'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने संसद की कार्यवाही को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जब एमएम नरवणे की किताब पर राहुल गांधी चर्चा कर रहे थे, उस दिन सदन में यह उम्मीद थी कि चेयर पूरी तरह निष्पक्ष रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं को अपनी बात रखने का पूरा मौका नहीं दिया जा रहा है. LOP को बार-बार टोका गयागोगोई ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कई बार टोका गया. स्पीकर उनसे बार-बार अपनी बात को 'वेरिफाई' करने के लिए कहते रहे. राहुल गांधी ने कहा था कि दुनिया के कई देशों में जहां-जहां किसी का नाम सामने आया, वहां इस्तीफे हुए हैं. भारत में भी एक मंत्री का नाम आया है और यह एक अंतरराष्ट्रीय मामला है, इसलिए इसकी जांच और पुष्टि करना आसान नहीं है.

Mar 10, 2026 - 14:30
 0
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने संसद की कार्यवाही को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जब एमएम नरवणे की किताब पर राहुल गांधी चर्चा कर रहे थे, उस दिन सदन में यह उम्मीद थी कि चेयर पूरी तरह निष्पक्ष रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं को अपनी बात रखने का पूरा मौका नहीं दिया जा रहा है.

LOP को बार-बार टोका गया
गोगोई ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कई बार टोका गया. स्पीकर उनसे बार-बार अपनी बात को 'वेरिफाई' करने के लिए कहते रहे. राहुल गांधी ने कहा था कि दुनिया के कई देशों में जहां-जहां किसी का नाम सामने आया, वहां इस्तीफे हुए हैं. भारत में भी एक मंत्री का नाम आया है और यह एक अंतरराष्ट्रीय मामला है, इसलिए इसकी जांच और पुष्टि करना आसान नहीं है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow