शीशा चमकाने के लिए यूज करते हैं अखबार? बिना मेहनत ऐसे होगा साफ

बाथरूम या घर में लगा शीशा रोज़ाना इस्तेमाल में आता है, लेकिन पानी के छींटे, साबुन की परत और भाप जमकर उसे धुंधला बना देते हैं. ऐसे में ज़्यादातर लोग शीशा साफ करने के लिए पुराना अखबार इस्तेमाल करते हैं, और यह तरीका काफी हद तक कारगर भी है. लेकिन सिर्फ अखबार से रगड़ने से  रिज़ल्ट नहीं मिलता है, बल्कि इसके साथ सही तरीका अपनाना भी उतना ही जरूरी है. आइए जानते हैं बिना ज्यादा मेहनत किए शीशे को चमकदार बनाने का सही तरीका क्या है. ऐसे करें सफाई शीशा साफ करने से पहले एक स्प्रे बोतल में पानी और सफेद सिरका मिला लें. इस मिश्रण को शीशे पर स्प्रे करके 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि जमी हुई गंदगी और दाग ढीला पड़ जाएं. सिरका एक नैचुरल क्लीनर माना जाता है, जो केमिकल क्लीनर के बिना भी शीशे की गंदगी आसानी से हटा देता है. यह भी पढ़ें: Rat Prevention Tips: किचन में चूहों के आतंक से हैं परेशान? ऐसे हमेशा के लिए करें सफाया अखबार से ऐसे करें सफाई सिरके से सफाई करने के बाद असली कमाल अखबार से होता है. शीशे को साफ कपड़े या सूखे अखबार से पोंछ लें, इससे शीशे पर कोई दाग या लकीर नहीं बचेगी और वह चमक उठेगा. दरअसल अखबार के कागज में मौजूद हल्का रफ टेक्सचर शीशे पर बिना खरोंच डाले पानी और सिरके की बूंदों को अच्छी तरह सोख लेता है, जिससे स्ट्रीक फ्री चमक मिलती है.  जिद्दी दागों के लिए यह जादुई तरीका  अगर शीशा इतना धुंधला हो चुका है कि उसमें चेहरा देखना भी मुश्किल हो, जान लें कि दाग काफी पुराने और मोटे हो चुके हैं. ऐसे मामलों में गर्म सिरका शीशे पर स्प्रे करें और सिरके में भीगे पेपर टॉवल को 10 से 20 मिनट के लिए शीशे पर चिपका दें, इससे जिद्दी दाग भी आसानी से निकल जाते हैं. यह भी एक कारगर तरीका शीशे पर हल्की खरोंच या धुंध जमी हो, तो टूथपेस्ट भी काम आ सकता है. शीशे पर थोड़ा टूथपेस्ट लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें, फिर 2 3 मिनट बाद गीले कपड़े से पोंछ दें. इससे हल्की खरोंच और धुंध दोनों हट जाती हैं. जान लें चमकाने का राज नींबू का रस और सफेद सिरका मिलाकर भी शीशे की चमक बढ़ाई सकते है. यह मिश्रण जिद्दी दाग धब्बों को हटाने में मदद करता है, और शीशे को नैचुरल तरीके से चमकदार बना देता है. कब करें सफाई? एक्सपर्ट्स के मुताबिक हफ्ते में कम से कम दो बार शीशा साफ करना चाहिए, क्योंकि हार्ड पानी के दाग जल्दी जमते हैं. सफाई करते वक्त बहुत ज्यादा जोर से रगड़ने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे शीशे की सतह खराब हो सकती है. यह भी पढ़ें: गद्दा कितने साल में बदलना चाहिए, जानें कब हो जाता है खराब?

Aug 26, 2026 - 17:30
 0
शीशा चमकाने के लिए यूज करते हैं अखबार? बिना मेहनत ऐसे होगा साफ

बाथरूम या घर में लगा शीशा रोज़ाना इस्तेमाल में आता है, लेकिन पानी के छींटे, साबुन की परत और भाप जमकर उसे धुंधला बना देते हैं. ऐसे में ज़्यादातर लोग शीशा साफ करने के लिए पुराना अखबार इस्तेमाल करते हैं, और यह तरीका काफी हद तक कारगर भी है. लेकिन सिर्फ अखबार से रगड़ने से  रिज़ल्ट नहीं मिलता है, बल्कि इसके साथ सही तरीका अपनाना भी उतना ही जरूरी है. आइए जानते हैं बिना ज्यादा मेहनत किए शीशे को चमकदार बनाने का सही तरीका क्या है.

ऐसे करें सफाई

शीशा साफ करने से पहले एक स्प्रे बोतल में पानी और सफेद सिरका मिला लें. इस मिश्रण को शीशे पर स्प्रे करके 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि जमी हुई गंदगी और दाग ढीला पड़ जाएं. सिरका एक नैचुरल क्लीनर माना जाता है, जो केमिकल क्लीनर के बिना भी शीशे की गंदगी आसानी से हटा देता है.

यह भी पढ़ें: Rat Prevention Tips: किचन में चूहों के आतंक से हैं परेशान? ऐसे हमेशा के लिए करें सफाया

अखबार से ऐसे करें सफाई

सिरके से सफाई करने के बाद असली कमाल अखबार से होता है. शीशे को साफ कपड़े या सूखे अखबार से पोंछ लें, इससे शीशे पर कोई दाग या लकीर नहीं बचेगी और वह चमक उठेगा. दरअसल अखबार के कागज में मौजूद हल्का रफ टेक्सचर शीशे पर बिना खरोंच डाले पानी और सिरके की बूंदों को अच्छी तरह सोख लेता है, जिससे स्ट्रीक फ्री चमक मिलती है.

 जिद्दी दागों के लिए यह जादुई तरीका 

अगर शीशा इतना धुंधला हो चुका है कि उसमें चेहरा देखना भी मुश्किल हो, जान लें कि दाग काफी पुराने और मोटे हो चुके हैं. ऐसे मामलों में गर्म सिरका शीशे पर स्प्रे करें और सिरके में भीगे पेपर टॉवल को 10 से 20 मिनट के लिए शीशे पर चिपका दें, इससे जिद्दी दाग भी आसानी से निकल जाते हैं.

यह भी एक कारगर तरीका

शीशे पर हल्की खरोंच या धुंध जमी हो, तो टूथपेस्ट भी काम आ सकता है. शीशे पर थोड़ा टूथपेस्ट लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें, फिर 2 3 मिनट बाद गीले कपड़े से पोंछ दें. इससे हल्की खरोंच और धुंध दोनों हट जाती हैं.

जान लें चमकाने का राज

नींबू का रस और सफेद सिरका मिलाकर भी शीशे की चमक बढ़ाई सकते है. यह मिश्रण जिद्दी दाग धब्बों को हटाने में मदद करता है, और शीशे को नैचुरल तरीके से चमकदार बना देता है.

कब करें सफाई?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक हफ्ते में कम से कम दो बार शीशा साफ करना चाहिए, क्योंकि हार्ड पानी के दाग जल्दी जमते हैं. सफाई करते वक्त बहुत ज्यादा जोर से रगड़ने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे शीशे की सतह खराब हो सकती है.

यह भी पढ़ें: गद्दा कितने साल में बदलना चाहिए, जानें कब हो जाता है खराब?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow