'सर्कस चला रहे हैं विदेश मंत्री', चीन में शी जिनपिंग से एस जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एस जयशंकर भारत की विदेश नीति को खत्म करने के लिए सर्कस चला रहे हैं. राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि चीन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को भरपूर समर्थन दिया था. 'सर्कस चला रहे हैं विदेश मंत्री एस जयशंकर' कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "मुझे लगता है कि चीनी विदेश मंत्री आएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन-भारत संबंधों में हालिया घटनाक्रमों से अवगत कराएंगे. विदेश मंत्री अब भारत की विदेश नीति को बर्बाद करने के उद्देश्य से एक बड़ा सर्कस चला रहे हैं." विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात की. जून 2020 में गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़पों के बाद द्विपक्षीय संबंधों में तनाव पैदा हो गया था जिसके बाद जयशंकर की यह पहली चीन यात्रा है. विदेश मंत्री के चीन दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आर्मी के डिप्‍टी चीफ ऑफ स्‍टाफ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि चीन ने पाकिस्तान को एक लाइव लैब की तरह इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि चीन ने भारतीय सैन्य अभियानों की वास्तविक समय की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को दी. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "शायद हमें विदेश मंत्री को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली मुलाकात के बाद द्विपक्षीय संबंधों में हुए हालिया घटनाक्रमों की याद दिलानी चाहिए. चीन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को पूरा समर्थन दिया था. ठोस सुरक्षा कवच तैयार करना चाहिए- शी जिनपिंग चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एससीओ सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से कहा कि समूह को सुरक्षा खतरों और चुनौतियों का जवाब देने के लिए तंत्र में सुधार करना चाहिए और एक ठोस सुरक्षा कवच तैयार करना चाहिए. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अशांत और बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य के मद्देनजर एससीओ को केंद्रित और आश्वस्त रहना चाहिए, कुशलतापूर्वक कार्य करना चाहिए. ये भी पढ़ें : ओडिशा: 'बेटी को दोषी ठहराया, शिक्षक को बचाया गया', बोले आत्मदाह करने वाली छात्रा के पिता

Jul 15, 2025 - 21:30
 0
'सर्कस चला रहे हैं विदेश मंत्री', चीन में शी जिनपिंग से एस जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एस जयशंकर भारत की विदेश नीति को खत्म करने के लिए सर्कस चला रहे हैं. राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि चीन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को भरपूर समर्थन दिया था.

'सर्कस चला रहे हैं विदेश मंत्री एस जयशंकर'

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "मुझे लगता है कि चीनी विदेश मंत्री आएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन-भारत संबंधों में हालिया घटनाक्रमों से अवगत कराएंगे. विदेश मंत्री अब भारत की विदेश नीति को बर्बाद करने के उद्देश्य से एक बड़ा सर्कस चला रहे हैं."

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात की. जून 2020 में गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़पों के बाद द्विपक्षीय संबंधों में तनाव पैदा हो गया था जिसके बाद जयशंकर की यह पहली चीन यात्रा है.

विदेश मंत्री के चीन दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आर्मी के डिप्‍टी चीफ ऑफ स्‍टाफ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि चीन ने पाकिस्तान को एक लाइव लैब की तरह इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि चीन ने भारतीय सैन्य अभियानों की वास्तविक समय की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को दी.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "शायद हमें विदेश मंत्री को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली मुलाकात के बाद द्विपक्षीय संबंधों में हुए हालिया घटनाक्रमों की याद दिलानी चाहिए. चीन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को पूरा समर्थन दिया था.

ठोस सुरक्षा कवच तैयार करना चाहिए- शी जिनपिंग

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एससीओ सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से कहा कि समूह को सुरक्षा खतरों और चुनौतियों का जवाब देने के लिए तंत्र में सुधार करना चाहिए और एक ठोस सुरक्षा कवच तैयार करना चाहिए. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अशांत और बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य के मद्देनजर एससीओ को केंद्रित और आश्वस्त रहना चाहिए, कुशलतापूर्वक कार्य करना चाहिए.

ये भी पढ़ें : ओडिशा: 'बेटी को दोषी ठहराया, शिक्षक को बचाया गया', बोले आत्मदाह करने वाली छात्रा के पिता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow