शुभमन गिल को BCCI ने दिया खास सम्मान, टी20 वर्ल्ड कप मिस करने पर भी बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा गया है. रविवार, 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजिय BCCI Naman Awards 2026 में शुभमन गिल पुरुष क्रिकेट में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को बीसीसीआई की बेस्ट महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया. शुभमन गिल के लिए साल 2025 बहुत शानदार गुजरा, खासतौर पर टेस्ट और वनडे मैचों में. टी20 क्रिकेट में खराब फॉर्म के कारण वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा नहीं बन पाए थे. मगर वनडे और टेस्ट में उनके आंकड़े काफी अच्छे रहे. इंग्लैंड टूर पर 10 टेस्ट पारियों में उन्होंने 75.40 के औसत से 754 रन बनाए थे, इस सीरीज में उनके बल्ले से 4 शतकीय पारी भी निकलीं. वह बतौर कप्तान गिल की पहली टेस्ट सीरीज थी.   ???? ???????????????????? ???????????????????????????? ???????????????????? ???? Dominating attacks and delivering big runs when it mattered most ????Congratulations to #TeamIndia captain Shubman Gill on being named ???????????????? ???????????????????????????????????????????????????? ???????????????????????????????????? – ???????????? ????????#NamanAwards | @ShubmanGill pic.twitter.com/IozcgwWyOD — BCCI (@BCCI) March 15, 2026 शुभमन गिल ने भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ट्रॉफी जीत में भी बड़ा योगदान दिया था. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्होंने नाबाद 101 रनों की पारी खेली और वो उस समय वनडे में विश्व के नंबर-1 बल्लेबाज थे. पूरे चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में उन्होंने 188 रन बनाए थे. साल 2026 की शुरुआत उनके लिए काफी खराब रही. वो टी20 टीम के उपकप्तान थे, लेकिन खराब फॉर्म के कारण उन्हें ना केवल टी20 टीम से ड्रॉप किया गया बल्कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से भी हाथ धोना पड़ा. उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता है. फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. यह भी पढ़ें: तमीम का शतक, फिर भी 300 पार नहीं कर पाई बांग्लादेश, सीरीज जीतने के लिए पाकिस्तान को चाहिए इतने रन

Mar 15, 2026 - 23:30
 0
शुभमन गिल को BCCI ने दिया खास सम्मान, टी20 वर्ल्ड कप मिस करने पर भी बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा गया है. रविवार, 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजिय BCCI Naman Awards 2026 में शुभमन गिल पुरुष क्रिकेट में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को बीसीसीआई की बेस्ट महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया.

शुभमन गिल के लिए साल 2025 बहुत शानदार गुजरा, खासतौर पर टेस्ट और वनडे मैचों में. टी20 क्रिकेट में खराब फॉर्म के कारण वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा नहीं बन पाए थे. मगर वनडे और टेस्ट में उनके आंकड़े काफी अच्छे रहे. इंग्लैंड टूर पर 10 टेस्ट पारियों में उन्होंने 75.40 के औसत से 754 रन बनाए थे, इस सीरीज में उनके बल्ले से 4 शतकीय पारी भी निकलीं. वह बतौर कप्तान गिल की पहली टेस्ट सीरीज थी.

 

शुभमन गिल ने भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ट्रॉफी जीत में भी बड़ा योगदान दिया था. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्होंने नाबाद 101 रनों की पारी खेली और वो उस समय वनडे में विश्व के नंबर-1 बल्लेबाज थे. पूरे चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में उन्होंने 188 रन बनाए थे.

साल 2026 की शुरुआत उनके लिए काफी खराब रही. वो टी20 टीम के उपकप्तान थे, लेकिन खराब फॉर्म के कारण उन्हें ना केवल टी20 टीम से ड्रॉप किया गया बल्कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से भी हाथ धोना पड़ा. उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता है. फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

यह भी पढ़ें:

तमीम का शतक, फिर भी 300 पार नहीं कर पाई बांग्लादेश, सीरीज जीतने के लिए पाकिस्तान को चाहिए इतने रन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow