शेयर बाजार की मजबूती का असर; रिलायंस समेत 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 4.55 लाख करोड़ रुपये की बढ़त, जानें डिटेल

Market Capitalization Increase: बीते सप्ताह शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. मजबूती का सीधा फायदा देश की बड़ी कंपनियों को मिला. टॉप 10 में शामिल 8 कंपनियों के मार्केट कैप में करीब 4.55 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस बढ़त में सबसे आगे रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम रहा. जिसने बाकी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया. सप्ताह के दौरान प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स 2,857.46 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. बाजार के इस पॉजिटिव रुख की वजह से निवेशकों को तगड़ी कमाई का मौका मिला. जिससे उनकी कुल संपत्ति में इजाफा हुआ है.  इन कंपनियों को हुआ तगड़ा मुनाफा शेयर बाजार की तेजी का असर देश की बड़ी कंपनियों पर भी साफ नजर आया. टॉप-10 में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्य में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. इन कंपनियों के शेयरों में आई मजबूती से निवेशकों का भरोसा भी मजबूत हुआ. इस तेजी का सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिला. कंपनी के मार्केट कैप में करीब 1.42 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. जिससे इसका कुल मार्केट कैप बढ़कर लगभग 19.63 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया. यह बढ़त बाजार में कंपनी की मजबूत स्थिति को दिखाता है. आईटी शेयरों पर दिखा दबाव जहां कई बड़े कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं आईटी सेक्टर के लिए यह सप्ताह उतना अच्छा नहीं रहा. इस दौरान देश की प्रमुख आईटी कंपनी टीसीएस के बाजार मूल्य में करीब 88,173 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. जिससे निवेशकों को नुकसान झेलना पड़ा. टीसीएस के साथ-साथ इंफोसिस के शेयरों पर भी दबाव बना रहा. कंपनी का मार्केट कैप लगभग 63,463 करोड़ रुपये घट गया. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: 3 महीने बाद विदेशी निवेशकों की बाजार में जोरदार एंट्री; 8100 करोड़ का निवेश किया, इंडिया-यूएस डील से लौटी रौनक

Feb 8, 2026 - 21:30
 0
शेयर बाजार की मजबूती का असर; रिलायंस समेत 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 4.55 लाख करोड़ रुपये की बढ़त, जानें डिटेल

Market Capitalization Increase: बीते सप्ताह शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. मजबूती का सीधा फायदा देश की बड़ी कंपनियों को मिला. टॉप 10 में शामिल 8 कंपनियों के मार्केट कैप में करीब 4.55 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस बढ़त में सबसे आगे रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम रहा. जिसने बाकी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया.

सप्ताह के दौरान प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स 2,857.46 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. बाजार के इस पॉजिटिव रुख की वजह से निवेशकों को तगड़ी कमाई का मौका मिला. जिससे उनकी कुल संपत्ति में इजाफा हुआ है. 

इन कंपनियों को हुआ तगड़ा मुनाफा

शेयर बाजार की तेजी का असर देश की बड़ी कंपनियों पर भी साफ नजर आया. टॉप-10 में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्य में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. इन कंपनियों के शेयरों में आई मजबूती से निवेशकों का भरोसा भी मजबूत हुआ.

इस तेजी का सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिला. कंपनी के मार्केट कैप में करीब 1.42 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. जिससे इसका कुल मार्केट कैप बढ़कर लगभग 19.63 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया. यह बढ़त बाजार में कंपनी की मजबूत स्थिति को दिखाता है.

आईटी शेयरों पर दिखा दबाव

जहां कई बड़े कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं आईटी सेक्टर के लिए यह सप्ताह उतना अच्छा नहीं रहा. इस दौरान देश की प्रमुख आईटी कंपनी टीसीएस के बाजार मूल्य में करीब 88,173 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. जिससे निवेशकों को नुकसान झेलना पड़ा.

टीसीएस के साथ-साथ इंफोसिस के शेयरों पर भी दबाव बना रहा. कंपनी का मार्केट कैप लगभग 63,463 करोड़ रुपये घट गया.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: 3 महीने बाद विदेशी निवेशकों की बाजार में जोरदार एंट्री; 8100 करोड़ का निवेश किया, इंडिया-यूएस डील से लौटी रौनक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow