सेकंड हैंड iPhone लेने से पहले, ये चीज जरूर चेक कर लें

आजकल मार्केट में सेकंड हैंड और रिफर्बिशड आईफोन लोग खूब खरीद रहे हैं. क्योंकि नए आईफोन मंहगे हो गए हैं इसलिए लोग कम बजट में ऐपल का मजा लेना चाहते हैं. लेकिन नया हो या पुराना आईफोन खरीदना एक बड़ा इन्वेस्टमेंट तो माना ही जाता है. ऐसे में जब आप किसी से पुराना फोन ले रहे होते हैं,. तो सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि डिवाइस अंदर से कितना फिट है और उसकी वारंटी बची है या नही.  कई बार लोग बिना वारंटी स्टेटस चेक किए जल्दबाजी में फोन खरीद लेते हैं और बाद में कोई बड़ा हार्डवेयर खराबी निकलने पर उनकी जेब पर भारी-भरकम खर्च आ जाता है. इसलिए समझदारी इसी में है कि पूरे पैसे देने से पहले आप उस आईफोन की वारंटी और ऐपल केयर स्टेटस को अच्छी तरह चेक कर लें. जिससे आपको बाद में किसी भी तरह का पछतावा न हो. चलिए आपको बताते हैं कैसे आप चेक कर सकते हैं वारंटी. सेटिंग्स के जरिए सीधे फोन में ऐसे देखें वारंटी स्टेटस अगर आपके हाथ में वह आईफोन मौजूद है जिसे आप खरीदना चाहते हैं. तो वारंटी चेक करने का सबसे आसान तरीका खुद फोन की सेटिंग्स में जाकर चेक करना है. इसके लिए आपको सबसे पहले उस आईफोन की सेटिंग्स ऐप को ओपन करना होगा. इसके बाद थोड़ा नीचे स्क्रॉल करके जनरल के ऑप्शन पर टैप करें. यहां आपको एपलकेयर एंड वारंटी का ऑप्शन मिल जाएगा.  जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने उस डिवाइस की पूरी डिटेल आ जाएगी. अगर आपने या पिछले मालिक ने उस फोन में अपने ऐपल अकाउंट से साइन इन किया हुआ है. तो स्क्रीन पर साफ दिखने लगेगा कि फोन की ऑफिशियल वारंटी या एक्सटेंडेड प्लान कब तक वैलिड है. यह तरीका एकदम सही है और सेकंड-हैंड डील करते वक्त मालिक के सामने ही सच जानने का सबसे अच्छा तरीका है. सीरियल नंबर से कर सकते हैं चेक कई बार ऐसा होता है कि आपके पास फोन की सेटिंग्स खोलने का मौका नहीं होता और बेचने वाला आपको दूर से ही डिवाइस बेच रहा होता है. ऐसे में आप सीरियल नंबर के जरिए वारंटी चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने किसी भी ब्राउज़र में एप्पल की ऑफिशियल चेक कवरेज वेबसाइट पर जाना होगा. वहां दिए गए बॉक्स में आपको उस आईफोन का यूनिक सीरियल नंबर दर्ज करना होता है.  जो आपको फोन के अबाउट सेक्शन में मिल जाएगा. सीरियल नंबर डालने और स्क्रीन पर दिखने वाला कैप्चा कोड भरकर सबमिट करने के बाद एप्पल का पोर्टल तुरंत बता देगा कि डिवाइस वारंटी में है या नहीं. यह ऑनलाइन तरीका उन लोगों के लिए वरदान साबित होता है जो ऑनलाइन मार्केटप्लेस से पुराना सामान मंगवाते हैं और पेमेंट करने से पहले उसकी वैधता परखना चाहते हैं. यह भी पढ़ें: Wireless कीबोर्ड या Wire वाला, कौनसा होता है ज्यादा सही, जान लें वारंटी न हो ता क्या करें? अगर चेक करने पर पता चलता है कि उस सेकंड-हैंड आईफोन की वारंटी खत्म हो चुकी है. तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप उसे बिल्कुल न खरीदें वारंटी न होने पर फोन के कैमरे, बैटरी हेल्थ, फेस आईडी और डिस्प्ले जैसी जरूरी चीजों की फिजिकली और तकनीकी रूप से अच्छी तरह जांच कर लें.  अगर फोन पहले कभी किसी लोकल मार्केट से रिपेयर हुआ होगा और उसमें थर्ड-पार्टी पार्ट्स डले होंगे. तो उसकी लाइफ पर खतरा हो सकता है. बिना वारंटी वाले फोन का सौदा हमेशा कम कीमत पर ही तय करना समझदारी है. इन छोटी-छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप किसी भी फ्रॉड से बच सकते हैं और अपने लिए एक बेहतरीन सेकंड-हैंड आईफोन घर ला सकते हैं. यह भी पढ़ें: OpenAI ने 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, AI एजेंट्स ने लगाई डेटा में सेंध!

