दोनों 2027 वनडे वर्ल्ड कप में महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शिखर धवन ने कहा, "वो (वैभव सूर्यवंशी) तो बहुत शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. 15-16 साल की उम्र में इंटरनेशनल में पहुंचना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात है. जिस तरह से वह मारते हैं छक्के-चौके, वो गजब की बात है."

धवन ने आगे कहा, "स्किल होना एक अलग बात है, लेकिन उसके ऊपर वो जिगरा होना, वो भी 15 साल की उम्र में, बड़ी बात है. उनका वर्तमान में भी अच्छा है और मुझे पूरा भरोसा है कि उनका भविष्य भी बहुत अच्छा होगा."

यह भी पढ़ें- केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

कोहली-रोहित को लेकर क्या बोले धवन

धवन ने कहा, "वो लीजेंड हैं, इतने सालों साल परफॉर्म किया है देश के लिए. विराट, रोहित के साथ मेरा रिलेशन तब से है जब हम 15-16 के थे. मुझे खुशी है कि दोनों अभी तैयारी कर रहे हैं. रोहित शर्मा ने अभी लॉर्ड्स में शतक भी जड़ा, जो कमाल की सेंचुरी मारी है, मुश्किल स्थिति में भी शतक मारकर उन्होंने अपने बल्ले से जवाब दिया है. विराट कोहली की जितनी तारीफ करें वो कम है. अपने आप को इतना फिट रखना और प्रदर्शन करना. मुझे पूरा भरोसा है कि दोनों वर्ल्ड कप में अहम रोल निभाएंगे.

यह भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow