सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग इन दिनों 2026-27 विनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली अंडर-19 की कप्तानी कर रहे हैं. शुक्रवार (16 अक्टूबर) को टूर्नामेंट का 73वां मुकाबला दिल्ली अंडर-19 और चंडीगढ़ अंडर-19 के बीच है. पहले बैटिंग के लिए उतरी दिल्ली के लिए आर्यवीर ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 143 गेंदों में 19 चौके और 8 छक्के लगाकर 173 रन बनाए. आर्यवीर ओपनिंग पर उतरे. उनके साथ अर्नब बुग्गा ने पारी की शुरुआत की थी. अर्नब ने 39 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का लगाकर 47 रन बनाए. दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन बाकी के बल्लेबाज इस लय को बरकरार नहीं रख सके और टीम उम्मीद के मुताबिक बड़ा टोटल बोर्ड पर नहीं लगा सकी. आर्यवीर और अर्नब ने पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की. एक तरफ विकेट गिरते रहे, लेकिन आर्यवीर अंत तक खड़े रहे. उनका विकेट 46वें ओवर में गिरा, जब दिल्ली को पांचवां झटका 268 रन पर लगा. आर्यवीर ने पारी को संभालकर रखा था. उनके जाने के बाद बाकी बचे ओवरों में टीम ज्यादा रन नहीं बना सकी. 300 के स्कोर तक भी नहीं पहुंची दिल्ली अच्छी शुरुआत के बाद लग रहा था कि टीम 50 ओवर में आसानी से 300 रन से बड़ा टोटल बोर्ड पर लगा देगी, लेकिन स्कोर 300 तक भी नहीं पहुंच सका. निर्धारित ओवरों में दिल्ली ने 6 विकेट पर 289 रन बनाए. इस दौरान चंडीगढ़ के लिए रुपेश यादव ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. पिछले मैच में बुरी तरह हारी थी दिल्ली दिल्ली ने पिछला मुकाबला कर्नाटक अंडर-19 के खिलाफ खेला था. इस मैच में आर्यवीर का बल्ला खामोश रहा था. मैच में पहले बैटिंग करने के बाद कर्नाटक ने 418 रन बोर्ड पर लगाए थे. चेज करते हुए दिल्ली की टीम सिर्फ 220 रन पर ऑलआउट हो गई थी. मैच में दिल्ली के लिए कप्तान आर्यवीर सिर्फ 28 रन स्कोर कर सके थे. पिछले मैच में फ्लॉप होने के बाद यह आर्यवीर के लिए बड़ी राहत है. यह भी पढ़ें: WI के खिलाफ पांचवां टी20 खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? BCCI ने बदला स्क्वॉड
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग इन दिनों 2026-27 विनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली अंडर-19 की कप्तानी कर रहे हैं. शुक्रवार (16 अक्टूबर) को टूर्नामेंट का 73वां मुकाबला दिल्ली अंडर-19 और चंडीगढ़ अंडर-19 के बीच है. पहले बैटिंग के लिए उतरी दिल्ली के लिए आर्यवीर ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 143 गेंदों में 19 चौके और 8 छक्के लगाकर 173 रन बनाए.
आर्यवीर ओपनिंग पर उतरे. उनके साथ अर्नब बुग्गा ने पारी की शुरुआत की थी. अर्नब ने 39 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का लगाकर 47 रन बनाए. दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन बाकी के बल्लेबाज इस लय को बरकरार नहीं रख सके और टीम उम्मीद के मुताबिक बड़ा टोटल बोर्ड पर नहीं लगा सकी. आर्यवीर और अर्नब ने पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की.
एक तरफ विकेट गिरते रहे, लेकिन आर्यवीर अंत तक खड़े रहे. उनका विकेट 46वें ओवर में गिरा, जब दिल्ली को पांचवां झटका 268 रन पर लगा. आर्यवीर ने पारी को संभालकर रखा था. उनके जाने के बाद बाकी बचे ओवरों में टीम ज्यादा रन नहीं बना सकी.
300 के स्कोर तक भी नहीं पहुंची दिल्ली
अच्छी शुरुआत के बाद लग रहा था कि टीम 50 ओवर में आसानी से 300 रन से बड़ा टोटल बोर्ड पर लगा देगी, लेकिन स्कोर 300 तक भी नहीं पहुंच सका. निर्धारित ओवरों में दिल्ली ने 6 विकेट पर 289 रन बनाए. इस दौरान चंडीगढ़ के लिए रुपेश यादव ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.
पिछले मैच में बुरी तरह हारी थी दिल्ली
दिल्ली ने पिछला मुकाबला कर्नाटक अंडर-19 के खिलाफ खेला था. इस मैच में आर्यवीर का बल्ला खामोश रहा था. मैच में पहले बैटिंग करने के बाद कर्नाटक ने 418 रन बोर्ड पर लगाए थे. चेज करते हुए दिल्ली की टीम सिर्फ 220 रन पर ऑलआउट हो गई थी. मैच में दिल्ली के लिए कप्तान आर्यवीर सिर्फ 28 रन स्कोर कर सके थे. पिछले मैच में फ्लॉप होने के बाद यह आर्यवीर के लिए बड़ी राहत है.
यह भी पढ़ें: WI के खिलाफ पांचवां टी20 खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? BCCI ने बदला स्क्वॉड
What's Your Reaction?