सलमान खान की बर्थडे पार्टी में एमएस धोनी ने जमाया रंग, वाइफ साक्षी इस लुक में आईं नजर; तस्वीरें वायरल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सुर्खियों में हैं. वो हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के 60वें जन्मदिवस के मौके पर उन्हें बधाई देने पहुंचे थे. सलमान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर डिनर पार्टी आयोजित की थी. इस कार्यक्रम में उनके परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और फिल्मी दुनिया से जुड़ी कुछ हस्ती मौजूद रही थीं. धोनी इस कार्यक्रम में मौजूदगी के कारण सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं. सलमान खान की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें धोनी पीली जैकेट और जीन्स पहने हुए दिख रहे हैं. वहीं धोनी का कार में सवार होकर इस डिनर पार्टी में पहुंचने के वीडियो ने भी इंटरनेट पर सनसनी मचाई हुई है. एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे. वहीं जब धोनी बर्थडे पार्टी से कार में सवार होकर जा रहे थे, तब लोगों ने उन्हें माही भाई! माही भाई! कहकर पुकारा. तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के 5 साल बाद भी धोनी की लोकप्रियता बरकरार है. MS Dhoni and Sakshi in Salman Khan Birthday celebration ???? ???? pic.twitter.com/QYyWJ8JCan — Prakash (@definitelynot05) December 27, 2025 सलमान खान अपनी बर्थडे पार्टी में काली टी-शर्ट में नजर आए और उन्होंने चाकू केक में गाढ़ दिया था, इस लम्हे को देख सभी ने ठहाके भी लगाए. दिग्गज अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर जन्नत जुबैर भी इस पार्टी में पहुंची थीं. एमएस धोनी के क्रिकेट करियर की बात करें तो वो अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हैं. उन्हें IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में देखा जाएगा. हालांकि इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है कि वो आईपीएल 2026 के बाद इस लीग में खेलना जारी रखेंगे या नहीं. MS Dhoni at Salman Khan’s birthday party. ❤️ pic.twitter.com/3cYyOloCcV — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 27, 2025 View this post on Instagram A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) यह भी पढ़ें: कभी नहीं देखा होगा ऐसा रोमांचक मैच! कई बार पलटी बाजी; अंतिम 30 गेंद में नहीं बने 36 रन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सुर्खियों में हैं. वो हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के 60वें जन्मदिवस के मौके पर उन्हें बधाई देने पहुंचे थे. सलमान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर डिनर पार्टी आयोजित की थी. इस कार्यक्रम में उनके परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और फिल्मी दुनिया से जुड़ी कुछ हस्ती मौजूद रही थीं. धोनी इस कार्यक्रम में मौजूदगी के कारण सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं.
सलमान खान की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें धोनी पीली जैकेट और जीन्स पहने हुए दिख रहे हैं. वहीं धोनी का कार में सवार होकर इस डिनर पार्टी में पहुंचने के वीडियो ने भी इंटरनेट पर सनसनी मचाई हुई है.
एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे. वहीं जब धोनी बर्थडे पार्टी से कार में सवार होकर जा रहे थे, तब लोगों ने उन्हें माही भाई! माही भाई! कहकर पुकारा. तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के 5 साल बाद भी धोनी की लोकप्रियता बरकरार है.
MS Dhoni and Sakshi in Salman Khan Birthday celebration ???? ???? pic.twitter.com/QYyWJ8JCan — Prakash (@definitelynot05) December 27, 2025
सलमान खान अपनी बर्थडे पार्टी में काली टी-शर्ट में नजर आए और उन्होंने चाकू केक में गाढ़ दिया था, इस लम्हे को देख सभी ने ठहाके भी लगाए. दिग्गज अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर जन्नत जुबैर भी इस पार्टी में पहुंची थीं.
एमएस धोनी के क्रिकेट करियर की बात करें तो वो अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हैं. उन्हें IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में देखा जाएगा. हालांकि इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है कि वो आईपीएल 2026 के बाद इस लीग में खेलना जारी रखेंगे या नहीं.
MS Dhoni at Salman Khan’s birthday party. ❤️ pic.twitter.com/3cYyOloCcV — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 27, 2025
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें:
कभी नहीं देखा होगा ऐसा रोमांचक मैच! कई बार पलटी बाजी; अंतिम 30 गेंद में नहीं बने 36 रन
What's Your Reaction?