Oct 4, 2026 - 13:30
 0
सेकंड हैंड iPhone लेने से पहले, ये चीज जरूर चेक कर लें

आजकल मार्केट में सेकंड हैंड और रिफर्बिशड आईफोन लोग खूब खरीद रहे हैं. क्योंकि नए आईफोन मंहगे हो गए हैं इसलिए लोग कम बजट में ऐपल का मजा लेना चाहते हैं. लेकिन नया हो या पुराना आईफोन खरीदना एक बड़ा इन्वेस्टमेंट तो माना ही जाता है. ऐसे में जब आप किसी से पुराना फोन ले रहे होते हैं,. तो सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि डिवाइस अंदर से कितना फिट है और उसकी वारंटी बची है या नही. 

कई बार लोग बिना वारंटी स्टेटस चेक किए जल्दबाजी में फोन खरीद लेते हैं और बाद में कोई बड़ा हार्डवेयर खराबी निकलने पर उनकी जेब पर भारी-भरकम खर्च आ जाता है. इसलिए समझदारी इसी में है कि पूरे पैसे देने से पहले आप उस आईफोन की वारंटी और ऐपल केयर स्टेटस को अच्छी तरह चेक कर लें. जिससे आपको बाद में किसी भी तरह का पछतावा न हो. चलिए आपको बताते हैं कैसे आप चेक कर सकते हैं वारंटी.

सेटिंग्स के जरिए सीधे फोन में ऐसे देखें वारंटी स्टेटस

अगर आपके हाथ में वह आईफोन मौजूद है जिसे आप खरीदना चाहते हैं. तो वारंटी चेक करने का सबसे आसान तरीका खुद फोन की सेटिंग्स में जाकर चेक करना है. इसके लिए आपको सबसे पहले उस आईफोन की सेटिंग्स ऐप को ओपन करना होगा. इसके बाद थोड़ा नीचे स्क्रॉल करके जनरल के ऑप्शन पर टैप करें. यहां आपको एपलकेयर एंड वारंटी का ऑप्शन मिल जाएगा. 

जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने उस डिवाइस की पूरी डिटेल आ जाएगी. अगर आपने या पिछले मालिक ने उस फोन में अपने ऐपल अकाउंट से साइन इन किया हुआ है. तो स्क्रीन पर साफ दिखने लगेगा कि फोन की ऑफिशियल वारंटी या एक्सटेंडेड प्लान कब तक वैलिड है. यह तरीका एकदम सही है और सेकंड-हैंड डील करते वक्त मालिक के सामने ही सच जानने का सबसे अच्छा तरीका है.


सीरियल नंबर से कर सकते हैं चेक

कई बार ऐसा होता है कि आपके पास फोन की सेटिंग्स खोलने का मौका नहीं होता और बेचने वाला आपको दूर से ही डिवाइस बेच रहा होता है. ऐसे में आप सीरियल नंबर के जरिए वारंटी चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने किसी भी ब्राउज़र में एप्पल की ऑफिशियल चेक कवरेज वेबसाइट पर जाना होगा. वहां दिए गए बॉक्स में आपको उस आईफोन का यूनिक सीरियल नंबर दर्ज करना होता है. 

जो आपको फोन के अबाउट सेक्शन में मिल जाएगा. सीरियल नंबर डालने और स्क्रीन पर दिखने वाला कैप्चा कोड भरकर सबमिट करने के बाद एप्पल का पोर्टल तुरंत बता देगा कि डिवाइस वारंटी में है या नहीं. यह ऑनलाइन तरीका उन लोगों के लिए वरदान साबित होता है जो ऑनलाइन मार्केटप्लेस से पुराना सामान मंगवाते हैं और पेमेंट करने से पहले उसकी वैधता परखना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Wireless कीबोर्ड या Wire वाला, कौनसा होता है ज्यादा सही, जान लें

वारंटी न हो ता क्या करें?

अगर चेक करने पर पता चलता है कि उस सेकंड-हैंड आईफोन की वारंटी खत्म हो चुकी है. तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप उसे बिल्कुल न खरीदें वारंटी न होने पर फोन के कैमरे, बैटरी हेल्थ, फेस आईडी और डिस्प्ले जैसी जरूरी चीजों की फिजिकली और तकनीकी रूप से अच्छी तरह जांच कर लें. 

अगर फोन पहले कभी किसी लोकल मार्केट से रिपेयर हुआ होगा और उसमें थर्ड-पार्टी पार्ट्स डले होंगे. तो उसकी लाइफ पर खतरा हो सकता है. बिना वारंटी वाले फोन का सौदा हमेशा कम कीमत पर ही तय करना समझदारी है. इन छोटी-छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप किसी भी फ्रॉड से बच सकते हैं और अपने लिए एक बेहतरीन सेकंड-हैंड आईफोन घर ला सकते हैं.


यह भी पढ़ें: OpenAI ने 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, AI एजेंट्स ने लगाई डेटा में सेंध!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow