सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. यह भर्ती ग्रुप-बी नॉन-गैजेटेड पद के लिए है. जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) पद को पहले मैट्रिक्स के लेवल-6 में रखा गया है और इसमें शुरुआती बेसिक पे 35,400 प्रतिमाह होगी. इसके अलावा नियमानुसार भत्ते भी मिलेंगे. सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पद फिलहाल टेंटेटिव है. प्रशासनिक जरूरत या रजिस्ट्री के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है. वहीं इन पदों पर आरक्षण का लाभ सुप्रीम कोर्ट ऑफिसर्स एंड सर्वेंट रूल 1961 के नियम 4-ए के अनुसार मिलेगा. कौन है इस भर्ती के लिए एलिजिबल? इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. उसके पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ कंप्यूटर चलाने की जानकारी और कंप्यूटर पर कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी है. उम्र की बात करें तो 1 सितंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल, दिव्यांग और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी. वहीं स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को अधिकतम 5 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के विभागीय उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा लागू नहीं होगी. 1500 रुपये तक है आवेदन फीस आवेदन फीस जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए 1500 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल एक्स सर्विसमैन और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये हैं. इसके लिए अलावा बैंक चार्ज अलग से लागू होगा. फीस का पेमेंट केवल ऑनलाइन माध्यम से यूको बैंक के पेमेंट गेटवे के जरिए किया जा सकेगा. चार चरणों में होगा चयन जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद के लिए चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट, इसके बाद कंप्यूटर टाइप स्पीड टेस्ट, इंग्लिश में डिस्क्रिप्टिव रिटन टेस्ट और लास्ट में इंटरव्यू होगा. ऑब्जेक्टिव टेस्ट में कुल 100 सवाल 100 अंक के होंगे. इसमें इंग्लिश, जनरल एप्टीट्यूड, जनरल नॉलेज, भारतीय संविधान में न्यायपालिका से जुड़े प्रावधान, सुप्रीम कोर्ट रूल्स 2013, सुप्रीम कोर्ट ऑफिसर्स एंड सर्वेंट रूल 1961 और कंप्यूटर नॉलेज से सवाल पूछे जाएंगे. गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी. ऑब्जेक्टिव परीक्षा में न्यूनतम 50 अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. बड़ी संख्या में उम्मीदवार क्वालीफाई करने पर लगभग 1:10 के अनुपात में टाइपिंग और लिखित परीक्षा के लिए चयन किया जाएगा. ये भी पढ़ें-नीट यूजी राउंड 3 में 4687 सीटें अलॉट, क्या रही MBBS-BDS कट ऑफ? 20 नवंबर को हो सकती है पहली परीक्षा नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा 20 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है. इसकी आंसर की 22 नवंबर को जारी की जाएगी और 22 से 23 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा. टाइपिंग टेस्ट डिस्क्रिप्टिव परीक्षा और इंटरव्यू की तारीख बाद में घोषित की जाएगी. कैसे कर सकते हैं आवेदन? आवेदन के लिए सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट के ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं. रिक्वायरमेंट सेक्शन में जाकर जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म भरें. आवेदन में नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि 10 वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार दर्ज करें. इसके बाद फोटो सिग्नेचर 10-12वीं और ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट सहित जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. अब आरक्षित वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा. इसके बाद फीस का पेमेंट कर फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें. ये भी पढ़ें-बोर्ड में बेहतर परिणाम के लिए यूपी सरकार का दांव! लिया बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. यह भर्ती ग्रुप-बी नॉन-गैजेटेड पद के लिए है. जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) पद को पहले मैट्रिक्स के लेवल-6 में रखा गया है और इसमें शुरुआती बेसिक पे 35,400 प्रतिमाह होगी. इसके अलावा नियमानुसार भत्ते भी मिलेंगे.
सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 पद फिलहाल टेंटेटिव है. प्रशासनिक जरूरत या रजिस्ट्री के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है. वहीं इन पदों पर आरक्षण का लाभ सुप्रीम कोर्ट ऑफिसर्स एंड सर्वेंट रूल 1961 के नियम 4-ए के अनुसार मिलेगा.
कौन है इस भर्ती के लिए एलिजिबल?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. उसके पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ कंप्यूटर चलाने की जानकारी और कंप्यूटर पर कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी है. उम्र की बात करें तो 1 सितंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल, दिव्यांग और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी. वहीं स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को अधिकतम 5 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के विभागीय उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा लागू नहीं होगी.
1500 रुपये तक है आवेदन फीस
आवेदन फीस जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए 1500 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल एक्स सर्विसमैन और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये हैं. इसके लिए अलावा बैंक चार्ज अलग से लागू होगा. फीस का पेमेंट केवल ऑनलाइन माध्यम से यूको बैंक के पेमेंट गेटवे के जरिए किया जा सकेगा.
चार चरणों में होगा चयन
जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद के लिए चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट, इसके बाद कंप्यूटर टाइप स्पीड टेस्ट, इंग्लिश में डिस्क्रिप्टिव रिटन टेस्ट और लास्ट में इंटरव्यू होगा. ऑब्जेक्टिव टेस्ट में कुल 100 सवाल 100 अंक के होंगे. इसमें इंग्लिश, जनरल एप्टीट्यूड, जनरल नॉलेज, भारतीय संविधान में न्यायपालिका से जुड़े प्रावधान, सुप्रीम कोर्ट रूल्स 2013, सुप्रीम कोर्ट ऑफिसर्स एंड सर्वेंट रूल 1961 और कंप्यूटर नॉलेज से सवाल पूछे जाएंगे. गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी. ऑब्जेक्टिव परीक्षा में न्यूनतम 50 अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. बड़ी संख्या में उम्मीदवार क्वालीफाई करने पर लगभग 1:10 के अनुपात में टाइपिंग और लिखित परीक्षा के लिए चयन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-नीट यूजी राउंड 3 में 4687 सीटें अलॉट, क्या रही MBBS-BDS कट ऑफ?
20 नवंबर को हो सकती है पहली परीक्षा
नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा 20 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है. इसकी आंसर की 22 नवंबर को जारी की जाएगी और 22 से 23 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा. टाइपिंग टेस्ट डिस्क्रिप्टिव परीक्षा और इंटरव्यू की तारीख बाद में घोषित की जाएगी.
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
- आवेदन के लिए सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट के ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं.
- रिक्वायरमेंट सेक्शन में जाकर जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म भरें.
- आवेदन में नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि 10 वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार दर्ज करें.
- इसके बाद फोटो सिग्नेचर 10-12वीं और ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट सहित जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- अब आरक्षित वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा.
- इसके बाद फीस का पेमेंट कर फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
ये भी पढ़ें-बोर्ड में बेहतर परिणाम के लिए यूपी सरकार का दांव! लिया बड़ा फैसला
What's Your Reaction?