सिर्फ एक बार निवेश और हर महीने तय इनकम! पोस्ट ऑफिस की इस योजना से पाएं 9,000 रुपए तक

Post Office Monthly Income Scheme: भारतीय निवेशक बचत करने के साथ-साथ निवेश करने के लिए भी अच्छे विकल्पों की तलाश करते रहते हैं. अगर आप नौकरी के दौरान या रिटायरमेंट के बाद एक फिक्स आमदनी देने वाली किसी योजना की तलाश कर रहें हैं तो, आपको पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के विषय में जरूर जानना चाहिए. बहुत से अच्छे निवेश विकल्पों के जैसे ही, इसमें में आपको सालाना स्तर पर 7.4 प्रतिशत का गारंटीड ब्याज रिटर्न मिलता है. साथ ही इस स्कीम में आपका पैसा सुरक्षित भी रहता है. इस स्कीम में आप एक बार पैसा निवेश करते हैं तो, आपको अगले 5 साल तक हर महीने एक फिक्स इनकम मिलती रहती हैं. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम की खास बातें पोस्ट ऑफिस की मंथली स्कीम को नेशनल सेविंग मंथली इनकम स्कीम के नाम से भी जाना जाता है. यह सरकार की एक छोटी बचत वाली योजना हैं. इसे खास तौर पर रिटायर हो चुके लोगों के लिए बनाया गया है. जो अपने निवेश पर किसी भी तरह का रिस्क ना लेते हुए अच्छा रिटर्न चाहते हैं. यह स्कीम फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह ही काम करता है. हालांकि, इसमें निवेशकों को हर महीनें ब्याज की राशि दी जाती है. आप इस स्कीम की शुरुआत 1000 रुपए की मिनियम राशि के साथ कर सकते हैं. सिंगल अकाउंट में 9 लाख रुपए और ज्वाइंट खाता के लिए 15 लाख रुपए तक आप अधिकतम जमा कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप 9 लाख रुपए एकमुश्त जमा करते हैं तो, हर महीने आपके खाते में 5,550 रुपए ब्याज के तौर पर आएंगे. साथ ही अगर आप, 15 लाख रुपये जमा करते हैं तो, हर महीने 9,250 रुपये की इनकम होगी. कैसे करें शुरुआत? नेशनल सेविंग मंथली इनकम स्कीम की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में एक बचत खाता ओपन करें. इसके बाद नेशनल सेविंग मंथली इनकम स्कीम का फॉर्म भरना होगा. फॉर्म जमा करते समय आप कैश या चेक के रुप में अपनी राशि जमा कर सकते हैं.  यह भी पढ़ें: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, क्या अभी और होगी गिरावट? जानें अपने शहर के ताजा रेट   

Oct 26, 2025 - 14:30
 0
सिर्फ एक बार निवेश और हर महीने तय इनकम! पोस्ट ऑफिस की इस योजना से पाएं 9,000 रुपए तक

Post Office Monthly Income Scheme: भारतीय निवेशक बचत करने के साथ-साथ निवेश करने के लिए भी अच्छे विकल्पों की तलाश करते रहते हैं. अगर आप नौकरी के दौरान या रिटायरमेंट के बाद एक फिक्स आमदनी देने वाली किसी योजना की तलाश कर रहें हैं तो, आपको पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के विषय में जरूर जानना चाहिए.

बहुत से अच्छे निवेश विकल्पों के जैसे ही, इसमें में आपको सालाना स्तर पर 7.4 प्रतिशत का गारंटीड ब्याज रिटर्न मिलता है. साथ ही इस स्कीम में आपका पैसा सुरक्षित भी रहता है. इस स्कीम में आप एक बार पैसा निवेश करते हैं तो, आपको अगले 5 साल तक हर महीने एक फिक्स इनकम मिलती रहती हैं.

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम की खास बातें

पोस्ट ऑफिस की मंथली स्कीम को नेशनल सेविंग मंथली इनकम स्कीम के नाम से भी जाना जाता है. यह सरकार की एक छोटी बचत वाली योजना हैं. इसे खास तौर पर रिटायर हो चुके लोगों के लिए बनाया गया है. जो अपने निवेश पर किसी भी तरह का रिस्क ना लेते हुए अच्छा रिटर्न चाहते हैं. यह स्कीम फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह ही काम करता है. हालांकि, इसमें निवेशकों को हर महीनें ब्याज की राशि दी जाती है.

आप इस स्कीम की शुरुआत 1000 रुपए की मिनियम राशि के साथ कर सकते हैं. सिंगल अकाउंट में 9 लाख रुपए और ज्वाइंट खाता के लिए 15 लाख रुपए तक आप अधिकतम जमा कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप 9 लाख रुपए एकमुश्त जमा करते हैं तो, हर महीने आपके खाते में 5,550 रुपए ब्याज के तौर पर आएंगे. साथ ही अगर आप, 15 लाख रुपये जमा करते हैं तो, हर महीने 9,250 रुपये की इनकम होगी.

कैसे करें शुरुआत?

नेशनल सेविंग मंथली इनकम स्कीम की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में एक बचत खाता ओपन करें. इसके बाद नेशनल सेविंग मंथली इनकम स्कीम का फॉर्म भरना होगा. फॉर्म जमा करते समय आप कैश या चेक के रुप में अपनी राशि जमा कर सकते हैं. 
 
यह भी पढ़ें: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, क्या अभी और होगी गिरावट? जानें अपने शहर के ताजा रेट

  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow